नमस्कार दोस्तों, आज के इस हिंदी लेख में हम आपको दुनिया के 10 खतरनाक लटकने वाले पुल (10 Most DANGEROUS Hanging Bridges In The World) के बारे में जानने वाले है!
वैसे क्या अपने कभी ऐसा एक ब्रिज देखा है, जिसे अंगूर की लताओं से बनाया गया हो, एक ऐसा Bridge जो इंसानों के लिए नहीं, बल्कि जानवरों के लिए बनाया गया हो या फिर इंडिया में बना एक ऐसा कांच का ब्रिज (Glass Bridge), जो कभी भी टूटकर बिखर सकता हो!
अगर नहीं तो आज के इस आर्टिकल में हम ऐसे ही दुनिया भर के Top 10 Amazing Hanging Bridges के बारे में विस्तार से जानने वाले है!
1. बिहार ग्लास ब्रिज – Bihar Glass Bridge
दोस्तों, क्या आप हमारे द्वारा बताई गयी दुनिया के सबसे खतरनाक ब्रिजेस की लिस्ट में हमारे इंडिया के बिहार राज्य का नाम सुनकर हैरान तो नहीं है!
खैर दोस्तों आपको यह सुनकर बिलकुल भी हैरान होने की जरुरत नहीं है, आपकी जानकारी के लिए बता दें, बिहार की सरकार ने, अपने राज्य में लोगों के आवागमन के लिए नहीं, बल्कि टूरिस्ट को अट्रैक्ट करने के लिए इस बेहद ही खूबसूरत कांच के ब्रिज को बनवाया है!
![दुनिया के 10 खतरनाक लटकने वाले ब्रिज || Top 10 DANGEROUS Hanging Bridges In The World 2 Bihar glass bridge in India](https://usehindi.com/wp-content/uploads/2022/08/Bihar-glass-bridge-in-India.webp)
दरअसल बिहार की सरकार ने इस चीन के कांच के पुल से प्रेरित होकर बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में बनाया हुआ है और इसकी ऊंचाई 200 फीट है! इसके साथ ही टूरिस्ट इस क्षेत्र में एक नेचर और जू सफारी का भी आनंद ले सकते है!
2. ट्रिफ्ट सस्पेंशन ब्रिज – Trift suspension bridge
दोस्तों, ऑस्ट्रेलिया का ट्रिफ्ट सस्पेंशन ब्रिज दुनिया का सबसे लंबा केबल सस्पेंशन ब्रिज है, जिसकी लंबाई 560 फीट और ऊंचाई 330 फीट है!
ट्रिफ्ट ग्लेशियर रिवर के ऊपर बना यह लटकने वाला ब्रिज, लोगों का दिल दहला देने के लिए अकेला ही काफी है!
![दुनिया के 10 खतरनाक लटकने वाले ब्रिज || Top 10 DANGEROUS Hanging Bridges In The World 3 DANGEROUS Hanging Bridges In The World](https://usehindi.com/wp-content/uploads/2022/08/Hanging-Bridges-In-The-World-1024x576.webp)
आपकी जानकारी के लिए बता दें की, दोस्तों इस ब्रिज को 2004 में स्टील की तारों और लकड़ी के तख्तों से बनाया गया था!
और आज के समय में, खराब मौसम में इस ब्रिज को पार करना, अपने मौत को गले लगाने के बराबर हो गया है!
3. एगुइल डू मिडी ब्रिज – Aiguille du Midi Bridge
इसके बाद की लिस्ट में Aiguille du Midi bridge का नाम शामिल है! समुद्र तल की ऊंचाई से तकरीबन 12,600 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है!
एगुइल डू मिडी ब्रिज, दुनिया के सबसे खूबसूरत और खतरनाक ब्रिजेस में से एक है! फ्रांस में, दो पहाड़ों को जोड़ने वाले इस छोटे से ब्रिज से आसपास के नजारे की खूबसूरती देखते ही बनती है!
![दुनिया के 10 खतरनाक लटकने वाले ब्रिज || Top 10 DANGEROUS Hanging Bridges In The World 4 Aiguille du Midi Bridge](https://usehindi.com/wp-content/uploads/2022/08/Aiguille-du-Midi-Bridge-hanging-bridge.webp)
दोस्तों, अगर आप भी इस ब्रिज पर जाना चाहते हैं, तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस ब्रिज तक आप अपनी कार या बाइक से नहीं जा सकते है!
