Site icon UseHindi.com

Top 10 Fastest Bike in The World: दुनिया की 10 सबसे तेज स्पीड वाली बाइक

Top 10 Fastest Bike in The World
Spread the love
3/5 - (19 votes)

Hello दोस्तों, क्या आप जानते हैं दुनिया में सबसे तेज चलने वाली बाइक कौन सी है? (Top 10 Fastest Bike in The World) क्या आप भी उन लोगों में से एक हैं जिन्हें बेहद तेज रफ्तार से बाइक चलाना पसंद है, अगर हां, तो आपको हमारा आज का यह पोस्ट जरूर पढ़ना चाहिए!

क्योंकि आज हम आपके लिए दुनिया की 10 सबसे तेज bikes की लिस्ट लेकर आएं हैं! 

इनमें कई बाइक तो ऐसी हैं जो Speed के मामले में इतनी तेज हैं! इसका मुकाबला ना तो कोई कार कर सकती है और ना ही कोई बुलैट ट्रैन! 

तो चलिए अब बिना किसी देरी के आगे बढ़ते हैं! और जानते हैं दुनिया में सबसे तेज चलने वाली बाइक कौन सी हैं? (Top 10 Fastest Bike in The World) और इन Bike में क्या खूबियां हैं? इनकी स्पीड कितनी होती है और भी बहुत कुछ!

दुनिया की 10 सबसे तेज स्पीड वाली बाइक  (Fastest Bike in The World)

Top 10 Fastest Bike in The World – Bike के दीवाने भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में हैं! सबसे तेज रफ़्तार वाली बाइक पर तो सबकी नजर रहती है! अगर आपको हवा में उड़ने वाली Bike के बारे में कहा जाये तो शायद ही आप यकीन करेंगे! 

लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम जिन Bike की बात करने जा रहे हैं! तो उनकी रफ़्तार कुछ ऐसी ही है!

Top. 10Fastest Bike in The World
01.Dodge Tomahawk
02.MTT Y2K Turbine Superbike
03.Kawasaki Ninja H2R
04.Kawasaki NINJA ZX-14R ABS
05.Suzuki Hayabusa GSX 1300 RR
06.BMW S1000 RR
07.MV Agusta F4 RC
08.BMW HP4 Race
09.Suzuki GSX-R 1000
10.Honda CBR1000RRR Fireblade SP

ये बाइक इतनी तेज रफ़्तार में दौड़ती है कि लोग ये सोचने को मजबूर हो जाते हैं कि ये Bike रोड पर दौड़ रही है या फिर उड़ रही है! तो चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और तेज रफ़्तार वाली बाइक के बारे में जानते हैं! 

1. Dodge Tomahawk

Dodge Tomahawk Bike अपने बिल्कुल ही यूनिक डिजाइन के साथ दुनिया की सबसे तेज चलने वाली Bike है! 

इस बाइक में 8.3 L, 20-valve 90° V-10 इंजन लगा हुआ है! 5600 rpm पर इसकी Maximum Power 500 Horsepower है! जिससे साफ साफ पता चलता है कि यह काफी पावरफुल बाइक है!

यह बाइक इतनी ज्यादा पावरफुल है कि मात्र 2.5 सेकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है!

इस बाइक की Top speed 420 mph यानी की 675 किलोमीटर प्रति घंटा है! जोकि किसी भी कार और बुलेट ट्रेन को हराने के लिए काफी ज्यादा है। 

Speed के साथ साथ इस Bike का Weight भी काफी ज्यादा होता है! आप जानकर चौंक जाएंगे कि एक Dodge Tomahawk bike का वजन 680 किलोग्राम होता है! इंडिया में इस बाइक की कीमत तकरीबन 4 करोड़ रुपए है!

2). MTT Y2K Turbine Super Bike

MTT Y2K Turbine Superbike को Y2K Turbine Superbike के नाम से भी जाना जाता है! वजन के मामले में यह 227 KG की है!

