CBC Test in Hindi – CBC Test क्या होता है? और क्यों किया जाता है? CBC रिपोर्ट कैसे पढ़ें?

Spread the love
Rate this post

CBC Test in Hindi – नमस्कार दोस्तों, क्या आपको पता है की CBC Test क्या होता है? और सीबीसी टेस्ट क्यों किया जाता है? या फिर CBC रिपोर्ट कैसे पढ़ें? यह एक जरूरी रक्त परिक्षण होता है जिससे आप अपने शरीर के सभी बीमारियो का बहुत आसानी से पता लगा सकते है! तो इस लेख के माध्यम से CBC Test के बारे मे विस्तार जानने के लिए हमारे साथ इस पोस्ट मे अंत तक जरूर बने रहें!

आजकल डॉक्टर हर छोटी – बड़ी बीमारी  के लिए CBC Test करवाने की बात कहते हैं! ऐसे में मरीज यह समझ ही नहीं पाता है कि आखिर CBC टेस्ट क्या होता है? और CBC रिपोर्ट को कैसे पढ़ते हैं?

अगर आप भी उन्हीं मरीजों या मरीज के परिवारजनों से से एक हैं, जो सीबीसी टेस्ट से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे – CBC Test Full Form हिन्दी में, CBC Test क्या होता है? सीबीसी टेस्ट क्यों किया जाता है? CBC रिपोर्ट कैसे पढ़ें? और क्या सीबीसी टेस्ट खाली पेट किया जाता है? के बारे मे आपको जानना बहुत जरूरी हो जाता है!

cbc report Kaise padhe

तो चलिये बिना किसी देरी के इस लेख को स्टार्ट करते है और CBC Test के बारे मे जानते है! और इस लेख से सीबीसी ब्लड टेस्ट को आसानी से समझते है! इस लेख पढ़ने के बाद आप किसी भी CBC report को पढ़ पाने में सक्षम हो जाएंगे! तो चलिए CBC Test details in Hindi समझते हैं!

सीबीसी टेस्ट का फुल फॉर्म – CBC Test Full Form in Hindi

सीबीसी टेस्ट का हिन्दी मे फुल फॉर्म पूर्ण रक्त गणना परीक्षण या फिर संपूर्ण रक्त गणना होता है! यह एक Blood टेस्ट होता है जिसका किसी भी व्यक्ति के शरीर मे एनीमिया, ल्यूकेमिया और अन्य संक्रमणों के बारे पता लगाने के लिए किया जाता है!

अँग्रेजी मे CBC Test का फुल फॉर्म Complete Blood Count Test होता है! सीबीसी टेस्ट का दूसरा नाम “Hemogram Test” भी होता है!

हल्दी के फायदे और सेवन का तरीका क्या है?

सीबीसी टेस्ट क्या होता है? What is CBC Test in Hindi

CBC टेस्ट, एक तरह का ब्लड Test होता है जिससे मनुष्य शरीर मे होने वाले रोगों की विस्तृत श्रृंखला का पता लगाने के लिए किया जाता है! यह एक प्रकार की खून की सम्पूर्ण जांच होती है! और इस टेस्ट का इस्तेमाल मनुष्य की सेहत की जांच और बीमारियों की पहचान के लिए किया जाता है!

सीबीसी रक्त परीक्षण के जरिये खास तौर पर, खून से जुड़ी बीमारियों जैसे – अनेमिया, ल्यूकेमिया, और अन्य तरह के infection की पहचान की जाती है!

what is cbc test in Hindi

CBC Test में खून के अंदर पाये जाने वाले तत्वों जैसे – WBC, RBC आदि  के गुणो की जांच की जाती है, जो कि निम्नलिखित है:-

  • श्वेत रक्त कणिकाएँ(WBC) –  ये बीमारियों से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं!
  • लाल रक्त कणिकाएँ(RBC) – ये शरीर में ऑक्सिजन को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने का काम करते हैं!
  • हेमोग्लोबिन – यह लाल रक्त कणिकाओं के अंदर पाया जाने वाला एक ऐसा प्रोटीन है, जिसके साथ ऑक्सिजन जुड़ कर, एक जगह से दूसरे जगह पर जाता है!
  • प्लेटलेट्स – यह चोट लाग्ने पर खून के बहाव को रोककर, खून का थक्का जमाने में मदद करते हैं!
  • हिमैटोक्रिट – खून में पाये जाने वाले तरल पदार्थ (प्लासमा) और लाल रक्त कणिकाओं के अनुपात को हिमैटोक्रिट कहा जाता है!