बल्कि इस ब्रिज तक पहुंचने के लिए, आपको केबल कार की मदद लेनी होगी!
4. इया कज़ुराबाशी ब्रिज – Iya Kazurabashi Bridge
इया कज़ुराबाशी ब्रिज, जापान के इया नदी के ऊपर बना हुआ है! इसकी लंबाई 148 फीट और ऊंचाई करीब 46 फीट है!
दोस्तों, जो चीज इस ब्रिज को सबसे ज्यादा खूबसूरत और खतरनाक बनाती है, वह है इसकी बनावट!
![दुनिया के 10 खतरनाक लटकने वाले ब्रिज || Top 10 DANGEROUS Hanging Bridges In The World 5 Iya Kazurabashi Bridge](https://usehindi.com/wp-content/uploads/2022/08/Iya-Kazurabashi-Bridge.webp)
इस ब्रिज को अंगूर की लताओं और लकड़ी से बनाया जाता है!
ऐसे में, जब ये लताएं बारिश की वजह से सड़ने लगती हैं, तो ये ब्रिज काफी कमजोर और जानलेवा हो जाता है!
खैर जापान की सरकार को भी इस ब्रिज की, इस कमजोरी का अंदाजा है, इसलिए जापान सरकार कुछ कुछ सालों में, इसकी मरम्मत करवाती रहती है!
5. कैपिलानो सस्पेंशन ब्रिज – Capilano Suspension Bridge
दोस्तों, कनाडा में स्थित, कैपिलानो सस्पेंशन ब्रिज उन लोगों के लिए तो बिल्कुल भी नहीं है, जो दिल के कमजोर हैं, या फिर जिन्हें ऊंचाई से बहुत डर लगता है!
कैपिलानो नदी के ऊपर बना यह पतला सा ब्रिज, आज दुनिया के सबसे खतरनाक लटकने वाले ब्रिजेस में से एक है!
इस ब्रिज को 1889 में, बनाया गया था, और तब से लेकर आज तक इसकी ज्यादा मरम्मत भी नहीं हुई है!
आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस ब्रिज की लंबाई 449 फीट, और ऊंचाई 230 फीट है!
दोस्तों, इतने ऊंचाई पर होने की वजह से, जब आप इस ब्रिज से गुजरेंगे तो आपको, आस पास के खूबसूरत जंगल और नदी देखने को मिलेंगे!
6. मुसो त्सुरिबाशी ब्रिज – Musou Tsuribashi Bridge
दोस्तों हमारे आज के दुनिया के 10 खतरनाक लटकने वाले ब्रिज (10 DANGEROUS Hanging Bridges In The World) की लिस्ट में यह सबसे खतरनाक लटकने वाला ब्रिज है जो 272 फिट ऊचा और 472 फीट लम्बा है!
इस ब्रिज की बनावट को देखने के बाद आप खुद ही समझ गए होंगे, कि इसे दुनिया के सबसे खतरनाक लटकने वाले ब्रिजेस की लिस्ट में क्यूं शामिल किया गया है!
खैर दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस ब्रिज को 1950 में बनाया गया था, और तब से लेकर आजतक इस ब्रिज की एक बार भी मरम्मत नहीं हुई!
ऐसे में इस ब्रिज की लकड़ियां लगभग सड़ चुकी हैं! लेकिन चूंकि यह स्टीप माउंटेन (Steep Mountain) तक पहुंचने का इकलौता रास्ता है!
इसलिए हर साल बहुत से लोग इस ब्रिज को पार करके स्टीप माउंटेन पर जाने की हिम्मत करते हैं!
7. हैंगिंग ब्रिज ऑफ घासा – Hanging Bridge of Ghasa
दोस्तो, नेपाल के घासा में बने, इस लटकने वाले ब्रिज की लंबाई, 1128 फीट और ऊंचाई 443 फीट है!
वैसे, आपको जानकर शायद हसीं आए, लेकिन इस ब्रिज को इंसानों के लिए नहीं, बल्कि जानवरों के लिए बनाया गया है!
जी हां दोस्तों, दरअसल घासा में पशुपालन करने वाले बहुत से किसान रहते है, जो पहले अपने जानवरों को हाईवे के रास्ते एक जगह से दूसरे जगह लेकर जाया करते थे!
