Hello दोस्तों, क्या आप जानते है सीटीईटी क्या है? (CTET Exam Kya Hai) और सीटीईटी की तैयारी कैसे करें? (CTET Ki Teyari Kaise Kare) आज के इस हिंदी लेख में हम एक महत्वपूर्ण टॉपिक CTET के बारे आपको विस्तार से बताने वाले है इसके साथ हम सीटीईटी के लिए योग्यता, CTET Exam Pattern के बारे में जानेंगे!
गौरतलब है की शिक्षा मानव जीवन का एक अहम हिस्सा है और शिक्षा के माध्यम से ही एक मनुष्य अपने जीवन की गतिविधियों को सीखता है! शिक्षा जो की हमे स्कूलों, कॉलेजो से शिक्षक के माध्यम से प्राप्त होती है!
आज के समय में अधिकतर लोग सरकारी नौकरी करना पसंद करते है! इंडिया में आज भी ज्यादातर छात्र अपना करियर टीचिंग के फील्ड में बनाना पसंद करते है!
यदि आप भी एक शिक्षक बनना चाहते है, तो इसके लिए आपको सीटेट (CTET) परीक्षा में सफलता प्राप्त करना आवश्यक है|
चलिए बिना अधिक समय व्यर्थ किये सीटीईट का फुल फॉर्म क्या है? (Full Form of CTET in Hindi) सीटीईटी परीक्षा क्या है? (CTET Exam Kya Hai), Syllabus of CTET in Hindi और TET और CTET परीक्षा में क्या अंतर है? जानते है!

सीटीईटी का फुल फॉर्म क्या है – CTET Full Form
Full Form of CTET in Hindi – CTET का फुल फॉर्म Central Teacher Eligibility Test होता है!
यह केंद्रीय स्तर पर शिक्षक पद के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा होती है!
CTET Full Form in Hindi: सीटीईटी का हिंदी में अर्थ यानि की CTET Hindi Meaning केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा होता है!
सीटीईटी क्या है? – CTET Exam Kya Hai in Hindi
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि की CTET सीबीएसई (परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल) द्वारा केंद्रीय स्तर के विद्यालयों में अध्यापक पद पर भर्ती हेतु आयोजित की जाने वाली परीक्षा होती है!
सीटीईटी परीक्षा को सबसे पहले वर्ष 2011 में आयोजित किया गया!
सीटीईटी परीक्षा के अंतर्गत अध्यापको की योग्यता, बुद्धिमता, दक्षता और उनकी क्षमता का आकलन किया जाता है!
इस परीक्षा को भारत की कई कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। यह परीक्षा को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य देश में शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देना है!
मुफ्त पर अनिवार्य शिक्षा का अधिकार कानून 2009 के तहत 1 से 14 वर्ष तक के बच्चों को सरकारी विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा और शैक्षिक सुविधाएँ प्रदान की जाती है!
UPSC और SSC की तैयारी के लिए Top 10 Best Current Affairs App in Hindi
इस परीक्षा को पास करने के बाद आप किसी भी सरकारी स्कूल में शिक्षक के तौर पर पढ़ा सकते है! यह CTET की मार्कशीट 7 वर्षो के लिये वैध रहती है।
सीटीईटी परीक्षा को हर साल में दो बार फरवरी और सितम्बर के महीने में आयोजित किया जाता है! यह परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवार को एग्जाम में 60% अंक प्राप्त करने होते है!
सीटीईटी के लिए योग्यता – CTET eligibility
इस परीक्षा में प्रवेश के लिए निर्धारित की गयी शैक्षिक योग्यता इस प्रकार है!
- शिक्षा के क्षेत्र में सीटीईटी परीक्षा में आवेदन के लिए कैंडिडेट्स को भारत के नागरिक होना चाहिए!
- CTET परीक्षा आवेदन हेतु उमीदवार ने 12th कम से कम 45% मार्क्स के साथ उत्तीर्ण किया हो!
- स्नातक(graduation) 45-50% अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो या 2 साल का डिप्लोमा उत्तीर्ण किया गया हो!
सीटीईटी के लिए आयु सिमा – CTET Age Limit
CTET परीक्षा देने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र न्यूनतम 17 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है!
18 वर्ष से ऊपर आप किसी भी उम्र में कैंडिडेट्स इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
सीटीईटी परीक्षा आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज़ -Documents Required for CTET Exam Application
- 10वीं-12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन डिग्री की सभी मार्कशीट
- जन्म प्रमाण पत्र
- B.Ed/B.El.Ed/D.El.Ed मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
सीटीईटी परीक्षा का पैटर्न – CTET Exam Pattern
यह परीक्षा को 2 लेवल में आयोजित किया जाता है जो इस प्रकार है!
पहला लेवल (Paper I)
यह परीक्षा उन लोगों के लिए होती है जो पहली कक्षा से पाचवी कक्षा में अध्यापक बनना चाहते है!
