Democracy Meaning in Hindi: लोकतंत्र क्या है और इसकी विशेषताओं का वर्णन

Spread the love
1/5 - (1 vote)

Democracy Meaning in Hindi: नमस्कार दोस्तों, हमारा भारत देश एक लोकतान्त्रिक देश है! यहां सबसे ज्यादा लोकतंत्र की चलती है! आपको अक्सर इस तरह की लाइने सुनने को मिलती होंगी! लेकिन क्या आप जानते है की असल में लोकतंत्र क्या है? (Democracy kya hai) और लोकतंत्र की विशेषताएं क्या है? और लोकतंत्र का अर्थ एवं परिभाषा क्या हैं?

वैसे पूरी विश्व में कई सारे लोकतांत्रिक देश हैं! जिनमे से भारत भी एक लोकतान्त्रिक देश है! लेकिन इसके अलावा भी बहुत सारे देश में लोकतंत्र अभी भी स्थापित नहीं हुआ है!

पुरे विश्व में भारत सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक और अमेरिका सबसे पुराना लोकतान्त्रिक देश है! यदि आप लोकतंत्र क्या है? (Loktantra kya Hai) डेमोक्रेसी शब्द का क्या अर्थ है? (Democracy Meaning in Hindi) और लोकतंत्र को कितने भागों में बांटा गया है?, लोकतंत्र के सिद्धांत क्या है? के बारे में जानना चाहते है तो इस हिंदी ब्लॉग में हम आपको लोकतंत्र के बारे में विस्तार से बताने वाले है! 

Democracy Meaning in Hindi

लोकतंत्र क्या है? – Democracy Kya Hai In Hindi

Loktantra kya Hai: लोकतंत्र दो शब्दों से मिलकर बना है पहला लोक यानी की जनता और दूसरा तंत्र मतलब की शासन! आसान भाषा में समझे तो लोकतंत्र जनता का जनता के लिए शासन होता है! 

और सरलता से लोकतंत्र को समझे तो लोगों के लिए, लोग और लोगों के द्वारा किया जाने वाला शासन लोकतंत्र कहलाता है! लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है! जनता जिसे चाहे उसे अपना नेता बना सकती है!

Democracy Meaning in Hindi

डेमोक्रेसी शब्द का क्या अर्थ है? – Democracy Meaning in Hindi

हिंदी में लोकतंत्र का अर्थ जनता के लिए जनता का शासन होता है! और अंग्रेजी में लोकतंत्र का अर्थ डेमोक्रेसी (Democracy) होता है! 

लोकतंत्र एक ऐसी शासन प्रणाली होती है जिसमें सर्वोच्च सत्ता जनता के पास ही होती है और जहां लोगों की सरकार से अभिप्राय प्रत्यक्ष प्रजातंत्र से होता है! लोगो के ही द्वारा सरकार बनाई जाती है और सरकार लोगों पर शासन करती है! सरकार के लोग, आम जनता द्वारा ही निर्वाचित किये जाते है!

किसी भी लोकत्रांत्रिक देश में सरकार आम जनता से ही बनती है तथा सरकार लोगों के प्रति और लोगों के हितों की रक्षा के लिए जिम्मेदार भी होती है!

लोकतंत्र किसे कहते हैंLoktantra Kise Kahate Hai in Hindi

लोकतंत्र उस सरकार को कहते हैं जिसको गठित करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति भागीदार होता है! इसके साथ ही लोकतंत्र में आम जनता प्रत्यक्ष रूप से अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों के द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से शासन करती है!

सरल शब्दों में इस बात को समझे तो लोकतंत्र में जनता अपने निर्वाचित प्रतिनिधि को चुनने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र होती है!

जनता जिसे चुनती है वही लोकतंत्र में शासन करता है यानी अप्रत्यक्ष रूप से जनता ही जनता पर शासन करती है!

लोकतंत्र की परिभाषा क्या है? – Definition of Democracy

समय-समय पर अनेक विचारकों द्वारा लोकतंत्र की अलग अलग परिभाषा (Democracy Meaning in Hindi) दी गयी!

महान विचारक ब्राइस के अनुसार “लोकतंत्र का तात्पर्य सरकार के ऐसे स्वरूप से होता है जिसमें शासन का अर्थ “आम जनता का शासन” जो कि सर्वोच्च है!

बौद्धिक दृष्टि से लोकतंत्र का अर्थ समानता होता है! वही संवैधानिक दृष्टि से लोकतंत्र का अर्थ बहुमत का शासन और सामाजिक दृष्टि से आम जनता द्वारा शासन होता है

प्रजातंत्र के सबंध में हॉल कहते है की प्रजातंत्र एक ऐसी सरकार है जिसमें जनमत यानी की जनता का नियंत्रण हो! सरल शब्दों में इसमें जनता का नियंत्रण हो! 

