Index Fund Me Invest Kaise Kare – इंडेक्स फंड क्या है – कैसे काम करता है?

- Advertisement -
Rate this post

Hello Dosto, आज के इस पोस्ट में हम Index Fund Kya Hai और Index Fund Me invest Kaise Kare  के बारे में विस्तार से जानने वाले हैं! इंडेक्स फंड एक प्रकार का इक्विटी म्यूचुअल फंड होता है! यह स्टॉक इंडेक्स जैसे की निफ्टी 50 या बीएसई सेंसेक्स को फॉलो करता है और अपना अलग पोर्टफोलियो तैयार करता है! 

इंडेक्स फंड में निवेश करने के लिए आपको किसी सलाह की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि यह फंड किसी एक इंडक्स जैसे की निफ्टी 50 में लिस्टेड कम्पनियो में एक सामान प्रतिशत में निवेश करता है!

- Advertisement -

जैसा की हम सब जानते हैं भारत में दो स्टॉक एक्सचेंज हैं पहला BSE (Bombay Stock Exchange) और दूसरा NSE (National Stock Exchange) इन दोनों के इंडेक्स क्रमशः Sensex Index और Nifty Index हैं! इंडेक्स फंड इन्हीं स्टॉक एक्सचेंज के बेंचमार्क पर आधारित होते हैं!

आज के इस पोस्ट में हम जानेगे Index Fund kya hai, इंडेक्स फंड कितने प्रकार के होते हैं (Types of Index Funds) इंडेक्स फंड कैसे काम करते है!

how to invest in index fund
Index Fund Me Invest Kaise Kare - इंडेक्स फंड क्या है - कैसे काम करता है?

Index Fund में इन्वेस्ट कैसे करना चाहिए? (Index Fund Me invest Kaise Kare) और साथ में जानेंगे इंडेक्स फंड में निवेश करने से क्या फायदे होते हैं तो चलिए आगे बढ़ते हैं

इंडेक्स फंड क्या है – What is Index Fund in Hindi

इंडेक्स फंड वो फंड होते हैं जो स्टॉक में निवेश करते हैं! बहुत सारे स्टॉक मिलकर इंडेक्स फंड का निर्माण करते हैं! इंडेक्स फंड को इंडेक्स म्यूच्यूअल फंड के नाम से भी जाना जाता है! 

भारत में Sensex और Nifty 50 शेयर बाजार के मुख्य इंडेक्स यानि सूचकांक है! इंडेक्स फंड किसी एक स्टॉक एक्सचेंज पर निर्भर करता है!

इंडेक्स फंड उसी रेश्यो में इन्वेस्ट करते हैं जिस रेश्यो में वो कंपनियां प्रजेंट होती हैं! स्टॉक मार्केट इंडेक्स या स्टॉक इंडेक्स अनेक कंपनियों के स्टॉक की एक सूचि होती है जो हमें उस कंपनियों के स्टॉक का एवरेज बताता है! 

- Advertisement -

स्टॉक में कंपनियां अपना शेयर बेचती हैं जो पहले से इंडेक्स में शामिल हो! इसलिए इन्वेस्टर को इंडेक्स फंड में निवेश करने से पहले ब्रोकर से सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती है!

इसमें मिलने वाला रिटर्न अंतर्निहित सूचकांक (जो स्टॉक इंडेक्स में शामिल हैं) द्वारा उत्पादित किये जाने वाले निवेश से जुड़ा हुआ होता है! 

एक विशेष इंडेक्स की सिक्योरिटीज में एक समान श्रेणी में इंडेक्स फंड निवेश करता है! इंडेक्स फंड को किसी Mutual Fund की तरह खरीदा और बेचा जा सकता है! यह इन्वेस्टर को विश्व स्तर पर निवेश करने का अवसर देता है! इसका व्यय अनुपात कम होने की वजह से यह एक लम्बे समय तक अच्छा रिटर्न प्रदान करता है! 