सीटीईटी प्रश्न पत्र (Paper -I) परीक्षा पैटर्न – Paper I CTET exam pattern
विषय (Subjects) | प्रश्नों की संख्या (Number of Q.) | कुल अंक (Total marks) |
बाल विकास और अध्यापन | 30 | 30 |
भाषा 1 | 30 | 30 |
भाषा 2 | 30 | 30 |
गणित | 30 | 30 |
पर्यावरण अध्ययन | 30 | 30 |
कुल | 150 | 150 |
दूसरा लेवल (Paper II)
दूसरा पत्र उन लोगों के लिए होगा जो छठी कक्षा से आठवीं कक्षा को पढ़ाना चाहते हैं।
सीटीईटी प्रश्न पत्र (Paper II) परीक्षा पैटर्न – Paper II CTET exam pattern
विषय (Subjects) | प्रश्नों की संख्या (Number of Q.) | कुल अंक (Total marks) |
बाल विकास और अध्यापन (अनिवार्य) | 30 | 30 |
भाषा 1 | 30 | 30 |
भाषा 2 | 30 | 30 |
गणित और विज्ञान और समाजिक विज्ञान | 60 | 60 |
कुल | 150 | 150 |
आपको बता दें जो लोगो दोनों लेवल के स्तर पर पढ़ाना चाहते है उन्हें यह दोनों लेवल की परीक्षाओ को देना होता है!
अन्य फुल फॉर्म – Other Full Forms
सीटीईटी पाठ्यक्रम – Syllabus of CTET in Hindi
CTET Paper I syllabus 2021 (कक्षा 1 से 5 – प्राथमिक चरण के लिए)
बाल विकास और अध्यापन (30 प्रश्न)
- बाल विकास (15 प्रश्न)
- समावेशी शिक्षा की अवधारणा और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समझना (5 प्रश्न)
- सीखना और शिक्षाशास्त्र (5 प्रश्न)
भाषा I (30 प्रश्न)
- भाषा समझ (15 प्रश्न)
- भाषा विकास की शिक्षाशास्त्र (15 प्रश्न)
भाषा II (30 प्रश्न)
- धारणा (15 प्रश्न)
- भाषा विकास की शिक्षाशास्त्र (15 प्रश्न)
गणित (30 प्रश्न)
- सामग्री (15 प्रश्न)
- ज्यामिति
- आकार और स्थानिक समझ
- हमारे आसपास ठोस
- नंबर
- जोड़ना और घटाना
- गुणा
- विभाजन
- माप
- वज़न
- समय
- आयतन
- डेटा संधारण
- पैटर्न्स
- पैसे
शैक्षणिक मुद्दे (15 प्रश्न)
पर्यावरण अध्ययन (30 Qus.)
- सामग्री (15 Qus.)
- परिवार और दोस्त: रिश्ते, काम और खेल, जानवर, पौधे
- भोजन
- आश्रय
- पानी
- यात्रा
CTET Paper II Syllabus 2021 (कक्षा 6 से 8 – प्रारंभिक चरण के लिए)
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (30 प्रश्न)
- बाल विकास (प्राथमिक विद्यालय के बच्चे) – 15 प्रश्न
- समावेशी शिक्षा की अवधारणा और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समझना (5 प्रश्न)
- सीखना और शिक्षाशास्त्र (10 प्रश्न)
भाषा I (30 प्रश्न)
- भाषा समझ (15 प्रश्न)
- भाषा विकास की शिक्षाशास्त्र (15 प्रश्न)
भाषा II (30 प्रश्न)
- धारणा (15 प्रश्न)
- भाषा विकास की शिक्षाशास्त्र (15 प्रश्न)
गणित और विज्ञान (60 प्रश्न)
(i) गणित (30 प्रश्न)
सामग्री (20 प्रश्न)
शैक्षणिक मुद्दे (10 प्रश्न)
(ii) विज्ञान – 30 प्रश्न
- सामग्री (20 प्रश्न)
- शैक्षणिक मुद्दे (10 प्रश्न)
सामाजिक अध्ययन , सामाजिक विज्ञान (60 प्रश्न)
- सामग्री (40 प्रश्न)
- इतिहास
- भूगोल
- सामाजिक और राजनीतिक जीवन
- शैक्षणिक मुद्दे (20 प्रश्न)
सीटीईटी की तैयारी कैसे करें? – CTET Ki Teyari Kaise Karen
यदि आप ने अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया हो या किसी भी स्ट्रीम से डिप्लोमा या अन्य डिग्री प्राप्त कर चुके है इसके बाद आप सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है!
बताया जाता है की यह CTET की परीक्षा को क्रेक करने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत होती है! इस प्रश्न पत्र में एक से आठवीं तक की कक्षा के पाठ्यक्रम से ही सवाल पूछे जाते है!
