भारत के नए राष्ट्रपति कौन हैं? 2022

- Advertisement -
5/5 - (1 vote)

नमस्कार दोस्तों, जैसा की आप सब जानते हैं आज हमारे देश में नए राष्ट्रपति की जीत की घोषणा हो चुकी हैं! तो आज के इस पोस्ट में Bharat Ke Naye Rashtrapati Kaun Hai और ये किस राज्य की रहने वाली है? के बारे में जानेंगे! 

भारत के राष्ट्रपति भारत के गणराज्य के कार्यपालक अध्यक्ष होते हैं! हमारी तीनों सेना जल सेना, थल सेना और वायु सेना के सर्वोच्च सेनानायक भी देश का राष्ट्रपति ही होता है!

- Advertisement -

इसलिए आज आपको नए राष्ट्रपति की जीवनी और उनकी जीत के बारे में जानना बहुत ही जरुरी है! तो चलिए आगे बढ़ते हैं और नए राष्ट्रपति के बारे में और उनकी जीवनी के बारे में जानते हैं! 

Bharat Ke Naye Rashtrapati Kaun Hai
भारत के नए राष्ट्रपति कौन हैं? 2022

भारत के नए राष्ट्रपति कौन हैं? Bharat Ke Naye Rashtrapati Kaun Hai

- Advertisement -

भारत की नई राष्ट्रपति आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू हैं! उनकी जीत की घोषणा आज यानि 21 जुलाई को हुई! मुर्मू की जीत के लिए उनकी वोट की वैल्यू 5,77,777 थी! और उनके विपक्ष में राट्रपति के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को कुल 2,61,062 वोट प्राप्त हुए! मुर्मू की यह जीत 3 लाख से भी अधिक वोटों से हुई! 

आपको बता दें मुर्मू एनडीए की उम्मीदवार थी और यशवंत सिन्हा यूपीए पक्ष के उमीदवार थे! एनडीए यानि भारत की वर्तमान वाली सरकार जिसमें 25 से भी अधिक पार्टियां शामिल हैं!

राष्ट्रपति के लिए हमारे देश में विधायक और राष्ट्रपति वोट करते हैं जो बैलेट पेपर के माध्यम से होते हैं! 25 जुलाई को मुर्मू भारत देश के 15 वे राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी! 

द्रौपदी मुर्मू की जीवनी 

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20  जून 1958 को ओड़िशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में एक संथाल परिवार में हुआ था!मुर्मू के पिता का नाम बिरंचि नारायण टुडु था! उनके दादा और उनके पिता दोनों ही उनके गाँव के प्रधान रहे!

उन्होंने श्याम चरण मुर्मू से विवाह किया! उनके दो बेटे और एक बेटी हुए! दुर्भाग्यवश दोनों बेटों और उनके पति तीनों की अलग-अलग समय पर अकाल मृत्यु हो गयी और उनकी पुत्री विवाहिता हैं और भुवनेश्वर में रहतीं हैं!

- Advertisement -

द्रौपदी मुर्मू ने एक अध्यापिका के रूप में अपना व्यावसायिक जीवन आरम्भ किया! उसके बाद धीरे-धीरे राजनीति में आ गयीं! वर्तमान में मुर्मू झारखंड की 9 वीं राज्यपाल के रूप में काम कर रही हैं! 

मुर्मू भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है! द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले की रायरंगपुर सीट से 2000 और 2009 में भाजपा के टिकट पर दो बार जीती! 

ओडिशा में नवीन पटनायक के बीजू जनता दल और भाजपा गठबंधन की सरकार में द्रौपदी मुर्मू को 2000 और 2004 के बीच वाणिज्य, परिवहन और बाद में मत्स्य और पशु संसाधन विभाग में मंत्री बनाया गया थ! द्रौपदी मुर्मू मई 2015 में झारखंड की 9वीं राज्यपाल बनाई गई थीं!  

कितने वोट से जीती द्रौपदी मुर्मू 

द्रौपदी मुर्मू को कुल 5,77,777 वोट प्राप्त हुए! द्रौपदी मुर्मू आदिवासी महिंला है! इसलिए यह पहली बार ऐसा होगा कि कोई आदिवासी समाज से महिला राष्ट्पति के रूप में शपथ लेंगी!

इससे पहले भी रामनाथ कोविंद जब राष्ट्रपति बने थे तो वो भी एक दलित समाज से आते हैं! एनडीए का हमेशा से ही ऐसा नियम रहा है कि ऐसे लोगों को राष्ट्रपति जैसे एकल सर्वोच्च पद के लिए दलित आदिवासी जैसे वर्गों से लोगों को प्रत्याक्षी बनाया जाये! 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी है! 

- Advertisement -
Santosh
Santoshhttps://usehindi.com
नमस्कार दोस्तों मेरा नाम संतोष है! मैं UseHindi का Co-Founder और Auther हूँ! मैं हिंदी लेख एवं कविताओं में रुचि रखता हूँ! मै UseHindi ब्लॉग के माध्यम से हिंदी भाषा में रोजाना नई - नई जानकारीयों को आप तक शेयर करते रहता हूँ!

लेटैस्ट आर्टिक्ल

गाना लोड करने वाला ऐप | Free 10+ Gana Load Karne Wala App 2023

गाना लोड करने वाला ऐप - नमस्कार दोस्तों, यदि...

10+ अंग्रेजी सीखने वाला ऐप | Top English Sikhne Wala App 2023

अंग्रेजी सीखने वाला ऐप - दोस्तों आज इस हिंदी...

5+ BEST खेत नापने वाला ऐप (2023) Khet Napne Wala Apps Download

जमीन नापने वाला ऐप: नमस्कार दोस्तों अब आप अपने...

2023 के सबसे BEST ट्रेन देखने का ऐप | Train Dekhne Wala Apps से देखो सही समय और Real Location

नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपने मोबाइल में Train Dekhne...

More like this