भारत की सीमा कितने देशो से मिलती है? | India border in Hindi

- Advertisement -
Rate this post

नमस्कार दोस्तों, क्या आप हमारे देश से लगने वाले अन्य देशो के सीमाओं के बारे में जानते है? जैसे भारत देश से कितने देशो की सीमाएं लगती है और ये कौन कौन सी सीमाएं है!

आज के इस हिंदी लेख में हम भारत की सीमाएं (India border in Hindi) के बारे में विस्तार से जानने वाले है!

- Advertisement -

भारत एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है! और अलग अलग सीमाएं भारत को दूसरे देशो से जोड़ती है!

हमारे देश से सात अन्य देश जैसे – पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार,अफगानिस्तान और बांग्लादेश की सीमाएं लगती है!

कुछ देश जो भारत के कुछ पड़ोसी देश है इन देशो में भारत का नागरिक आसानी से आ जा सकते है लेकिन भारत-पाकिस्तान और भारत-चीन की सीमाओं पर अक्सर तनातनी देखने को मिलती है!

भारत विश्व के बड़े देशो में से एक है! जनसंख्या के हिसाब से भारत दूसरे स्थान पर तथा क्षेत्रफल के हिसाब से सातवें स्थान पर आता है! भारत-पाकिस्तान की सीमा बाघा बॉर्डर जो एक प्रसिद्ध सीमा है और यह झंडा समारोह के लिए उल्लेखनीय है! 

Indian Border Names
Indian Border Names
- Advertisement -

तो आइये जान लेते है भारत की सीमा कितने देशो से मिलती है और यह India के border कौन-कौन से है?

India border के नाम (List of India border in Hindi)

1. वाघा बॉर्डर, पंजाब (भारत-पाकिस्तान) India-Pakistan border

वाघा एक गावं का नाम है जो लाहौर पंजाब और पाकिस्तान के वाघा जोन में स्थित है! इस वाघा गावं एक Union council भी है और यह वाघा गावं वाघा बॉर्डर में होने वाली समारोह के लिए प्रसिद्ध है! 

- Advertisement -

वाघा एक माल पारवहन टर्मिनल का काम करता है और यहां भारत और पाकिस्तान के बीच रेलवे स्टेशन भी है! वाघा बॉर्डर लाहौर से 24 किमी और अमृतसर से 32 किमी की दुरी पर स्थित है! 

Border crossing इस वाघा गावं में स्थित है जिस रेडक्लिफ लाइन कहा जाता है! जो भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan)को बाटने वाली सीमा है! 1947 में भारत आज़ाद हुवा तब भारत ने पाकिस्तान में इस बाघा सीमा से प्रवेश किया था!

वाघा-अटारी बॉर्डर समारोह (Wagah-Attari Border Ceremony)

यह समारोह (Wagah-Attari Border Ceremony) वाघा बॉर्डर पर आयोजित किया जाता है जिसकी सुरुवात 1959 में की गयी थी! इस समारोह को बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के रूप में भी जाना जाता है!

बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी हर दिन सूर्यास्त होने के 2 घंटे पहले आयोजित किया जाता है जिसका उद्देश्य होता है औपचारिक रूप से रात के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा को बंद करना और दोनों राष्ट्रों के राष्ट्रीय ध्वज को टेक-ऑफ करना है!

यह झंडा समारोह को भारत के BSF (Border Security Force) और पाकिस्तान के रेंजर द्वारा संचालित किया जाता है!

देशभर से हजारों की संख्या में लोग यहां इस समारोह को देखने आते हैं! दोनों देश की सेना के जवान इसमें हिस्सा लेते हैं!

2. नाथू ला दर्रा, सिक्किम (भारत-चीन) India – China Border

सिक्किम में स्थित एक पहाड़ी दर्रा(Mountain pass) है जो India-china border पर स्थित है! यह भारत के सिक्किम राज्य को चीन के तिब्बत से जोड़ता है! नाथू ला पास की समुन्द्र तल से ऊंचाई 4,310 मीटर है!

