Site icon UseHindi.com

Sudoku क्या होता है? और इसे कैसे खेलें: पूरी जानकारी हिंदी में

Spread the love
5/5 - (1 vote)

Sudoku kese khelte hain: सुडोकू एक लॉजिक पहेली है जो 9×9 ग्रिड से बनी होती है! इसमें 3×3 के 9 सब-ग्रिड होते हैं। इस पहेली को हल करने के लिए खिलाड़ी को ग्रिड में संख्याएँ भरनी होती हैं, जिसमें हर रो, हर कॉलम, और हर सब-ग्रिड में 1 से 9 तक की संख्याएँ एक बार होती हों।

नमस्कार दोस्तों आज के इस हिंदी लेख में हम एक बहुत ही मजेदार गेम सुडोकु क्या है? के बारे में जानने वाले है और साथ ही इसको कैसे खेला जाता है और सुडुको खेलने के नियम और फायदे और Sudoku Solving tips and tricks के बारे में भी आपको जानकारी देंगे!

सुडोकू पहेली शुरू में कुछ संख्याएँ ग्रिड में पहले से होती हैं और खिलाड़ी को बची हुई संख्याएँ भरने के लिए लॉजिक और डेडक्शन का उपयोग करना होता है। इस पहेली को अलग-अलग स्तरों की मुश्किलताओं में तैयार किया जाता है।

गौरतलब है की सुडुको दुनिया का लोकप्रिय खेल माना जाता है! अक्सर यह अख़बार, किताबो में और ऑनलाइन आसानी से मिल जाता है! आपको इसको ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीको से फ्री में खेल सकते है!

यह एक ऐसा खेल है जो हमारे दिमाग को तेज़ और एक्टिव बनाने में सहायक होता है! और यह हमारे मानसिक हेल्थ के लिए बहुत बेस्ट गेम माना जाता है! आप कभी भी खाली टाइम में इस गेम को अवश्य खेले! 

Sudoku क्या होता है? और इसे कैसे खेलें: पूरी जानकारी हिंदी में

कुछ लोगों का मानना है की सुडोकू गेम के शुरुवात 1970 में सबसे पहले स्विटरजरलैंड में हुवी थी! और आज भी puzzle गेम कई लोगो का लोकप्रिय खेल है! अपने दिमाग को स्ट्रेस फ्री रखने के लिए इस खेल को अवश्य ट्राई करें!

तो आइये बिना समय व्यर्थ किये यह गेम को शुरू करते है और Sudoku क्या है? Sudoku kese khelte hain और सुडोकू को एक मिनट में हल करने के लिए टिप्स, खेलने के नियम – Sudoku Rules in Hindi के बारे में जान लेते है! 

सुडोकु क्या है?

Sudoku Kya Hai: सुडोकु एक logic-based puzzle game होता हैं जो 1980s में सबसे पहले जापान में प्रचलित हुआ और फिर धीरे-धीरे पूरे विश्व में फैल गया! यह Game मे नंबर प्लेसमेंट किया जाता है! सु डोकु गेम में एक वर्ग के अंदर 9 × 9 ग्रिड और 3 × 3 उपग्रिड बने होते है! इस पहेली में एक वर्ग के अंदर पुरे 81 बॉक्स होते है!

यह गेम कुछ नंबर के साथ शुरू होता है जो पहले से ग्रिड में लिखे जा चुके होते हैं और खिलाड़ी को बाकी नंबर के सही जगह खोजने के लिए लॉजिक और डेडीकेशन का उपयोग करना होता है! सुडोकू गेम में मुश्किल नंबर को उसके सही सही जगह पर प्लेस कल के सॉल्व करना आपके लॉजिक पर निर्भर करता है!

सही तरिके और नियम को ध्यान में रखकर इस गेम को खेलना होता है! इसमें आड़ी और तिरछी लाइन दिए होते है जिनमे 1 से 9 तक अंको को भरना होता है!

गेम खेलने के लिए 9 × 9 ग्रिड में पहले से कुछ अंक भरे होते है और खाली खानों में अंक आपको भरने होते है! सुडोकू पहेली का उद्देश्य होता है की इसमें इस प्रकार अंको को भरना होता है की कोई भी अंक एक पंक्ति या कॉलम में दोबारा न आये!