अन्य विचारक सीले के अनुसार प्रजातंत्र से अभिप्राय ऐसी सरकार से है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति हिस्सा ले सकें! मतलब की अधिक से अधिक जनसंख्या लोकतंत्र में भाग ले और अपनी सरकार का गठन करें!

लोकतंत्र के सिद्धांत क्या है? – Principle Of Democracy

लोकतंत्र के सिद्धांत मौलिक अवधारणाएं और मूल्य हैं जो सरकार की लोकतांत्रिक प्रणालियों को रेखांकित करते हैं। यहाँ लोकतंत्र के कुछ प्रमुख सिद्धांत हैं जो की इस प्रकार है:

  • कानून का शासन: लोकतंत्र इस सिद्धांत पर आधारित है कि सरकार सहित सभी व्यक्ति और संस्थाएं कानून के अधीन हैं और इसके तहत जवाबदेह हैं। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और इसे निष्पक्ष रूप से लागू किया जाता है।
  • राजनीतिक बहुलवाद: लोकतंत्र कई राजनीतिक दलों और विविध राजनीतिक विचारों के अस्तित्व को प्रोत्साहित करता है। लोगों को राजनीतिक दलों, वकालत समूहों और संघों को बनाने और उनमें शामिल होने की स्वतंत्रता है, जिससे मतदाताओं के लिए विकल्पों की एक श्रृंखला सुनिश्चित होती है।
  • अल्पसंख्यक अधिकारों की सुरक्षा: लोकतंत्र में अल्पसंख्यक समूहों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए तंत्र और सुरक्षा उपाय शामिल हैं। यह सुनिश्चित करता है कि बहुमत के फैसले अल्पसंख्यक आबादी के अधिकारों का उल्लंघन नहीं करते हैं।
  • स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव: चुनाव लोकतंत्र का एक मूलभूत पहलू है। उन्हें मतदान के लिए समान पहुंच के साथ निष्पक्ष रूप से आयोजित किया जाना चाहिए, और परिणाम लोगों की इच्छा को सटीक रूप से प्रतिबिंबित करना चाहिए।
  • व्यक्तिगत अधिकार और स्वतंत्रता: लोकतंत्र व्यक्तिगत अधिकारों और स्वतंत्रता की सुरक्षा को कायम रखता है, जैसे बोलने की स्वतंत्रता, प्रेस की स्वतंत्रता, सभा की स्वतंत्रता और धर्म की स्वतंत्रता। ये अधिकार संविधानों और कानूनी ढांचे में निहित हैं।
  • जवाबदेही और पारदर्शिता: लोकतांत्रिक सरकारें लोगों के प्रति जवाबदेह होती हैं। निर्वाचित अधिकारियों और सार्वजनिक संस्थानों को अपने कार्यों और निर्णयों में पारदर्शी होना चाहिए। नागरिकों को सरकारी गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अधिकार है।
  • शक्तियों का पृथक्करण: लोकतंत्र में अक्सर सरकार की कार्यकारी, विधायी और न्यायिक शाखाओं के बीच शक्तियों का पृथक्करण होता है। यह पृथक्करण किसी एक शाखा को अत्यधिक शक्तिशाली बनने से रोकने में मदद करता है और जाँच और संतुलन की प्रणाली के रूप में कार्य करता है।
  • नागरिक समाज की भागीदारी: लोकतंत्र सार्वजनिक चर्चा और नीति-निर्माण में नागरिक समाज संगठनों, गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) और मीडिया की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करता है।

लोकतंत्र को कितने भागों में बांटा गया है? – Types of Democracy in Hindi

लोकतंत्र यानी की डेमोक्रेसी मुख्यता दो प्रकार की होती है!

  1. प्रत्यक्ष लोकतंत्र(Direct Democracy)
  2. अप्रत्यक्ष लोकतंत्र(Indirect Democracy)

प्रत्यक्ष लोकतंत्र क्या है – Direct Democracy kya hai in Hindi

आमतौर पर प्रत्यक्ष लोकतंत्र को विशुद्ध लोकत्रंत्र भी कहा जाता है! यह प्रकार के लोकत्रंत्र से निर्मित शासन व्यवस्था में कोई एक प्रतिनिधि नहीं होता है! इसलिए जनता स्वयं से जनता के लिए अपनी एक स्वतंत्र सरकार का चुनाव करती है!

इसलिए इस प्रकार की शासन व्यवस्था को डायरेक्ट डेमोक्रेसी भी कहा जाता है!

उदाहरण के लिए स्विजरलैंड देश में प्रत्यक्ष लोकतंत्र से निर्मित शासन व्यवस्था है! इस देश में यदि देश के संविधान में कोई संशोधन करना हो तो सरकार को वहां की आम जनता से समर्थन अथवा सहमति लेना आवश्यक होता है!

