Kheti Se Paise Kaise Kamaye, नई तकनीक के साथ खेती 

Spread the love
3/5 - (3 votes)

Kheti Se Paise Kamana, Eran Money From Agriculture in India, Sabji Bechkar Paise Kaise Kamaye, क्या आप भी जानना चाहते हैं Kheti Se Paise Kaise Kamaye और खेती से पैसे कमाने के तरीके क्या हैं? जिनसे आप अपनी आमदनी को दोगुनी कर सकते हैं! भारत एक कृषि प्रधान देश है यहाँ की जलवायु और मिट्टी खेती करने के लिए बहुत ही उपजाऊ है!

ऐसे में अगर आप खेती से जुड़ा कोई भी बिजनेस करते हैं तो आप अधिक मुनाफा कमा सकते हैं! खेती के साथ में आप अपने बिजनेस की मार्केटिंग और सेलिंग भी अच्छी तरह से कर सकते हैं! खेती करने के बिजनेस में आप अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकते हैं!

कृषि का बिजनेस आप बहुत ही कम इन्वेस्ट करके स्टार्ट कर सकते हैं! कई लोगों को यह समझ नहीं आता है कि वो किस तरह की खेती करें जहाँ से उन्हें कम समय में अधिक मुनाफा हो सके! 

तो आज के इस आर्टिकल में हम ऐसे तरीकों के बारे में जानने वाले हैं, जिन्हें हमारे किसान भाई कम लागत में खेती स्टार्ट कर सकते हैं! कई गावों में आज भी सिर्फ गेहूं और धान की ही खेती की जाती है लेकिन इससे मुनाफा कमाने का मौका किसान भाई छोड़ देते हैं! 

Top Food Business Ideas in Hindi [25+ फूड बिजनेस करने के तरीके] Food Business से पैसे कैसे कमाएं

इस आर्टिकल में हम Kheti Se Paise Kaise Kamaye और कम समय में खेती करके पैसे कमाने के तरीकों (Kheti Se Paise Kamane Ke Tarike) के बारे में जानने वाले हैं! तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं! 

Kheti Se Paise Kaise Kamaye
Kheti Se Paise Kaise Kamaye

विषय - सूची

Kheti से पैसे कैसे कमाएं? (15+ Kheti Se Paise Kamane Ke Tarike )

खेती का बिजनेस कई तरह का हो सकता है लेकिन सबका उद्देश्य यही है कि पैसे कमाना! किसान भाई कम समय में ऐसी कौन सी फसल की खेती करें जिससे उन्हें अधिक फायदा हो! कृषि व्यवसाय का अर्थ ही यही है फसल उगाना और मार्केटिंग करके पैसे कमाना! 

आजकल बदलते समय के साथ नई टेक्नोलॉजी के कृषि उपकरण भी बाजार में आने लगे हैं! जिनका यूज किसानों को करना चाहिए क्योंकि ऐसे में शारीरिक मेहनत करने की जरुरत कम पड़ती है!

कृषि बिजनेस को बड़े और छोटे स्तर पर किया जा सकता है बर्शते खेती करने के तरीके मालूम होने चाहिए! 

आज के इस पोस्ट में हम खेती से जुड़े ऐसे तरीकों (Kheti Se Paise Kamane Ke Tarike) के बारे में भी जानेंगे! जिनसे आप अपनी अच्छी अर्निंग कर सकते हैं!

अगर आपकी खुद की जमीन है और आप गांव में रहते हैं तो इस लेख में बताये गए तरीकों पर जरूर ध्यान दें! हमें उम्मीद है बताये गए तरीके आपके लिए फायदेमंद होंगे! 

1.) Alo Vera की खेती करके पैसे कमाएं! 

खेती करके पैसे कमाने के तरीकों में यह एक बेहद फायदेमंद तरीका साबित हो सकता है! एलो वेरा एक पौधा होता जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है!

इसके कई तरह की प्रोडेक्ट बनाये जाते हैं! यह चेहरे में और बालों लगाने में भी यूज किया जाता है! 

