विलोम शब्द किसे कहते है? (विलोम शब्द की परिभाषा) भेद और उनके उदारहण

Spread the love
5/5 - (1 vote)

Hello दोस्तों, आज के इस हिंदी लेख में हम विलोम शब्द किसे कहते है? Vilom shabd kise kahte Hai) विलोम शब्द के भेद कितने होते है? के बारे में जानेंगे! इसके साथ ही विलोम शब्द की परिभाषा (Vilom shabd ki Paribhasa) और विलोम शब्दों की सूची के बारे में विस्तारपूर्वक बताएंगे! 

हिंदी व्याकरण के अंतर्गत जिस प्रकार संज्ञा, सर्वनाम, कारक, वाक्य आदि का अध्ययन किया जाता है, उसी प्रकार विलोम शब्दों का अध्ययन बहुत महत्वपूर्ण होता है! 

इससे पिछले ब्लॉग में हमने विशेषण किसे कहते है? विशेषण के भेद कितने होते है? के बारे में विस्तार से बताया था!

व्याकरण ही हिंदी भाषा का आधार होता है! जब कोई दो शब्द एक दूसरे के विपरीत अर्थ दर्शाते है उनको विलोम शब्दों के रूप में जाना जाता है!

तो चलिए अब इस लेख को शुरू करते है और विलोम शब्द किसे कहते है? (Vilom shabd in Hindi kise kahte Hai), विलोम शब्द के भेद कितने होते है? और हिंदी व्याकरण में विलोम शब्दों की सूची! के बारे में विस्तार से जान लेते है!

Vilom shabd kise kahte Hai
Vilom shabd in Hindi

विलोम शब्द किसे कहते है (Vilom Shabd Kise Kahte Hain)

विलोम या विपरीतार्थक शब्द का अर्थ होता है – उल्टा या विरोधी अर्थ देने वाल़ा शब्द! 

अर्थात एक विलोम शब्द अपने सामनेवाले शब्द का उल्टा अर्थ प्रकट करते है!

विलोम शब्द की परिभाषा – Vilom Shabd ki Paribhasha

हिंदी व्याकरण में जब कोई शब्द किसी दूसरे शब्द का उल्टा अर्थ बताते हैं, वह विलोम शब्द या विपरीतार्थक शब्द कहलाते है! 

जैसे;

  • दिन का विलोम शब्द रात
  • मोर का विलोम शब्द मोरनी
  • धरती का विलोम आकाश
  • स्वार्थ का विलोम निस्वार्थ आदि होता है!

विलोम शब्द के भेद कितने होते है? – Vilom Shabd Ke Bhed Kitne hote Hain

हिंदी व्याकरण में विलोम शब्द को भिन्न भिन्न आधार पर विभाजित किया जाता है जैसे; 

1.) उपसर्गों से बने विलोम शब्द 

हिंदी व्याकरण में जब शब्दों में उपसर्गों के प्रयोग कर विलोम शब्दों को बनाया जाता है वह उपसर्गो से निर्मित विलोम शब्द कहलाते है! यह मुख्यतः दो प्रकार के होते है!

  • उपसर्गों के योग से निर्मित विलोम शब्द 
  • उपसर्गों के परिवर्तन से निर्मित विलोम शब्द

1.उपसर्गों के योग से निर्मित विलोम शब्द 

हिंदी व्याकरण में जब मूल शब्द के साथ उपसर्ग का प्रयोग कर शब्द को इस प्रकार विपरीत कर दिया जाता है इससे शब्द का उल्टा अर्थ प्रकट होता है! यह उपसर्गों के योग से निर्मित विलोम शब्द कहलाते है! 

उदाहरण; 

  • वादी के साथ ‘प्रति’ उपसर्ग  प्रयोग कर ‘वादी’ का उल्टा अर्थ प्रकट किया जाता है और बनता है प्रतिवादी! अर्थात वादी -प्रतिवादी!
  • फल के साथ ‘प्रति’ उपसर्ग का प्रयोग कर फल का उल्टा अर्थ प्रकट होता किया जाता है और बनता है प्रतिफल अर्थात फल – प्रतिफल!
  • इसी प्रकार मान – अपमान, इसमें उपसर्ग अप का प्रयोग किया गया है!