इस बाइक में Rolls-Royce 250-C18 turboshaft इंजन लगा हुआ है। यह एक बेहद ही powerful engine होता है।

दरअसल इस इंजन के कारण इस bike की speed इतना ज्यादा बढ़ गई है कि आज यह दुनिया के 10 सबसे तेज bikes की list में दूसरे नंबर पर शामिल है!

बात अगर इस बाइक के maximum power की करें तो 52000 rpm पर इसकी maximum power 320 horsepower है! यह मात्र 1.5 सेकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है!

वहीं यह bike, 260+ mph यानी की 420 किलोमीटर से भी ज्यादा की टॉप speed पर भागती है! इंडिया में इस बाइक की कीमत 96 लाख से 1 करोड़ रुपए तक है!

3.) Suzuki GSX-R 1000

Suzuki GSX-R1000 एक Sports Bike है, जिसे जापानी कंपनी Suzuki ने बनाया है! यह बाइक Suzuki कंपनी की अब तक की सबसे Famous Bike है!

इसका वजन 170 किलोग्राम है और इसमें 999.8 cc liquid-cooled four-cylinder unit इंजन लगा हुआ है। 

13200 rpm पर इसकी Maximum Power, 202 Horsepower है! यह बाइक मात्र 3 सेकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार को पकड़ने में सक्षम है!

बात अगर इसके top speed  की करें, तो Suzuki GSX-R 1000 की top speed 186 mph यानी की 300 किलोमीटर प्रति घंटा है। इंडिया में इस बाइक की कीमत 22 से 24 लाख रुपए के आसपास है।

4.) BMW HP4 Race

जैसा की नाम से ही पता चल रहा है BMW HP4 Race एक रेसिंग बाइक है! इसे BMW Motorrad ने सन 2017 में मात्र 750 units की limited quantity में बनाया था! इसका वजन 171 किलोग्राम है! इसमें liquid/oil cooled 4-stroke DOHC inline-four engine लगा हुआ है! 

साथ ही, 13900 rpm पर इसकी maximum power, 215 horsepower है! अपने बेहतरीन डिजाइन और इंजन के कारण यह बाइक 2.9 सेकंड में ही 0 से 100KM प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है!

बात अगर इसके top speed की करें तो, इसकी top speed 186 mph यानी की 300 किलोमीटर प्रति घंटा है! इंडिया में इस बाइक की कीमत 85 लाख रुपए है!

5.) MV Agusta F4 RC

MV Agusta F4 RC को Superbike World Championship के लिए बनाया गया था! दरअसल Looks के मामले में सबका दिल जीत लेने वाली इस बाइक का वजन 175 किलोग्राम है।

इसमें 998 cc Four cylinder, 4 stroke, 16 valve का ताकतवर इंजन लगा हुआ है और 13600 rpm पर इसकी maximum power 212 horsepower है! 

यह बाइक 3.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है! Speed की बात करें तो, इसकी top speed 187 mph यानी की 302 किलोमीटर प्रति घंटा है और आज इंडिया में इसकी कीमत 50 लाख रुपए के आसपास है!

6.) BMW S1000 RR

दुनिया की सबसे तेज bikes की लिस्ट में, BMW की एक और बाइक BMW S1000RR भी शामिल है! यह एक race-oriented sports bike है, जिसे शुरू में BMW Motorrad ने 2009 सुपरबाइक वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा करने के लिए बनाया था, लेकिन अब यह commercial production के तहत सबके लिए बाजार में उपलब्ध है!

इस बाइक का वजन 193.5 से 210 किलोग्राम है। इसमें 999 cc, Water/oil-cooled 4-cylinder 4-stroke in-line engine लगा हुआ होता है और 13500 rpm पर इसकी maximum power, 207 horsepower है!

यह बाइक मात्र 2.96 सेकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसकी top speed 188 mph यानी की 303 किलोमीटर प्रति घंटा है। आज इंडिया में इसकी कीमत लगभग 22 लाख रुपए है।

7.) Suzuki Hayabusa (GSX1300RR)

दुनिया के सबसे तेज bikes की बात हो और Suzuki Hayabusa जैसी superbike का नाम ना आए, यह तो possible ही नहीं है!