इंडेक्स फंड कितने प्रकार के होते हैं – Types of Index Fund in Hindi

मुख्यतः दो प्रकार के इंडेक्स फंड होते हैं

  1. Short Term Index Fund (शार्ट टर्म इंडेक्स फंड)
  2. Long Term Index Fund (लॉन्ग टर्म इंडेक्स फंड)

1. Short Term Index Fund

ये फंड कम अवधि के होते हैं! अधिकतर इनमें निवेश की गयी राशि को 1 साल के भीतर विड्रॉ कर ली जाती है! इसमें निवेशक शेयर बाजार में इंडेक्स के समान रिटर्न पाने का प्रयास करता है जिसमें जोखिम कम लेना प्रमुख है! 

2. Long Term Index Fund

ये फंड लम्बी अवधि के लिए होते हैं! इनमें रिटर्न लेते वक्त निवेशक को टैक्स में छूट दी जाती है! इंडेक्स फंड में लम्बी अवधि के इन्वेस्टर को ज्यादा महत्वता दी जाती है! इसमें सभी सिक्योरिटीज में निवेश किया जाता है!

वो इन्वेस्टर जो शेयर बाजार के हर रोज के उतार चढ़ाव के प्रति जागरूक नहीं हो पाते हैं! वो इंडेक्स फंड में निवेश करने के लिए ज्यादा उत्सुक रहते हैं!

इंडेक्स फंड कैसे काम करता है?

इंडेक्स फंड, फंड मैनेजर के बेहतर प्रदर्शन और कम जोखिम को आधार बनाकर काम करता है! आइये एक उदाहरण के तौर पर समझ लेते हैं 

माना किसी एक निवेशक ने 100 रूपये ADFC Index Fund in India में निवेश किया! अब ADFC Index Fund ने निवेशक के फंड को सेंसेक्स इंडेक्स में लगा दिया! जैसे कि हमने पहले आपको बताया Sensex में 30 कंपनियां लिस्टेड हैं! 

ADFC Index Fund ने निवेशक का 100 रूपये में से 15.5% Reliance Stock में, 11.50% HDFC Bank Stock में और 8.10% Infosys Stock में लगा दिया और बचा हुआ 64.9% Amount अन्य Sensex की लिस्टेड स्टॉक में लगा दिया!

अब यहां पर जो रिटर्न सेंसेक्स इंडेक्स निकाल कर दे रहा है वही रिटर्न ADFC Index Fund निवेशक को ट्रांसफर कर देती है! तो इस तरह इंडेक्स में एक निवेशक का निवेश एक अच्छे रिर्टन मिलने तक पहुँचता है!

इंडेक्स फंड में निवेश कैसे करें?

इंडेक्स फंड में इन्वेस्ट करने के दो ऑप्शन होते हैं-

  1. ETF Index Fund (इंडेक्स फंड)
  2. Mutual Index Fund (म्यूच्यूअल इंडेक्स फंड)

ईटीएफ इंडेक्स फंड – ETF Index Fund

ईटीएफ का मतलब होता है Exchange Traded Fund, अगर आप ईटीएफ फंड के द्वारा इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ब्रोकर से सम्पर्क करना होगा! जैसे Angel Broking, Sharekhaan Broking इत्यादि!

इसमें इन्वेस्ट करने के लिए मिनिमम 1 Unit (100 शेयर) आपको खरीदना होगा! 

List of ETF Index Fund in India

  • HDFC ETF Sensex Index Fund
  • SBI Sensex Index Fund
  • ICICI ETF Sensex Index Fund
  • Nippon India Sensex Index Fund Plan
  • LIC MF Sensex Index Fund

म्यूच्यूअल इंडेक्स फंड – Mutual Index Fund

इंडेक्स फंड में निवेश करने का यह सबसे आसान तरीका है! इसमें आपको किसी Broker या Demat Account की जरूरत नहीं होती है! आप किसी भी म्यूच्यूअल फंड हाउस या किसी भी म्यूच्यूअल फंड की वेबसाइट से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं!