गर्म क्षेत्रों में Alo Vera की खेती की जाती है! इसको बोने के लिए रेतीली मिट्टी का यूज किया जाता है! अगर आप इसके एक पौधे को बेचते हैं तो एक पौधा 10 से 12 रूपये तक बिक जाता है!

आप मंडी में पत्ते ले जाकर बेचते हैं तो एक पत्ता 4 से 5 रूपये तक का बिकता है! अगर आप बड़ी मात्रा में Alo Vera की खेती करते हैं! तो हर महीने आप 1 लाख तक की अर्निंग कर सकते हैं! 

2.) फूलों की खेती से पैसे कमाएं! 

हरे भरे फूल किसे अच्छे नहीं लगते हैं लेकिन फूलों को उगाना एक मेहनत का काम होता है! आज के समय में ताजे फूलों की अधिक डिमांड है! गेंदें और गुलाब की अधिक डिमांड को देखते हुए आप फूलों की खेती करके पैंसे कमा सकते हैं! 

फूलों की खेती को स्टार्ट करने से पहले आपको फूलों की खेती से जुड़े कोर्स की जरुरत भी पड़ सकती है! इसके लिए आप किसी भी नजदीकी सरकारी उद्द्यान विभाग में संपर्क कर सकते हैं! 

कई फूल ऐसे होते हैं जिन्हें आप बाजार से बीज लेकर खेती स्टार्ट कर सकते हैं! लेकिन कई फूल आपको टहनी से लगाने होते हैं!

आप फूलों को किलो के भाव से बेच सकते हैं! कोशिश कीजिये की आप उन फूलों की खेती करें जिनकी डिमांड अधिक है जैसे गेंदा, गुलाब इत्यादि! 

3.) अदरख की खेती से पैसे कमाएं! 

अदरक का उपयोग हम दवाई के तौर पर करते हैं! इसके अलावा इसको चाय में, सब्जी में डालकर हम अदरख का यूज करते हैं! अदरक की खेती करने के लिए आपको अदरख के छोटे-छोटे टुकड़े की आवश्यकता होती है! 

कम पैसे में कौन सा बिजनेस स्टार्ट करें? [20+ Best तरीके हर महीने Rs20-35000 हजार] मात्र 10 हजार से शुरू करें

इसके बाद आप इसको अपने खेत में बो सकते है! जिसके बाद आपको इसकी देख रेख में टाइम बिताना है! जब यह पक जाए तो आप इसको मार्किट में बेच सकते हैं! इसकी कीमत मार्किट में 80 रूपए से किलो से 200 रूपए किलो तक होती है!

4.) Organic खेती करके पैसे कमाएं! 

ऑर्गेनिक खेती करने का मतलब है आप सभी प्रकार की सब्जियों की खेती करके पैसे कमा सकते हैं! यह जरूरी नहीं है की आपको एक ही प्रकार की सब्जी उगानी है!

एक ही तरह की सब्जी उगाने से आपको मुनाफा कम होगा! आप सीजन के हिसाब से सब्जी की खेती कीजिये! 

Organic खेती में आलू टमाटर, प्याज, धनिया इत्यादि सभी तरह की सब्जियां आ जाती है! सब्जियां 3 से 4 महीने में तैयार भी हो जाती है!

आप कोशिश कीजिये कि नजदीकी मंडियों में आप सब्जी बेचें ऐसे में एक ही जगह आपका अधिक माल सेल हो जायेगा और आपको इकट्ठा मुनाफा होगा!

Organic kheti खेती के लिए किसी भी तरह की रासायनिक खाद का यूज ना करें वरना आपकी खेती ऑर्गेनिक नहीं रह जाएगी! 

5.) खेती के उपकरण बेचकर पैसे कमाएं! 

खेती करने के साथ साथ किसान को नए आधुनिक उपकरणों की भी जरुरत होती है! अगर आप गांव में रहकर खेती करते हैं तो आपको खेती से जुड़े उपकरणों को खरीदने के लिए शहर आना पड़ता होगा!

तो ऐसे में आप खेती के उपकरणों को शहर से होलसेल प्राइस में खरीदकर गांव में अधिक प्राइस में बेच सकते हैं! ऐसे में आप अपनी अर्निंग को बढ़ा सकते हैं! 