सीबीसी टेस्ट क्यों किया जाता है?

Complete Blood Count Test को कई कारणों से किया जाता है! जैसे :-

1. बीमारियों की पहचान के लिए

अगर आपको थकान, कमजोरी, बुखार, सूजन और रक्त स्राव जैसी समस्या है! तो ऐसे में हो सकता है कि आपको कोई गंभीर बीमारी हो, जिसकी पुष्टि करने के लिए सीबीसी टेस्ट करना जरूरी है!

2. सम्पूर्ण स्वास्थ्य की जांच के लिए

रूटीन हेल्थ चेकअप के दौरान सीबीटी टेस्ट भी किया जाता है! ताकि यह पता चल सके कि, कहीं मनुष्य के शरीर में किसी बीमारी का जन्म तो नहीं हो रहा है!

3. इलाज के दौरान हो रहे सुधार की जांच के लिए

अगर व्यक्ति को कोई बीमारी है, और उसका कई हफ्तों से इलाज चल रहा है, तो उस इलाज से व्यक्ति को कितना फायदा मिल रहा है! इसकी जांच के लिए भी CBC Test किया जाता है!

सीबीसी टेस्ट नॉर्मल रेंज – CBC test normal range in Hindi

अगर आप एक स्वस्थ व्यस्क व्यक्ति हैं, तो आपके लिए CBC Test की Normal Report या Normal Range या Refrence Range कुछ इस तरह से होगी!

1॰ लाल रक्त कणिकाओं की संख्या | Red Blood Cells count Normal Range (RBC count)

पुरूष:- 4.35-5.65 trillion cells/L* या

(4.35-5.65 million cells/mcL**)

महिला:- 3.92-5.13 trillion cells/L या

(3.92-5.13 million cells/mcL)

2. श्वेत रक्त कणिकाओं की संख्या | White Blood Cells count normal range (WBC count)

पुरूष और महिला दोनों के लिए:- 3.4-9.6 billion cells/L या

(3,400 to 9,600 cells/mcL)

3. हेमोग्लिबिन | Hemoglobin

पुरूष:- 13.2-16.6 grams/dL*** या (132-166 grams/L) महिला:- 11.6-15 grams/dL या (116-150 grams/L)

विटामिन किसे कहते हैं? Vitamin के प्रकार, स्रोत, महत्व और कमी से होने वाले रोग क्या हैं? 

4. हिमैटोक्रिट | Hematocrit

पुरूष:- 38.3-48.6% महिला:- 35.5-44.9%

5. प्लेटलेट | Platelet count

पुरूष:- 135-317 billion/L या (135,000 to 317,000/mcL)

महिला:- 157-371 billion/L या (157,000 to 371,000/mcL)

यहां, *L = लीटर ** mcL = माइक्रोलीटर *** dL = डेसिलीटर

CBC रिपोर्ट कैसे पढ़ें?

CBC रिपोर्ट पढ़ने के लिए, आप अपने सीबीसी रिपोर्ट के उस पेज पर जाएं, जहां कॉलम बनाकर “reference range” और आपके “Results” दिए हों! अब अगर आपके रिजल्ट्स “reference range” में दिए गए रेंज से मेल खाते हैं, तो आप पूरी तरह से नॉर्मल हैं!

लेकिन अगर आपके रिजल्ट में कोई भी चीज “reference range” से कम या ज्यादा है तो, आपको कोई बीमारी हो सकती है!

how to read cbc report hindi

उदाहरण के लिए :- अगर मरीज की RBC, Hemoglobin और Hematocrit, तीनों “reference range” से कम हैं, तो मरीज को एनीमिया की बीमारी हो सकती है! यदि मरीज की सिर्फ लाल रक्त कणिकाएं (RBC) ज्यादा है, तो इस स्थिति को rythrocytosis कहा जाता है, जो ब्लड कैंसर की तरफ संकेत करता है!