पहाड़ी दर्रा सिक्किम की राजधानी गंगोटक में पूर्व की ओर 54 किमी की दुरी पर है! तिब्बत की राजधानी ल्हासा से यह ४३० किमी की दुरी पर स्थित है!

नाथू ला पास की यात्रा का Permit केवल भारत के नागरिक प्राप्त कर सकते है और इस जगह में भारतीय युद्ध का स्मारक भी बनाया गया है!

यह पास भारत (India) और चीन (china) के बीच व्यापारिक सीमा border चौकी है! 

1962 में जब भारत और चीन के बिच युद्ध हुवा तब इस नाथू ला पास(India-china border) को भारत द्वारा बंद कर दिया गया था!

इसके बाद 2006 में व्यापारिक समझौतों के दौरान फिर खोल दिया गया! यह नाथू ला पास क्षेत्र में हिन्दू और बौद्ध धर्म के तीर्थ स्थल के लिए प्रसिद्ध माना जाता है! मानसरोवर झील की यात्रा इस दर्रा से पंद्रह दिनों से घटाकर 2 दिन में पूरी हो जाती है।

3. मोरेह, मणिपुर (भारत – म्यांमार) India – Myanmar Border

मोरेह जो भारत और म्यांमार की सीमा को जोड़ता है! यह एक नगर है जो भारत के मणिपुर राज्य के चंदेल नामक जिले में स्थित है।

भारत और म्यांमार पड़ोसी देश है इनके आपसी सम्बन्ध बहुत पुराने है 1937 में बर्मा (म्यांमार) भारत का ही हिस्सा था! अब भारत म्यांमार के साथ 1643 किमी लंबी सीमा साझा करता है!

म्यांमार में अधिकतर लोग बौद्ध धर्म को मानते है भारत के चार राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, और मिजोरम की सीमा म्यांमार से मिली हुई है!

मोरेह भारत का राज्य मणिपुर की राजधानी इम्फाल से 106 किमी की दुरी पर स्थित है! यह नगर बर्मा से अधिक जुड़ा हुवा है और यहां बर्मा का इंटरनेशनल बाजार है।

4. सुनौली बॉर्डर, उत्तर प्रदेश (भारत – नेपाल) India – Nepal Border

सोनौली जो उत्तर प्रदेश के जिला महाराजगंज में स्थित एक नगर है यह भारत-नेपाल की सीमा पर स्थित है!

सोनौली की दुरी महाराजगंज जिले से 75किमी है और गोरखपुर से इसकी दुरी 90किमी है यह क्षेत्र भारत और नेपाल के बीच एक पारगमन का काम करता है! 

इस  सोनौली में एक रेलवे स्टेशन है जिसका नाम नौतनवा रेलवे स्टेशन है! यह स्टेशन गोरखपुर से जुड़ा हुवा है भारत-नेपाल सीमा सोनौली उत्तर प्रदेश में यह सनौली एक लोकप्रिय और प्रसिद्ध चेक पोस्ट है। 

भगवान गौतम बुद्ध का जन्मस्थान लुम्बिनी जो नेपाल में स्थित है। जो सोनौली से कुछ ही दुरी पर स्थित है गोरखपुर हवाई अड्डा भारत-नेपाल सीमा से 4 किमी की दुरी पर है!

यह भी जानिये!

5. डॉकी – तमाबील, मेघालय (भारत -बांग्लादेश) India – Bangladesh Border

भारत और बांग्लादेश की सीमा को अंतराष्ट्रीय सीमा कहा जाता है! यह सीमा विश्व की पांचवी सबसे लम्बी सीमा है!

इस सीमा को डॉकी-तमाबील, के नाम से भी जाना जाता है जो मेघालय में स्थित है यह भारत बांग्लादेश सीमा भारत के 8 राज्यों के भागो से मिलती है!