खेती के उपकरणों से जुड़े बिजनेस को करने के लिए आपको उपकरणों के बारे में जानकरी होना बहुत ही जरुरी है!

आधुनिक समय में खेती से जुड़े उपकरण नए मॉडल और टेक्नोलोजी से जुड़े होते हैं! जिसमें आप कम समय में अधिक काम कर सकते हैं! 

6.) फलों की खेती करके पैसे कमाएं! 

अगर आप हिमाचल या फिर कश्मीर में जायेंगे तो वहां पर सिर्फ फलों की खेती करके लोग प्रति माह लाखों कमा रहे हैं! सब्जियों की खेती कहीं भी की जा सकती है, लेकिन फलों की खेती के लिए एक निश्चित तापमान की आवश्यकता पड़ती है! 

फलों की खेती हर वातावरण में नहीं की जा सकती है! लेकिन कुछ फल ऐसे हैं जिनकी खेती किसी भी राज्य के किसान कर सकते हैं जैसे- अमरुद, केला, बेर, आम इत्यादि!

आप फलों के बागानों से ही फलों की पैंकिंग करके उन्हें मंडियों में बेचने के लिए भेज सकते हैं! 

अगर आप भी अपने गांव में फलों की खेती करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने क्षेत्र का तापमान चेक कर लें! आप जाँच लें की जिस फल की खेती आप करने जा रहे हैं वो उस तापमान के अनुकूलित है या नहीं! 

7.) सब्जियों की नर्सरी से पैसे कमाएं! 

अगर आपके क्षेत्र में अधिक किसान हैं तो आप केवल सब्जियों के नर्सरी खेती करके सब्जिओं और फूलों की खेती से अधिक अर्निंग कर सकते हैं!

बहुत सी ऐसी सब्जिया हैं जो खेतों में लगाई जाती हैं, जिसे खेत में लगाने से पहले उसकी नर्सरी तैयार की जाती है! उसके बाद उसके पौधे की खेत में उस सब्जी की रोपाई की जाती है जैसे कद्दू, लौकी, प्याज, इत्यादि! 

MSP Full Form in Hindi: MSP (एमएसपी) क्या है? न्यूनतम समर्थन मूल्य के लाभ

Kheti Se Paise Kaise Kamaye

ऐसे में बहुत से किसान नर्सरी से ना लेकर सीधे बाजार से पौधे खरीदकर खेतों में लगाना पसंद करते हैं!

इसके अलावा बहुत से किसान नर्सरी का उत्पादन करते हैं लेकिन बीजों का जमाव ठीक तरह से नहीं हो पाता है! वे नर्सरी खरीदकर खेतो में रोपाई करते हैं! 

कुछ किसानो की नर्सरी तैयार तो होती है परन्तु रोपाई से पहले ही उसमे रोग लग जाते हैं! फिर से नर्सरी डालने में किसान को एक महीने की देरी हो जाती है!

इस तरह से किसानों को नुकसान भी उठाना पड़ जाता है! आप अगर नरसरी बनाकर पौधों का उत्पादन करते हैं तो आप ध्यान दें कि छोटे पौधों में कोई भी रोग ना लगे! 

8.) Tractor से खेत जोतकर पैसे कमाएं! 

गांवों में हर किसी किसान के पास टैक्टर नहीं होते हैं! तो ऐसे में अगर आप Tractor खरीदकर सभी लोगों के खेतो में टैक्टर चलाकर पैसे कमा सकते हैं! आप लोगों से घंटे के हिसाब से चार्ज कर सकते हैं! 

टैक्टर को खरीदने में आपको एक बार अधिक इन्वेस्ट करना होता है! लेकिन उसके बाद आप अपनी खेती में यूज करने के आलावा अन्य लोगों के खेतों में भी यूज कर सकते हैं!

एक Tractor की कीमत आज के समय में करीब 12 से 20 लाख तक है! छोटे साइज के Tractor की कीमत 2 से 6 लाख तक होता है! 

9.) मशरूम की खेती से पैसे कमाएं! 