अप्रत्यक्ष लोकतंत्र क्या है – Indirect Democracy kya hai in Hindi

अप्रत्यक्ष लोकतंत्र एक प्रतिनिधि सत्तात्मक शासन व्यवस्था होती है! इस प्रकार की शासन व्यवस्था में आम जनता द्वारा अपना कोई एक प्रतिनिधि चुना जाता है और वह प्रतिनिधि जो जनता द्वारा चुना गया है! पुरे शासन व्यवस्था के लिए सरकार का चुनाव करता है!

उदाहरण के लिए

आप भारत के किसी राज्य के मुख्यमंत्री के चुनाव की प्रक्रिया देख सकते है! आप प्रत्यक्ष रूप से किसी मुख्यमंत्री का चुनाव नहीं कर सकते है! और ना ही आप किसी विशेष व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट कर सकते है! 

इसके लिए सबसे पहले आपको उस राज्य के विधायकों का चुनाव करना होता है और उस राज्य में जिस दल यानी की राजनैतिक पार्टी के विधायकों की संख्या अधिक होगी उस राज्य के लिए उस दल का व्यक्ति ही मुख्यमंत्री के पद के लिए चुना जायेगा!

आसान भाषा में कहे तो आपके द्वारा चुना गया प्रतिनिधि मतलब की विधायक आपके लिए सरकार का चुनाव करता है!

लोकतंत्र की विशेषताएं क्या है? – Characteristics of democracy?

  1. लोकतांत्रिक व्यवस्था समानता के अधिकार पर आधारित होती है!
  2. प्रजातंत्र में मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए स्वतंत्र न्यायपालिका की व्यवस्था होती है!
  3. लोकतंत्र में शासन व्यवस्था तैयार करने के लिए निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव की व्यवस्था रहती है! और इस चुनाव के देखरेख की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की होती है!
  4. लोकतंत्र में प्रत्येक नव युवक और नव युवती को एक निश्चित आयु के बाद मत देने का अधिकार होता है! जैसे की 18 साल पूर्ण होने पर युवक या युवती अपना स्वत्रन्त्र मत दे सकते हैं!
  5. प्रजातंत्र में समाचार पत्र स्वत्रन्त्र होते है! समाचार पत्रो को सरकार की नीतियां, कमियां और अच्छाइयां बताने का पूरा अधिकार होता है!

किसी भी देश के जनता के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था अत्यंत उपयोगी तथा जरुरी होती है! लोकत्रंत्र यानी की प्रजातंत्र के अंतर्गत देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा और सम्मान होता है! 

इसके साथ ही लोकत्रांत्रिक प्रणाली में राज्य की निरंकुशता को रोकने के लिए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष न्यायपालिका की व्यवस्था भी होती है!

आज के समय में लगभग सभी देश लोकतंत्र की व्यवस्था पर विश्वास करते है और लोकतांत्रिक व्यवस्था से अपने अपने देश की शासन प्रणाली का गठन करते है!

FAQs – Democracy Meaning in Hindi

लोकतंत्र का अर्थ क्या है?

लोकतंत्र शासन व्यवस्था है, जिसमे सभी व्यक्ति को समान अधिकार होता हैं! एक अच्छा लोकतंत्र वह है जिसमे राजनीतिक और सामाजिक न्याय के साथ-साथ आर्थिक न्याय की व्यवस्था भी है!

भारत में लोकतंत्र से आप क्या समझते है?

यह एक सरकारी प्रणाली है जो नागरिकों को वोट देने और मतदाताओं को अपनी पसंद की विधायिका का चुनाव करने की अनुमति देती है! भारत में लोकतंत्र के तीन मुख्य अंग हैं पहला कार्यपालिका, दूसरा विधायिका, और तीसरा न्यायपालिका!

सबसे पुराना लोकतंत्र किस देश में है?

सबसे पुराना लोकतंत्र संयुक्त राज्य अमेरिका है जो लगभग 1889 से लोकतंत्र है और सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत है क्योंकि भारत की जनसंख्या इतनी अधिक है इसलिए यह लगभग 138 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करता है!

विश्व में कितने देशों में लोकतंत्र है?

भारत, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया समेत केवल 56 देशों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया है!

Conclusion 

आज के इस हिंदी लेख में हमने लोकतंत्र क्या है? (Loktantra kya Hai) लोकतंत्र का अर्थ (Democracy Meaning in Hindi) और लोकतंत्र कितने प्रकार का होता है? के बारे में पूरी जानकारी आप तक साझा की!

उम्मीद करते है आपको हमारी यह जानकारी (Loktantra kya Hai) पसंद आयी होगी! फिर भी आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट सेशन में जरूर बताये! पोस्ट को अपना एक लाइक जरूर दें! और इस पोस्ट को अपने Social Side (Facebook, Instagram और WhatsApp) में Share जरूर करें!

Leave a Comment

error: Content is protected !!