डॉकी एकीकृत चेक पोस्ट जो भारत बांग्लादेश सीमा पर स्थित है!

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर 4,156 किमी एक अंतराष्ट्रीय सीमा है! यह सीमा असम में 262 किमी, त्रिपुरा में 856 किमी, मिज़ोरम में 180 किमी, मेघालय में 443 किमी, और पश्चिम बंगाल में 2,217 किमी साझा करते हैं!

6. जयगावं, पश्चमी बंगाल (भारत-भूटान) India – Bhutan border

भारत और भूटान को जोड़ने वाली अंतराष्ट्रीय सीमा जो पश्चमी बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में स्थित एक शहर है इस शहर का नाम जयगावं है!

भारत-भूटान सीमा जिसकी लम्बाई 699 किमी है यह भारत के चार राज्य अरुणांचल प्रदेश,असम,सिक्किमऔर पश्चमी बंगाल को जोड़ती है!

भूटान भारत के पश्चमी बंगाल के जयगावं जिले से जाने वाली भारतीय सड़को का उपयोग करता है और भूटान भारत के बंदरगाहों तथा हवाई अड्डों से भी सामान का आयत करता है!

7. भारत – अफगानिस्तान सीमा (जम्मू-कश्मीर) India – Afghanistan border

भारत और अफगानिस्तान की सीमा जम्मू कश्मीर में स्थित है! इस सीमा की लम्बाई 106 किमी है भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य का वह हिस्सा जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है, (PoK) पाक अधिकृत कश्मीर कहलाता है!

POK से भारत और अफगानिस्तान की सीमा साँझा करती है! भारत और अफगानिस्तान की सीमा को डूरंड रेखा से निर्धारित किया जाता है यह सबसे छोटी सीमा रेखा है! 

Conclusion [ निष्कर्ष ]

उम्मीद है आपको हमारे इस ब्लॉग से भारत की सीमाएं India border names in Hindi कौन-कौन है? और भारत के पड़ोसी से मिलने वाली भारत की सीमाओं के बारे में जानकारी मिले! भारत की सीमाएं जो भारत को दूसरे देशो से जोड़ती है और एक सीमा को साँझा करती है!

आप ने ब्लॉग में पड़ा होगा भारत पाकिस्तान सीमा India-Pakistan border जो बाघा बॉर्डर पर स्थित है! यह एक प्रसिद्ध जगह है भारत चीन सीमा India-china border जो सिक्किम में स्थित है अगर आपको हमारा यह Hindi Article अच्छा लगे तो कमेंट में बताये और शेयर करे!

- Advertisement -
Tanu
Tanuhttps://usehindi.com/
Hi, मेरा नाम तनु है और मै UseHindi.com की Co-Founder और Author हूँ! By Education मै Pharma की स्टूडेंट हूँ! मुझे अलग - अलग विषयो में सीखना और UseHindi ब्लॉग के माध्यम से जानकारी को हिंदी भाषा में शेयर करना पसंद है!

लेटैस्ट आर्टिक्ल

गाना लोड करने वाला ऐप | Free 10+ Gana Load Karne Wala App 2023

गाना लोड करने वाला ऐप - नमस्कार दोस्तों, यदि...

10+ अंग्रेजी सीखने वाला ऐप | Top English Sikhne Wala App 2023

अंग्रेजी सीखने वाला ऐप - दोस्तों आज इस हिंदी...

5+ BEST खेत नापने वाला ऐप (2023) Khet Napne Wala Apps Download

जमीन नापने वाला ऐप: नमस्कार दोस्तों अब आप अपने...

2023 के सबसे BEST ट्रेन देखने का ऐप | Train Dekhne Wala Apps से देखो सही समय और Real Location

नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपने मोबाइल में Train Dekhne...

More like this

error: Content is protected !!