सु डोकु गेम सबसे पहले अमेरिकी न्यूज़ पेपर में और उसके बाद द टाइम्स अख़बार में दिखाई दिया! इसके अलावा सु डुको गेम का पहला शो बीबीसी में सुडुको क्यू शो को लॉन्च किया!

सु डुको  4× 4, 5 × 5, 7 × 7 ग्रिड वाले भी होते है! लेकिन 9 × 9 ग्रिड और 3 × 3 उपग्रिड वाला सु डुको ही अधिकतर खेला जाता है!

खेलने के नियम – Sudoku Rules in Hindi

तो आइये अब सु डुको खेलने के नियम को जान लेते है जो की इस प्रकार निम्न है!

सुडोकू कैसे खेलते है? – Sudoku Kese Khelte Hain

सुडोकू खेलने के लिए ऊपर दिए गए नियमो को पढ़े और इसके आधार पर है ग्रिड में नंबरो को भरना शुरू करें!

इसमें आपको 1 से 9 अंकों को पंक्ति और स्तंभ में, 3*3 चौकोर ब्लॉक में लिखना होता है! ठीक प्रकार से समझे और निश्चित अंक को ही  में ब्लॉक भरें!

पहली को सुलझने के लिए सबसे पहले 1 अंक को लें उसे निश्चित ब्लॉक में जहां उसे होना चाहिए वहां पर अंकित करें!

ध्यान रहे बिना सोचे समझे किसी भी अंक को ब्लॉक में न भरे 1 से शुरू करें जब 1 प्रत्येक 3×3 ग्रिड में अंकित हो जाये उसके बाद इसी प्रकार 2 फिर 3 और अन्य! ऐसे एक से नौ तक अंको को भरे तब आपको सुडुको कम्पलीट हो जायेगा!

सुडोकु खेलने के फायदे 

1. Concentration पावर को बढ़ाता है!

यह गेम को खेलने के लिए सबसे जरूरी है की आपका इसमें concentration होना चाहिए तभी आप सुडोकु को जल्दी और सही प्रकार से सुलझा पाएंगे! ऐसा करने से आपकी धीरे धीरे एकाग्रता की क्षमता बढ़ने में फायदा होगा! और आपका दिमाग एक्टिव रहेगा!

यह हमारे लॉजिकल थिंकिंग स्किल को इम्प्रूव करने में सहायक होता है! साथ ही ब्रेन मेमोरी को इम्प्रूव करता है! सुडोकु खेलने से quick – thinking स्किल्स भी बहुत अच्छी होने लगती है!

2. Anxiety और Stress को कम करने में सहायक 

यदि आप किसी भी चीज से परेशान रहते है या प्रतिदिन रूटीन से स्ट्रेस शुरू होने लगता है ऐसे में सुडोकु पहेली  को खेलने की कोशिश करें! इससे दिमाग में शांति वापस आती है! अपने ध्यान को पहेली को सुलझाने में केंद्रित करने की कोशिश करे ऐसा करने पर हमारा दिमाग रिलेक्स फील करता है!

3. Overthinking को कम करता है!

कई लोगो के साथ होता है वह overthinking की परेशानी से दुखी रहते है किसी भी बातों या चीजों के बारे में अधिक सोचना या बेकार की बातों को लेकर परेशान रहना! 

यदि आप चाहते है इस समस्या से बाहर निकलना तो सुडोकु को खेलना सीखे और इसको solve करने की प्रैक्टिस करे या अन्य माइंड गेम्स खेले! इससे आपके दिमाग में आने वाली thoughts में positiveness आने लगेगी! और नेगटिव बाते आपके दिमाग में आना कम हो जायेगा!

4. खाली वक्त में दिमाग को क्रिएटिव बनाये!   

जब कभी आप अपने किसी काम से फ्री होते है या आपके पास खाली समय होता है! ऐसे में आप अपना समय सोशल मिडिया, गलत आदत और बाते करने में व्यत्तित न करें ! तब आप इस गेम को खेले इससे आपकी मानसिक हेल्थ भी ठीक रहेगा! 