2.उपसर्गों के परिवर्तन से निर्मित विलोम शब्द

हिंदी व्याकरण में ऐसे शब्द जिनमे प्रयोग उपसर्गों में परिवर्तन या बदलाव से विलोम शब्द बनता है! उपसर्गों के परिवर्तन से निर्मित विलोम शब्द कहलाते है!

उदाहरण;
  • अनुराग का विलोम विराग 
  • अनाथ का विलोम सनाथ 
  • आस्तिक का विलोम नास्तिक 
  • अकाल का विलोम सुकाल 
  • अपेक्षा का विलोम उपेक्षा 

ऊपर बताये गए सभी उदाहरणों में शब्दों के उपसर्गो में परिवर्तन यानी की बदलाव करने से विलोम शब्द का निर्माण हुवा है! 

2.) लिंग परिवर्तन के आधार पर निर्मित विलोम शब्द

हिंदी व्याकरण में जब शब्दों के लिंग में परिवर्तन कर या लिंग को बदल कर शब्दों का उल्टा अर्थ प्रकट किया जाता है! ऐसे शब्द लिंग परिवर्तन के आधार पर निर्मित विलोम शब्द कहलाते है!

उदाहरण; 

  • लड़का का विलोम लड़की!
  • रानी का विलोम राजा
  • नर का विलोम नारी
  • पुत्र का विलोम पुत्री
  • मामा का विलोम मामी!
  • दादा का विलोम दादी!

ऊपर बताये गए सभी उदाहरणों में शब्दों में लिंग परिवर्तन कर विलोम शब्द बनाये गए है!

विलोम शब्दों की सूची  – Vilom shbd list in Hindi

चलिए अब हिंदी व्याकरण के कुछ विलोम शब्दों के बारे में जान लेते है! जो इस प्रकार निम्न है;

शब्द विलोम शब्द
सुख दुःख 
लाभ हानि 
अमीर गरीब 
अपमान सम्मान 
अपव्यय मितव्यव 
अधिकारी अनाधिकारी 
निर्रथक सार्थक
आदान प्रदान 
एकता अनेकता 
अनुलोमविलोम
कठोर   मृदु
उपस्थित अनुपस्थित
उपकार अपकार
उच्च निम्न
उपजाऊ बंजर
दिन रात 
अनंतअंत
अग्रज अनुज
अपेक्षाउपेक्षा
अंतरबाह्य
अल्पायुदीर्घायु
उतार चढ़ाव
भलाईबुराई
अपेक्षित अनपेक्षित
डरनिडर
अहिंसाहिंसा
घृणाप्रेम
विपत्तिसंपत्ति
आनाजाना 
आयव्यय
पंडितमूर्ख
मनुष्यतापशुता
भूतभविष्य
कंपनस्थिर
अल्पसंख्यकबहुसंख्यक
उत्थान पतन
विस्तारसंक्षेप
उत्कृष्ट निकृष्ट
मौखिकलिखित
उतर दक्षिण
उत्तरार्ध पूर्वार्द्ध
उतीर्ण अनुत्तीर्ण
कपूतसपूत
कट्टरउदार
उद्यमी आलसी
उचित्त अनुचित
विधि  निषेध
ईश्वर अनीश्वर
शीत उष्ण
अग्रिम  अंतिम
अकाल सुकाल
अतिवृष्टि  अनावृष्टि

Conclusion

आज के इस हिंदी लेख में हमने विलोम शब्द किसे कहते है? विलोम शब्द के भेद कितने होते है?(Vilom shbd ke bhed kitne hote Hai), के बारे में जाना!

और इसके साथ ही विलोम शब्द की परिभाषा (Vilom Shabd ki Paribhasha), विलोम शब्दों की सूची! आदि के बारे में आपको विस्तार से बताया!

उम्मीद करते है आपको इस लेख (Vilom shabd kise kahte Hai) को पढ़कर बहुत कुछ जानने को मिला होगा! और आपको इस लेख में बहुत सारे विलोम शब्दों की सूची जानने को मिली होगी!

पोस्ट अच्छी लगे तो एक लाइक जरूर दें! लेख से संबंधित सवाल, जानकारी को निचे कमेंट में लिखकर शेयर जरूर करें! पोस्ट को सोशल मिडिया व्हाट्सप, फेसबुक इत्यादि! पर शेयर करना न भूले! 

Leave a Comment

error: Content is protected !!