Namskar दोस्तों, इस हिंदी लेख में हम आपको तहसीलदार क्या होता है? (Tehsildar Kya Hota Hai) तहसीलदार कैसे बनें ? (Tehsildar Kaise bane) तहसीलदार की सैलरी कितनी होती है? और नायब तहसीलदार की तैयारी कैसे करे? के बारे में बताने वाले है!
यदि आप अपना ग्रेजुएशन पास कर चुके है और सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते है यानी की एक सरकारी ऑफिसर बनना चाहते है! तो आज का लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है
आमतौर पर 12वी या ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्रों के पास नौकरी के क्षेत्र में मुख्यता दो विकल्प होते है! पहला प्राइवेट नौकरी का और दुसरा सरकारी नौकरी का! और लगभग हर कोई छात्र एक उज्वल और सुरक्षित भविष्य के लिए सरकारी नौकरी को प्राथमिकता देता चाहता है!
ऐसे में यदि आप भी एक सरकारी ऑफिसर बनकर समाज की सेवा करना कहते तो आप राज्य सिविल सेवा परीक्षा को उत्तीर्ण करके किसी तहसील का एक तहसीलदार / नायब तहसीलदार बन सकते है!
हमारे देश में:
कुल 28 राज्य और 8 केन्द्र शासित प्रदेश है! प्रत्येक राज्य कई जिलों से मिलकर बना होता है! इसके बाद प्रत्येक ज़िले में कई तहसील होते है! और एक तहसीलदार एक तहसील का प्रमुख प्रभारी होता है! यानी की एक तहसीलदार पर एक तहसील की पूरी जिम्मेदारी होती है!
तो चलिए बिना समय व्यर्थ किये इस पोस्ट में आगे बढ़ते है तहसीलदार क्या होता है? तहसीलदार कैसे बने? तहसीलदार की सैलरी कितनी होती है? तहसीलदार की शक्तियां? तहसीलदार की योग्यता और नायब तहसीलदार की तैयारी कैसे करे? विस्तार से जानते है!

तहसीलदार कौन होता है – Tehsildar koun hota hai
एक तहसीलदार मुख्य रूप से एक प्रशासनिक पद होता है जो किसी एक जिले के अंतर्गत तहसील यानि की ब्लॉक का राजस्व प्रभारी अधिकारी होता है! तहसीलदार को कई राज्यों में सामान्य तौर पर ‘तालुकदार’ के नाम से भी जाना जाता है!
तहसीलदार एक तहसील का प्रमुख अधिकारी होता है! एक राज्य के अंदर कई तहसील होते है प्रत्येक तहसील में एक तहसीलदार कार्यरत होते है! जो अपने अपने तहसील के सभी क्षेत्रों में सरकारी कार्यो को करते है!
किसी भी तहसीलदार का मुख्य कार्य तहसील अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी परियोजनाओं को लागु करना और क्षेत्र का विकास करना होता है!
तहसीलदार बनने के लिए शैक्षिक योग्यता – Tehsildar Educaiton qualification
एक तहसीलदार बनने के लिए कैंडिडेट्स द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना आवश्यक होता है! इसके साथ ही उम्मीदवार को अपने क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना भी आवश्यक होता है!
तहसीलदार बनने के लिए आयु सिमा
तहसीलदार पद के लिए आवेदन करने हेतु सभी वर्गो के कैंडिडेट्स की आयु सिमा अलग अलग होती है! जो निम्न प्रकार से निर्धारित की गयी है!
S No. | वर्ग | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
1. | सामान्य वर्ग | 21 वर्ष | 42 वर्ष |
2. | ओबीसी वर्ग | 21 वर्ष | 45 वर्ष |
3. | SC और ST वर्ग | 21 वर्ष | 45 वर्ष |
4. | दिव्यांग वर्ग | 21 वर्ष | 55 वर्ष |
तहसीलदार कैसे बनें – Tehsildar kese bane in Hindi
तहसीलदार पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का शैक्षिक रूप से योग्य होना अनिवार्य होता है! इसके साथ ही अभ्यर्थी भारत का नागरिक हो! तो चलिए जान लेते है तहसीलदार कैसे बने और इसके लिए अभ्यर्थी को क्या क्या करना होता है!
1. बारहवीं कोई भी स्ट्रीम से उत्तीर्ण करें
सबसे पहले अभ्यर्थी को कोई भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अपना 12th पास करना होता है! बारहवीं किसी भी स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स, मैथ) से उत्तीर्ण किया गया हो!
2. ग्रेजुएशन की पढाई पूरी की हो
एक तहसीलदार बनने के लिए अभ्यर्थी द्वारा स्नातक की पढाई पूरी की गयी हो! इसके बाद ही आप तहसीलदार पद हेतु राज्य सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है!
3. तहसीलदार पद के लिए आवेदन करें
Tehsildar पोस्ट के लिए अभ्यर्थी ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रकार से आवेदन कर सकते है! Tehsildar पद के लिए Vacancy आने पर संघ लोक सेवा आयोग के ऑफिसियल वेबसाइट upsc.gov.in में जाकर आवेदन कर सकते है!