मशरूम की खेती में समय तो अधिक लगता है लेकिन मुनाफा बहुत ही अधिक होता है! अधिक बारिश हो, या अधिक गर्मीं इससे मशरूम की खेती में कोई फर्क नहीं पड़ता है! लोग राजस्थान जैसे शुष्क प्रदेशों में मशरूम की खेती करके लाखों कमा रहे हैं! 

मशरूम की खेती के लिए जमीन की आवश्यकता नहीं होती है! यह बंद कमरे में उगाया जाता है! एक कमरे में अलग अलग सेड बनाकर मशरूम की खेती की जा सकती है!

मशरूम में अलग अलग तरह के मशरूम उगाये जाते हैं जैसे आयस्टर मशरूम, बटन मशरूम, दूधिया मशरूम इत्यादि! आज के समय में मशरूम की कीमत 100 से 150 रूपये प्रति किलो तक बिक रहा है! मशरूम की खेती अधिक मुनाफा कमाने के लिए अधिक फायदेमंद है! 

10.) कम्पोस्ट खाद यूनिट बनाकर पैसे कमाएं!

आप गांव में खाद की यूनिट बनाकर Business स्टार्ट कर सकते हैं! साथ में लोगों को भी रोजगार से सकते हैं! खाद की यूनिट में छंटाई, बिनाई, ढुलाई जैसे कई कार्य होते हैं जिन्हें महिलाएं आराम से कर सकती है!

यूपी के कई जिलों में कम्पोस्ट खाद की यूनिट लगी हैं जहां से देश के अलग अलग राज्यों में खाद भेजी जाती है! 

कम्पोस्ट खाद यूनिट के लिए अधिक जगह की जरुरत होती है! अगर आप कम्पोस्ट खाद की यूनिट स्टार्टअप सेटअप करना चाहते हैं, तो इस बारे में पहले कृषि विषेशज्ञों से जरूर राय लें!

आप पहले खुद जाने की किस तरह कम्पोस्ट खाद यूनिट में खाद बनायीं जाती है! उसके बाद ही आप यूनिट स्टार्ट कीजिये!

11.) मिर्च की खेती करके पैसे कमाएं

मिर्च की खेती करना बहुत ही आसान है! किसान भाइयों के लिए कम इन्वेस्ट में आशिक मुनाफा कमाने का इससे शानदार तरीका और क्या हो सकता है! मिर्च की खेती को आप एक हेक्टेयर की जमीन पर शुरू कर सकते है! 

इस तरह की खेती के लिए अच्छी किस्म के हाइब्रिड बीज चुनना जरुरी है! मिर्च के पौधों को 2-2 फुट की दूरी पर लगाना चाहिए! दो बेड़ के बीच में करीब 2-3 फुट की जगह रखनी चाहिए! मिर्च को जंगली जानवरों से भी उतना नुकसान नहीं होता है! 

12. ग्रामीण इलाकों में खेती से पैसे कमाएं

शहरों के मुकाबले गांव में खेती करना आसान होता है और कम लागत वाला भी होता है क्योंकि गांव में कई चीजें आसानी से प्राप्त हो जाती हैं! इसलिए ग्रामीण इलाकों में खेती करना प्रॉफिट कमाने वाला बन सकता है। लेकिन गांव के इलाकों में मार्केटिंग करने में थोड़ी मुश्किलें होती है जिससे किसानों को अधिक मुनाफा नहीं हो पाता है।

खेती से पैसे कमाने के अन्य तरीके!

13.) ड्रैगन फ्रूट की खेती का बिजनेस

14.) सेम की खेती

15.) कपास की खेती 

16.) मधुमक्खी पालन 

17.) सोयाबीन की खेती 

18.) चाय की खेती करके पैसे कमाएं 

19. प्याज की खेती

20. आलू की खेती

21. मटर चने की खेती

22.) मिर्च की खेती

फसलों के बहुत सारे मिश्रण हैं जो एक साथ उगाने के लिए अच्छे हैं जिससे आपको एक जगह पानी का उपयोग करके अधिक उपज उत्पन्न करने में मदद मिलती है! तो इस तरह से आप कई प्रकार की खेती करके अपनी अर्निंग कर सकते हैं! 

आज के समय में भारत में कई राज्य के किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल पाता है!