चलिए जान लेते कैसे आपको सीटीईटी परीक्षा की तैयारी करनी है जिससे आपको परीक्षा को उत्तीर्ण करने में आसानी हो सकती है!
1. समय प्रबंधन -Time Management
परीक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार अपना समय सही प्रकार से निर्धारित कर लें जितना हो सके गणित और अंग्रेजी जैसे कठिन विषयों को अधिक समय देना चाहिए क्योंकि अधिकांश छात्र इस विषय में कमजोर होते है!
सही प्रकार से समय सारणी करें और उसके अनुसार अपने परीक्षा की तैयारी करें इससे सभी विषयो का अध्ययन करने का पर्याप्त समय मिल जाता है!
2. लक्ष्य निर्धारित करे
यदि आपको अध्यापक बनना यानि की टीचिंग करना अच्छा लगता है और आप CTET परीक्षा की तैयारी कर रहे है! सबसे पहले आपको अपना एक लक्ष्य निर्धारित कर लेना है जो की बहुत ही आवश्यक होता है!
अपना एक लक्ष्य तय कर ले की आपको आगे क्या करना है और कैसे अपने भविष्य को उज्वल बनाना है! CTET परीक्षा को कठिन प्रतियोगी परीक्षाओ में से एक माना जाता है!
3. पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करना
CTET परीक्षा या कोई भी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी पिछले वर्षो के पेपर को हल करके भी किया जा सकता है!
इसके दो फायदे होते है:
- पहला (आपको थोड़ा बहुत समझ आ जाता है की परीक्षा में किस प्रकार के सवाल पूछे जाते है),
- दूसरा (अधिकतर पिछले कुछ वर्षों के प्रश्न पत्र से कुछ प्रश्नों को अवश्य पूछ लिया जाता है, जिससे उन प्रश्नों को आप आसानी से हल कर सकते है)
इसलिए जरूर ध्यान रखे परीक्षा की तैयारी करते समय जितना सम्भव हो सकते पिछले वर्षो के प्रश्न पत्र को हल कर लें!
4. मॉडल पेपर हल करे (CTET Online Test)
CTET परीक्षा की प्रिपरेशन आप ऑनलाइन CTET टेस्ट या मॉडल पेपर के माध्यम से भी कर सकते है! मॉडल पेपर को हल करने से आपको परीक्षा की तैयारी में बहुत मदद मिलती है!
मॉडल पेपर को हल करना किसी भी एग्जाम प्रिपरेशन का बेस्ट आईडिया होता है! और परीक्षा पूर्व टेस्ट देने से परीक्षा के समय होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है, जिससे परीक्षा के निर्धारित समय की बचत की जा सकती है!
CTET और TET में अंतर क्या – CTET and TET Difference in Hindi
S.No | टीईटी (TET) | सीटीईटी (CTET) |
---|---|---|
1. | TET का फुल फॉर्म Teacher Eligibility test होता है जिसका हिंदी में अर्थ शिक्षक पात्रता परीक्षा होता है! | CTET का फुल फॉर्म Central teacher eligibility test होता है जिसका हिंदी में अर्थ केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा होता है! |
2. | टीईटी और CTET दोनों टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट हैं. TET राज्य सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा है! | सीटीईटी केंद्र सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली एलिजिबिलिटी टेस्ट होता है! |
3. | TET को उत्तीर्ण करने के बाद आपको अपने ही राज्य स्तर में सरकारी स्कूलों में शिक्षको तौर पर कार्य कर सकते है! | CTET परीक्षा पास करने के बाद आपको केंद्रीय स्तर पर विद्यालयों में शिक्षको तौर पर कार्य कर सकते है! |
4. | टीईटी एग्जाम को हर राज्य का एजुकेशन बोर्ड द्वारा संचालित किया जाता है और इसमें सरकारी फंडेड स्कूल में नौकरी दी जाती है | सीटीईटी एग्जाम को सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकंडरी एजुकेशन के द्वारा संचालित किया जाता है जो मिनिस्ट्री ऑफ़ ह्यूमन एंड डेवलपमेंट के निर्देशानुसार कार्य करती है. |
निष्कर्ष – Conclusion
आज के इस ब्लॉग में हमने सीटीईट का फुल फॉर्म क्या है? (Full Form of CTET in Hindi) सीटीईट क्या है? (CTET Exam Kya Hai) और CTET Exam की तैयारी कैसे करें! के बारे में जाना! इसके साथ ही , टीईटी और सीटीईटी में क्या अंतर है! के बारे में आपको विस्तार से जानकारी दी है
उम्मीद करते है हमारे (Full Form of CTET in Hindi) इस आर्टिकल के मदद से आपको CTET Exam के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला होगा! यह लेख आप सभी के लिए बहुत informational रही होगी!
पोस्टा अच्छी लगी हो तो लाइक जरूर करें और कमेंट में अपने विचार, सवाल और सुझावों को लिखकर अवश्य शेयर करें!