Sidhu Moose Wala कौन है? सिद्धू मुसेवाला की हत्या किसने की?

- Advertisement -
4.5/5 - (2 votes)

Sidhu Moose Wala कौन है? सिद्धू मुसेवाला की हत्या (Sidhu Moose Wala Death) किसने की? गैंगस्टर Goldy Brar ने ली जिम्मेदारी!

दोस्तों, पंजाब के प्रसिद्ध गायक और कॉंग्रेस के युवा नेता, सिद्धू मुसेवाला पर मनसा के जवाहरके गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गयी! 

- Advertisement -

29 मई यानी की रविवार को दिनदहाड़े बदमाशों के अंधाधुन फायरिंग के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया! जहां इलाज के दौरान उन्होंने अपना दम तोड़ दिया!

इस घटना में सिद्धू मुसेवाला के साथ उनके 2 सहयोगी भी बुरी तरह घायल हुए है! आपको बता दे लगातार मुसेवाला को गैंगस्टरों से जान से मारने की धमकिया मिल रही थी!

Sidhu Moose Wala Death
Sidhu Moose Wala कौन है? सिद्धू मुसेवाला की हत्या किसने की?

Sidhu MooseWala कौन है?

दोस्तों अगर सिद्धू मुसेवाला कौन है? (Sidhu Moosewala Kaun Hai) की बात करे तो सिद्धू मुसेवाला की पहचान एक फेमस पंजाबी सिंगर, रैपर, गीतकार, अभिनेता और साथ ही एक युवा नेता के रूप में थी!

और अगर सिद्धू मुसेवाला की असल जिंदगी की बात करे तो उनका असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था! और 11 जून 1993 को मुसेवाला का जन्म मानसा के गांव मुसेवाला में हुआ था! 

उनके पिताजी भोला सिंह पूर्व सेनाधिकारी और माता जी चरण कौर अपने गांव की सरपंच थी! दोस्तों अगर सिद्धू मुसेवाला के एजुकेशन की बात करे तो उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से डिग्री हासिल की हुई थी!

पंजाब सरकार ने मुसेवाला की हटाई सुरक्षा 

दरअसल शुक्रवार यानी की इस घटना के एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने मुसेवाला सहित 424 अन्य लोगो से उनकी सुरक्षा वापस ली थी!

- Advertisement -

जिस वजह से पंजाब की राजनीती काफी गरमा गयी है! और सभी विपक्षी पार्टिया इस निर्मम हत्या के लिए पंजाब सरकार यानी की आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार मान रही है!

अब पंजाब सरकार पर यह सवाल उठ रहे है की आखिर सिद्धू मुसेवाला की सुरक्षा क्यों हटाई गई! और तो और दुनिया भर से उनके चाहने वालों और प्रशंसको का कहना है की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान पर सीधे तौर पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए! लगातार पंजाब सरकार पर सोशल मीडिया में आरोपों की बरसात हो रही है!

आपको बता दे की इस बार सिद्धू मुसेवाला ने कॉंग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था जिसमे उनको हार मिली थी!

सिद्धू मुसेवाला कई बार विवादों में घिरे रहते थे

वैसे सिद्धू मुसेवाला अपने पंजाबी गानों में बंदूके दिखाकर कई बार विवादों में घिरे रहते थे! जिस कारण उन पर अपने गीतों में गन कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप भी लगते रहता था!

मुसेवाला ने अपने करियर की शुरआत “लाइसेंस” गीत लिखकर की थी! साथ ही उन्होंने अपना पहला गीत “जी वैगन” गाकर एक गायक के तौर पर भी काम करना शुरू किया!

सिद्धू मुसेवाला की मौत की जिम्मेदारी 

और दोस्तों आपको बता दे की कनाडा बेस्ड गैंगस्टर Goldy Brar ने सिद्धू मुसेवाला की इस निर्मम हत्या (Sidhu Moose Wala Death) की जिम्मेदारी ली हुई है!

बदमाशों द्वारा सिद्धू के ऊपर लगातार 30 राउंड फायरिंग की गयी! जिसका अंदाजा आप उनकी कार पर हुए गोलियों के निशानों से लगा सकते है!

हत्या के बाद की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें खून से लथपथ सिद्धू मूसेवाला गाड़ी में नजर आ रहे हैं! और गाड़ी पर चारों ओर गोलियों के निशान है!

पंजाब पुलिस के अनुसार सिद्धू मूसेवाला की हत्या में AN 94 Russian Assault Rifle का इस्तेमाल हुआ था!

अंधाधुन फायरिंग करते ही हमलावर फरार हो गए! और स्थानीय लोगों ने सिद्धू मूसेवाला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया!

कहा यह भी जा रहा है कि मूसेवाला की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी।

- Advertisement -
UseHindi
UseHindihttps://usehindi.com
यह वेबसाइट आप लोगो तक नई नई जानकारी, पैसा कमाने के तरीके Apps, बिज़नेस टिप्स और गेमिंग से सम्बंधित जानकारी को साझा करने के उद्देश्य से बनाई गई है! हमसे संपर्क करने के लिए हमारे Contact Us पेज को विजिट करें!

लेटैस्ट आर्टिक्ल

गाना लोड करने वाला ऐप | Free 10+ Gana Load Karne Wala App 2023

गाना लोड करने वाला ऐप - नमस्कार दोस्तों, यदि...

10+ अंग्रेजी सीखने वाला ऐप | Top English Sikhne Wala App 2023

अंग्रेजी सीखने वाला ऐप - दोस्तों आज इस हिंदी...

5+ BEST खेत नापने वाला ऐप (2023) Khet Napne Wala Apps Download

जमीन नापने वाला ऐप: नमस्कार दोस्तों अब आप अपने...

2023 के सबसे BEST ट्रेन देखने का ऐप | Train Dekhne Wala Apps से देखो सही समय और Real Location

नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपने मोबाइल में Train Dekhne...

More like this

error: Content is protected !!