तहसीलदार चयन प्रक्रिया – Tehsildar selection process
एक तहसीलदार का सिलेक्शन तीन चरणों में होता है! एक तहसीलदार का सिलेक्शन तीन चरणों में होता है! सभी तीन चरणों में सफल होने के बाद अभ्यर्थी का चयन तहसीलदार पद पर किया जाता है!
1. जाँच परीक्षा (Screening test)
जब आप तहसीलदार पोस्ट के लिए आवेदन करते है इसके लिए आपको सबसे पहले खुद का स्क्रीनिंग टेस्ट करना होता है!
2. मुख्य परीक्षा (राज्य सिविल सेवा परीक्षा)
उम्मीदवार को तहसीलदार सरकारी पद हेतु आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा राज्य सिविल सेवा परीक्षा के लिए अप्लाई करना होता है मुख्य परीक्षा Main Exam के अंतर्गत हिंदी अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल पूछे जाते है! कैंडिडेट्स को यह परीक्षा को उत्तीर्ण करना होता है!
राज्य सिविल सेवा परीक्षा को 4 प्रकार की परीक्षाओ में विभाजित किया जाता है! जो इस प्रकार निम्नलिखित है!
No. | परीक्षा | समय अवधि | अंक |
1. | परीक्षा-I (सामान्य ज्ञान /करंट अफेयर्स) | 2 घंटा | 100 |
2. | परीक्षा-II (General English) | 1.30 घंटा | 50 |
3. | परीक्षा-III (English Essay) | 1.30 घंटा | 50 |
4. | परीक्षा-IV (हिंदी) | 1.30 घंटा | 50 |
3.इंटरव्यू (Interview)
इंटरव्यू मुख्य परीक्षा पास करने के बाद कैंडिडेट्स को इंटरव्यू देना होता है! इंटरव्यू में अभ्यर्थी से उसके क्वालिफिकेशन के आधार पर सवाल किये जाते है और साथ ही कैंडिडेट्स के personality और confidance को भी ध्यान में रखा जाता है! तीनो चरण पास करने के बाद कैंडिडेट्स का तहसीलदार पद के लिए चुना जाता है!
तहसीलदार के कार्य – Works of Tehsildar
एक तहसील क्षेत्र में कार्यरत तहसीलदार के कई अलग अलग कार्य होते है! तहसील के अंतर्गत सभी प्रकार के अधिकारियो में से तहसीलदार उच्च अधिकारी होता है! तहसीलदार का कार्य निम्न होते है!
- अपने क्षेत्रों में पर दौरा करना! और सरकारी परियोजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाना!
- राजस्व संग्रह और राजस्व रिकॉर्ड को तैयार करना! यानि की अपने क्षेत्र में टैक्स संबंधी रिकॉर्ड का निरीक्षण करना!
- क्षेत्र में पटवारी द्वारा किये जाने वाले कार्यो की निरीक्षण करना!
- भूमि संबंधित मामलो की जाँच करना! भूमि राजस्व का संग्रह निर्धारित करना!
- क्षेत्र में आपदा प्रबंधन की व्यवस्था करना और आपदा के समय पर लोगो को राहत प्रदान करना!
- गरीब और असहाय लोग के लिए सरकारी सहायता का प्रबंधन करना!
- क्षेत्र के अंतर्गत किसानो के भूमि और फसलों का निरक्षण करना और कृषि संबंधी ऋण और सहायता उपलब्ध कराना!
- एक अधिकारी के तौर पर सरकार के नियम कानूनों को लागु करना !
तहसीलदार/ नायब तहसीलदार की सैलरी – Tehsildar/Nayab Tehsildar salary
एक तहसीलदार एक उच्च पद पर कार्यरत अधिकारी होता है! तहसीलदार की सैलरी प्रतिमाह लगभग 15 से 30 हजार रुपए तक हो सकती है! इसके साथ ही 4800 रुपए ग्रेड का होता है!
एक तहसीलदार के ऊपर का पद नायब तहसीलदार का होता जिसकी तनख्वाह प्रतिमाह 30 से 60 हजार रूपये तक हो सकती है! सरकारी अधिकारियो या कर्मचारियों को सरकार द्वारा सरकारी भत्ता भी उपलब्ध कराया जाता है!
निष्कर्ष – Conclusion
आज के ब्लॉग में हमने तहसीलदार कौन होता है और तहसीलदार कैसे बने? (Tehsildar Kaise Bane) और इसके लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता, तहसीलदार के कार्य के बारे में आपको जानकारी दी!
उम्मीद करते है यह पोस्ट के माध्यम से आपको बहुत कुछ जानने को मिला होगा! अगर आप ग्रेजुएशन उत्तीर्ण कर चुके है तो इस प्रकार के सरकारी पदों के लिए आप आवेदन कर सकते है!
आशा है यह हिंदी लेख आपको पसंद आया होगा! पोस्ट को सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करें और अपने सवाल और विचारो को निचे कमेंट में लिखकर जरूर बताएं!
हमारी यह पोस्ट पढ़ने के आपका बहुत बहुत धन्यवाद!