दरअसल इस बाइक को 2022 में 303 से 312 KM प्रति घंटा की top speed के साथ दुनिया में fastest production motorcycle के रूप में काफी प्रशंसा मिली! 

इस बाइक में 1340 cc, four-stroke inline-four, liquid-cooled, DOHC, 16-valve इंजन लगा हुआ है! दरअसल 9700 rpm पर इसकी maximum power, 190 horsepower है!

यह बाइक 3.5 सेकंड से भी कुछ कम समय में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इंडिया में इसकी कीमत लगभग 15 लाख के आसपास है!

8.) Kawasaki NINJA  ZX-14R ABS

दोस्तों, Kawasaki NINJA  ZX-14R ABS दुनिया की सबसे तेज bikes की लिस्ट में चौथे नंबर पर आती है। अपने stylish look और बेहतरीन features के कारण आज यह युवाओं की dream bike बन चुकी है।

इस बाइक का weight 269 kg है और इसमें 4-stroke, In-Line Four, DOHC, 16-valve, liquid-cooled इंजन इस्तेमाल होता है! 

इसके अलावा, 10,000 rpm पर इसकी maximum power 200 horsepower है और यह 3 सेकेंड से भी कम समय में 0 से 100 KM प्रति घंटा की speed पकड़ने की क्षमता रखती है!

बात अगर इसके top speed की करें, तो यह 208 mph यानी की 335 KM प्रति घंटा की top speed देती है! आज इंडिया में इसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए है।

9.) Kawasaki Ninja H2R

Kawasaki Ninja H2R, निंजा स्पोर्ट बाइक सीरीज में Supercharged Supersport class की सबसे बेहतरीन बाइक है।

इसमें एक variable-speed centrifugal-type supercharger लगा हुआ है, जो इसे दूसरे super bikes से खास बनाता है। इस बाइक को Kawasaki Heavy Industries ने बनाया है!

देखने में काफी heavy होने के बावजूद भी इसका वजन मात्र 216 KG है! इस bike में 998 cc का एक पावरफुल इंजन लगे होने के कारण इसकी maximum power, 14000 rpm पर 310 horsepower होती है!

बात अगर इसके Top speed की करें, तो यह 249 mph यानी की 400 किलोमीटर प्रति घंटे की top speed पकड़ने में सक्षम है!

आपको जानकर हैरानी होगी कि आज के समय में, इंडिया में Kawasaki Ninja H2R bike की कीमत लगभग 80 लाख रुपए है! 

10.) Honda CBR1000 RR-R Fireblade SP

डिजाइन के मामले में बेहद खूबसूरत Honda CBR1000RRR Fireblade SP का kerb weight 201 kg होता है।

यह बाइक तीन रंगों में आती है! इसमें 999cc, liquid-cooled inline-four engine लगा हुआ है और 14500 rpm पर इसकी Maximum Power, 214 Horsepower है!

आपको जानकर हैरानी होगी कि यह बाइक मात्र 2.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है!

बात अगर इसके Top Speed की करें तो Honda की इस बाइक की top speed 186 mph यानी की 299 किलोमीटर प्रति घंटा है!

इंडिया में इस बेहतरीन बाइक का price 32 लाख से 34 लाख के आसपास है।

Conclusion

दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हमने सबसे तेज स्पीड वाली बाइक कौन सी है (Top 10 Fastest Bike in The World) और इन बाइक के नाम, इनकी स्पीड और वजन के बारे में विस्तार से जाना!

आपको क्या लगता है आपको, इतनी महंगी bikes कौन खरीदता होगा, हमें comments में जरूर बताएं।

हम आपसे जानना चाहेंगे कि, अगर आपको इन 10 सबसे तेज bikes में से किसी एक को चलाने का मौका मिले, तो आप कौन सी bike चलाना चाहेंगे और इनमें से आपकी favorite bike कौन सी है!

अपने मन की बात कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें! साथ ही, यह (Top 10 Fastest Bike in The World) पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे शेयर जरूर करें!

 हमारे इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने हेतु आपका बहुत बहुत धन्यवाद 

Exit mobile version