अगर मरीज के शरीर में केवल Hemoglobin और Hematocrit, रेफरेंस रेंज से ज्यादा है, तो मरीज को ब्लड कैंसर या कोई अन्य दिल की बीमारी हो सकती है!

डिप्रेशन क्या है? (Depression in Hindi) अवसाद क्यों होता हैं और डिप्रेशन से बाहर कैसे आए?

वहीं अगर मरीज के शरीर में श्वेत रक्त कणिकाओं (WBC) की संख्या, रेफरेंस रेंज से ज्यादा हो जाए तो, उसे इनफेक्शन, सूजन, इम्यून सिस्टम से जुड़ी बीमारी या bone marrow से जुड़ी बीमारी हो सकती है! लेकिन अगर मरीज के शरीर में श्वेत रक्त कणिकाओं (WBC) की संख्या, रेफरेंस रेंज से कम हो जाए तो, उसे ऑटोइम्यून बीमारी हो सकती है!

CBC टेस्ट के लिए कितना समय चाहिए?

सीबीसी टेस्ट के लिए मरीज के खून का सैंपल लिया जाता है! इस खून के सैंपल की जांच करके, रिपोर्ट बनाने में हॉस्पिटल वालों को न्यूनतम 24 घंटों से अधिकतम 36 घंटों का समय लगता है! यानी आप यह मान कर चल सकते हैं, कि CBC टेस्ट के लिए ज्यादा से ज्यादा 36 घंटों का समय चाहिए!

क्या सीबीसी टेस्ट खाली पेट किया जाता है?

अगर आपके खून का सैंपल केवल सीबीसी टेस्ट के लिए लिया जा रहा है! तो आप सैंपल देने से पहले सामान्य रूप से खाना और पानी ले सकते हैं! लेकिन अगर आपके खून का सैंपल सीबीसी टेस्ट के साथ साथ, अन्य ब्लड टेस्ट के लिए भी लिया जा रहा है, तो ऐसे में ज्यादातर यह संभावना है कि आपको खाली पेट खून का सैंपल देना पड़े!

इसलिए बेहतर यही होगा कि आप पहले ही डॉक्टर से पूछ लें कि आपको CBC test देने से पहले कुछ खाना है या नहीं!

सीबीसी टेस्ट प्राइस – CBC Test Price in Hindi

वैसे तो भारत के अलग अलग शहरों में CBC Test की price अलग अलग होती है! लेकिन अगर औसत CBC Test  price की बात करें, तो यह 150 रुपए से 300 रुपए तक होती है! ग्रामीण क्षेत्रों में सीबीसी टेस्ट कराने में थोड़ी मुश्किलें होती हैं क्योंकि वहां पर संसाधनों की कमी होती है!

अपने शहर में CBC Test की exact price जानने के लिए आप गूगल पर “CBC Test Price in अपने शहर का नाम” लिखकर सर्च कर सकते हैं!

अंतिम शब्द | Conclusion

तो दोस्तों, आज के इस लेख मे हमने CBC Test in Hindi – CBC Test क्या होता है? और क्यों किया जाता है? CBC रिपोर्ट कैसे पढ़ें? के बारे मे अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त किया! और हमने जाना की CBC Test एक तरह की खून की जांच होती है! जिसमे खून के अंदर मौजूद जरूरी तत्वों कम या ज्यादा होने की जांच की जाती है! सीबीसी ब्लड टेस्ट के जरिए, मरीज के शरीर में मौजूद खून से जुड़ी बिमारियों का पता लगाने में सहायता मिलती है!

सीबीसी रिपोर्ट को पढ़ने के लिए, मरीज के CBC Report में दिए गए, Results और Refrence Range की तुलना की जाती है! अंतः इस आर्टिकल में आपने CBC Test Full Form, CBC Test क्या होता है, सीबीसी टेस्ट क्यों किया जाता है, CBC रिपोर्ट कैसे पढ़ें? आदि के बारे जानकारी हासिल की!

साथ ही अगर आप हमसे CBC Blood Test से जुड़ा कोई भी सवाल पूछना चाहते हैं, तो कॉमेंट बॉक्स में आपका स्वागत है!

Leave a Comment