ऐसे में जानवरों के वजह से, हाईवे पर आने जाने लोगों को काफी परेशानी होती थी!
इसलिए नेपाल की सरकार ने हाईवे के दूसरे तरफ इस लटकने वाले ब्रिज को 2016 बनवा दिया, ताकि किसान इस ब्रिज के रास्ते अपने जानवरों को एक जगह से दूसरे जगह ले जा सकें!
लेकिन, चूंकि दोस्तों, आज के समय में लोग बिना सोचे समझे, इस ब्रिज के रास्ते अपने बड़े बड़े जानवरों को ले जाया करते हैं!
इसलिए हमेशा यह डर बना रहता है, कि कहीं जानवरों के ज्यादा वजन के कारण, यह ब्रिज टूट ना जाए!
8. लंगकावी स्काई ब्रिज – Langkawi Sky Bridge
दोस्तों, लंगकावी स्काई ब्रिज मलेशिया में स्थित है! इसकी ऊंचाई 2,170 फीट और लंबाई 410 फीट है, जो इसे दुनिया का सबसे लंबा कर्व्ड (curved) ब्रिज बनाती है!
आपकी जानकारी के लिए बता दें की, इस ब्रिज की बनावट, लोगों के सुरक्षा के नजरिए से बिल्कुल भी ठीक नहीं है, क्यूंकि पहले तो यह ब्रिज घुमावदार है, जिससे इस ब्रिज पर गाड़ियों को सीधा चलाने में काफी परेशानी होती है!
और दूसरी चीज, इस ब्रिज के चारों तरफ की रेलिंग की ऊंचाई काफी कम है!
ऐसे में अगर कोई इंसान सावधानी से अपनी गाड़ी ना मोड़ पाए तो, वह सीधे ब्रिज से नीचे भी गिर सकता है!
9. हुसैनी हैंगिंग ब्रिज – Hussaini Hanging Bridge
दोस्तों दुनिया के 10 खतरनाक लटकने वाले ब्रिज की लिस्ट में पाकिस्तान का भी एक ब्रिज हुसैनी हैंगिंग ब्रिज शामिल है!
दरअसल हुसैनी हैंगिंग ब्रिज पाकिस्तान के गिलगिट बाल्टिस्तान क्षेत्र में हुंजा नदी के ऊपर बना हुआ है!
इसकी लंबाई 635 फीट और ऊंचाई 100 फीट है!
इस ब्रिज को इसकी बनावट सबसे ज्यादा खतरनाक और डरावना बनाती है!
क्युकी इस ब्रिज को रस्सी, लकड़ी के तख्तों और पुराने ब्रिज के बचे कूचे मलबों से मिलाकर, पास ही गांव के लोगों ने 1966 से 1977 के बीच बनाया था!
ऐसे में, बिना किसी मरम्मत के, यह ब्रिज आज एकदम जर्जर और जानलेवा हो चुका है!
लेकिन चूंकि, आज के समय में, इस ब्रिज के पास ही की हुंजा घाटी, एक बढ़िया टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है!
इसलिए इस ब्रिज को पार करके, सैकड़ों की तादाद में टूरिस्ट, हुंजा घाटी घूमने जाते हैं!
10. कैरिक-ए-रेडी रोप ब्रिज – Carrick-a-Rede Rope Bridge
दोस्तों दुनिया भर के Top 10 Amazing Hanging Bridges की लिस्ट में दसवे नंबर पर उत्तरी आयरलैंड में स्थित, 66 फीट लंबा, और 98 फीट ऊंचा, कैरिक-ए-रेडी रोप ब्रिज आता है!
यह एक ऐसा लटकता हुआ ब्रिज है, जो आपको रोमांच और डर, दोनों एक साथ फील करवा सकता है!
2008 में इस खूबसूरत ब्रिज को मेनलैंड और कैरिक आइलैंड के बीच इसलिए बनाया गया था, ताकि मछुआरे इस ब्रिज पर खड़े होकर मछली पकड़ सकें!
लेकिन आज के समय में, यह एक फेमस टूरिस्ट प्लेस बन चुका है! टूरिस्ट यहां आते हैं, और घंटों तक इस ब्रिज पर खड़े होकर यहां की ठंडी हवाओं और खूबसूरत नजरों का लुफ्त उठाते हैं!