किसी भी म्यूच्यूअल इंडेक्स फंड में निवेश से पहले आपको ज्यादा सोचने की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि जिन इंडेक्स में आपका फंड निवेश होता है वो एक ही सूचकांक के अंतर्गत आती है! भले ही फंड हाउस अलग अलग होगा किन्तु रिटर्न में समानता होगी! 

List of Mutual Index Fund in India

  • HDFC Nifty Mutual Index Fund plan
  • UTI Nifty Index Fund
  • SBI Nifty Mutual Index Fund
  • ICICI Pru Nifty Index Fund
  • Aditya Birla SL Nifty Index Fund

इंडेक्स फंड में किसको निवेश करना चाहिए – Index Fund Mai Kisko Invest Karna Chahiye

इंडेक्स फंड इन्वेस्टमेंट उन इन्वेस्टर के लिए बेहतर हैं जो अच्छा रिटर्न तो चाहते हैं किन्तु रिस्क ज्यादा नहीं ले सकते हैं! जो इन्वेस्टर एक लम्बे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं इंडेक्स फंड उनके लिए भी बहुत अच्छा है! 

अगर आप किसी फिक्स डिपॉज़िट (जोखिम कम के लिए) में निवेश करते हैं तो भी आप इंडेक्स फंड में निवेश कर सकते हैं क्योंकि यह फिक्स डिपॉज़िट से ज्यादा रिटर्न आपको देता है! 

इंडेक्स फंड रिटर्न पर कितना टैक्स देना होता है?

इंडेक्स फंड में मिलने वाले रिटर्न में दो तरह का टैक्स इम्प्लीमेंट होता है! 

पहला STCG  Short Term Gains Tax इसमें आपको 15 % फ्लैट टैक्स देना होता है! इसमें यूनिट्स को 1 साल से पहले अगर रिडीम करते हैं तो भी 15 % का टैक्स देना होगा!

दूसरा LTCG – Long Term Gains Tax इसमें 1 लाख तक कि छूट मिलती है! इससे आगे आपको फ्लैट 10% टैक्स रिटर्न लेते वक्त देना होता है! इसमें यूनिट्स को 1 साल के बाद रिडीम करते हैं तो आपको 1 लाख तक छूट और आगे 10% टैक्स देना होगा!  

इंडेक्स फंड में निवेश करने के लिए क्या करना होगा?

इंडेक्स फंड में निवेश करने के लिए सबसे पहले आपको Demat Account और Treading Account खोलना होगा! डीमैट अकाउंट के साथ आपका बैंक सेविंग अकाउंट जुड़ा रहेगा!

जब भी आप Share Market से शेयर परचेजिंग करोगे तो पेमेंट आपके सेविंग अकाउंट से आपके डीमैट अकाउंट में ट्रांसफर होगी और फिर डीमैट खाते से आपके Treading Account में ट्रांसफर होगी! 

जब सेल और परचेजिंग खत्म हो जाएगी तो वो शेयर फिर आपके डीमैट अकाउंट में ट्रांसफर हो जायँगे! फिर जब आपकी मर्जी आप उसे अपने सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं! 

एक्सिस म्यूच्यूअल फंड ने एक्सिस निफ्टी मिडकैप 50 इंडेक्स फंड लॉन्च करने की घोषणा कर दी है! इसमें निवेश करने की अंतिम तिथि 31 मार्च तक दी गयी थी! 

इंडेक्स फंड में निवेश करने से क्या फायदे हैं?

  • इंडेक्स फंड का सबसे मुख्य फायदा होता यह होता है कि यह निवेश के सेल और सेल और को डिवाइड कर देता है! जिससे जोखिम की संभावना कम हो जाती है! यानि एक कम्पनी के शेयर में कमजोरी आयी तो दूसरे शेयर में निवेश कर सकते हैं! इससे एक तरह का संतुलन बना रहता है! 
  • निवेशक यही चाहते हैं कि रिस्क कम हो और रिटर्न बेहतर मिले इसलिए इंडेक्स फंड का विकल्प लिया जाता है जो एक बेहतर विकल्प माना जाता है! 
  • इंडेक्स फंड में निवेश करना Manage Fund से सस्ता होता है और प्रबंधन शुल्क के नाम पर कोई अन्य शुल्क नहीं लिया जाता है! 
  • इंडेक्स फंड के जरिये प्रत्येक महीने तय राशि के अनुसार निवेश किया जा सकता है! इसलिए बाजार गिर रहा होगा तो इन्वेस्टर को ज्यादा यूनिट और बाजार में तेजी होने पर कम यूनिट मिलेंगी! 
  • इंडेक्स फंड में विभिन्न क्षेत्र में निवेश करने से बचा जा सकता है इसलिए अलग अलग Stock के पीछे भागने की जरूरत नहीं होती है! 