इसके कई कारण है जैस मंडी में फसल बेचने में देरी होना, MSP (Minimum Support Price) का फिक्स ना होना इत्यादि! इसके बावजूद आज भी भारत में खेती अधिक स्तर पर की जा रही! 

FAQs Kheti Se Paise Kaise Kamaye

खेती में अधिक मुनाफा कैसे कमाएं?

खेती में अधिक मुनाफा कमाने के लिए आपको उन्नत किस्म के बीजों और जैविक खाद का इस्तेमाल करना होगा! आज भी गांवों में पारम्परिक तरीकों से खेती होती है इसलिए उन्हें अधिक मुनाफा कमाने का मौका मिलता है! आप ऐसी चीज की खेती कीजिये जिससे अधिक मुनाफा कमाया जा सके जैसे एलोवेरा की खेती, लीची की खेती, मिर्च की खेती इत्यादि! 

सबसे महंगी बिकने वाली फसल कौन सी है? 

खेती में अधिक मुनाफा कमाने के लिए आपको उन्नत किस्म के बीजों और जैविक खाद का इस्तेमाल करना होगा! आज भी गांवों में पारम्परिक तरीकों से खेती होती है इसलिए उन्हें अधिक मुनाफा कमाने का मौका मिलता है! आप ऐसी चीज की खेती कीजिये जिससे अधिक मुनाफा कमाया जा सके जैसे एलोवेरा की खेती, लीची की खेती, मिर्च की खेती इत्यादि! 

सबसे जल्दी तैयार होने वाली फसल कौन सी है?

सबसे काम समय में तैयार होने वाली फसल जायद की फसल होती है! जायद की फसल में कद्दू, लौकी, खीरा, तरबूज इत्यादि सब्जियां शामिल हैं! 

बेमौसम सब्जी कैसे उगाएं?

यह बहुत ही अच्छा सवाल हैं! बाहर के वातावरण में तो बेमौसमी सब्जियां उगायीं नहीं जा सकती है! ऐसे में पॉली हॉउस का यूज किया जाता है! पॉली हाउस के अंदर आप बेमौसम सब्जियां ऊगा सकते हैं! 

खेती के लिए बढ़िया ट्रैक्टर कौन सी कंपनी के होते हैं?

खेती के लिए ट्रैक्टर से लेकर छोटे से छोटे उपकरण को खरीदने से पहल उसकी कंपनी के बारे में और उस उपकरण के बारे अच्छे से जान लें! आप हमेशा कोशिश कीजिये कि महिंद्रा, स्वराज और जॉन डियर कंपनी से ट्रैक्टर खरीदें! ये अधिक बेस्ट होते हैं! इससे अलग भी आपकी कई चॉइस है तो आप मार्केट में देख सकते हैं! 

Conclusion

आज के इस पोस्ट में हमने जाना Kheti Se Paise Kaise Kamaye) और कौन से ऐसे तरीकें हैं (Kheti Se Paise Kamane Ke Tarike) जिनसे हम खेती करके अधिक पैसे कमा सकते हैं!

आजकल कई लोग खेती नहीं करना चाहते हैं! लेकिन खेती एक ऐसा व्यवसाय है जिसे आज नहीं तो आने वाले भविष्य में हमें स्टार्ट करना ही होगा! 

देश के कई राज्यों में आज के समय में कई मैट्रिक टन फसलों की पैदावार हो रही है और हम विदेशों में गेहूं का निर्यात भी कर रहे हैं! कई लोगों का यह मानना है की खेती करके आप अर्निंग नहीं कर पाएंगे! आपको सिर्फ नुकसान ही होगा लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है! 

खेती एक ऐसा बिजनेस है जहाँ से आप प्रति माह लाखों कमा सकते हैं और लाखों कमाने के तरिके भी हमने इस पोस्ट में आपको बताएं हैं!

हमें उम्मीद है आज का यह (Kheti Se Paise Kaise Kamaye) पोस्ट आपको पसंद आया होगा अगर जानकारी काम की लगे तो इस पोस्ट को सभी सोशल साइड में शेयर जरूर करें!  

इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने हेतु आप का बहुत बहुत धन्यवाद! 

Leave a Comment