Warren Buffett के निवेश के कुछ टिप्स – Warren Buffett Index Fund Tips  

दुनिया के मशहूर दिग्गज निवेशक Warren Buffett ने Share Market में हमेशा इंडेक्स फंड निवेश के दो बड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं! पहला कभी पैसा नहीं गंवाना है! दूसरा पहली वाली बात को हमेशा याद रखना है!

शायद इसी लिए Warren Buffett 89 साल की उम्र में दुनिया के अमीर लोगों में शामिल हैं! 

Warren Buffett ने इंडेक्स फंड निवेश के कुछ और Tips दिए हैं (Index Fund Tips) 

> सिर्फ निवेश के लिए ही निवेश नहीं करना चाहिए! 

> अखबारों की सुर्ख़ियों को निवेश का आधार न बनायें! 

> हमेशा लम्बी दौड़ के लिए तैयार रहें!

> निवेश उसी स्टॉक में करें जो ठोस और मजबूत हो! 

आज हमने क्या जाना 

आज के Index Fund kya hai इस हिंदी पोस्ट में हमने जाना इंडेक्स फंड क्या है What is Index Fund in Hindi यह कितने प्रकार का होता है Types of Index Fund in Hindi इंडेक्स फंड में कैसे निवेश किया जा सकता है Index Fund mai Invest Kaise Kare इसमें किसको निवेश करना चाहिए! 

साथ में हमने जाना इंडेक्स फंड रिटर्न पर कितना टैक्स देना होता है और इंडेक्स फंड के क्या फायदे हैं! इस article से जुड़े कोई भी महत्वपूर्ण सुझाव हों तो आप निचे comment box में जाकर जरूर दें! 

हमें उम्मीद हैं Index Fund Me invest Kaise Kare इस पोस्ट से आपको बहुत कुछ जानने को मिला होगा! आप हमारे इस Blog को Subscribe भी अवश्य कर लें और इस article को अन्य Facebook, Twitter और Other Social Platform पर शेयर अवश्य करें! 

पूरा पोस्ट पढ़ने हेतु आपका बहुत बहुत धन्यवाद!

- Advertisement -
Santosh
Santoshhttps://usehindi.com
नमस्कार दोस्तों मेरा नाम संतोष है! मैं UseHindi का Co-Founder और Auther हूँ! मैं हिंदी लेख एवं कविताओं में रुचि रखता हूँ! मै UseHindi ब्लॉग के माध्यम से हिंदी भाषा में रोजाना नई - नई जानकारीयों को आप तक शेयर करते रहता हूँ!

लेटैस्ट आर्टिक्ल

गाना लोड करने वाला ऐप | Free 10+ Gana Load Karne Wala App 2023

गाना लोड करने वाला ऐप - नमस्कार दोस्तों, यदि...

10+ अंग्रेजी सीखने वाला ऐप | Top English Sikhne Wala App 2023

अंग्रेजी सीखने वाला ऐप - दोस्तों आज इस हिंदी...

5+ BEST खेत नापने वाला ऐप (2023) Khet Napne Wala Apps Download

जमीन नापने वाला ऐप: नमस्कार दोस्तों अब आप अपने...

2023 के सबसे BEST ट्रेन देखने का ऐप | Train Dekhne Wala Apps से देखो सही समय और Real Location

नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपने मोबाइल में Train Dekhne...

More like this

error: Content is protected !!