5. गुड माइंड सेट बनाने में सहायक  

जिस प्रकार बॉडी के हेल्थ को संतुलित रखने के लिए अच्छे  खानपान और exercise की जरूरत होती है उसे प्रकार दिमाग को संतुलित रखने के लिए दिमाग में पोजेटिव और बेस्ट exercise की आवश्यकता है! इसके लिए एक अच्छे माइंड सेट के लिए सुडोकु एक बेस्ट गेम है! 

सुडोकू को एक मिनट में हल करने के लिए टिप्स

# सुडोकू के ग्रिड को समझें

सुडोकू पहेली को हल करने के लिए, सबसे पहले ग्रिड को समझना होगा! आपको सब-ग्रिडों और कॉलमों और रोओं के बीच कनेक्शन बनाना होगा!

इसके साथ ही अपनी सुडोकू पहले को आसानी से हल करने के लिए एक संख्या से शुरू करें!

# सुडोकू में गलती को ढूँढें

जब आप सुडोकू पहेली को हल करने के लिए कुछ संख्याएं भरते हैं, तो इन उत्तरों की जांच करना बहुत महत्वपूर्ण होता है! अगर आपने कोई गलत संख्या भर दी है तो पहेली को हल करना बहुत मुश्किल हो जाता है!

गलतियों को ढूँढने के लिए, आपको सबसे पहले वे स्थान ढूँढने होंगे जहां आपने गलत संख्या भरी है! उसके बाद, आप गलत संख्या को ठीक कर सकते हैं और फिर से पहेली को हल करना शुरू कर सकते हैं!

# धैर्य रखें

सुडोकू पहेली हल करने के लिए धैर्य सबसे बड़ा सचेतक होता है! यह पहेली एक गति से नहीं हल होती है, लेकिन यदि आप धीरे-धीरे और एक संख्या के साथ शुरू करते हैं, तो आप इसे जल्दी से हल कर सकते हैं!

बहुत सारे खिलाड़ी सुडोकू को अपने समय के रूप में खेलते हैं, लेकिन आपको जितनी जल्दी संभव हो सके, सही उत्तर देने की कोशिश करनी चाहिए!

सुडोकू समाधान के लिए अंतिम टिप्स

जब आप सुडोकू पहेली को हल करने के लिए बाकी टिप्स का उपयोग करते हुए अंतिम चरण तक पहुँच जाते हैं, तो नीचे दिए हुए इन टिप्स का उपयोग करने से आप समाधान तक पहुँच सकते हैं!

अनुक्रमणिका उपयोग करें: अधिकतर सुडोकू पहेलियों में, अनुक्रमणिका सुविधा उपलब्ध होती है जो आपको उत्तरों की जांच करने में मदद करती है!

कुछ भी नहीं सोचें: कभी-कभी सुडोकू पहेली हल करने के लिए सबसे बड़ी जरूरत होती है कि आप कुछ नहीं सोचें और बस समाधान के लिए अपनी भावनाओं का उपयोग करें!

ट्राय एंड ट्राय एगेन: यदि आपको कोई संख्या नहीं मिल रही है, तो ट्राय एंड ट्राय एगेन उपयोग करने का प्रयास करें! इस तकनीक में, आप उत्तर के लिए कुछ अंशों को अनुमान लगाते हैं और फिर उन्हें जांचते हैं ताकि आप वास्तविक उत्तर तक पहुँच सकें!

अंत में बचे बचे रह जाने वाले खाली स्थान को भरें!

सुडोकू का मतलब क्या होता है?

सुडोकू शब्द दो जापानी शब्दों से मिलकर बना है! “su” जो संख्या को दर्शाता है और “doku” जो एक्सपर्ट या महानता को दर्शाता है! इस तरह सुडोकू एक मनोरंजन होता है जो लोगों के माध्यम से संख्या खेल में अभ्यास करते हैं और इस तरीके से अपनी सोच और समस्या हल करने की क्षमता को बढ़ाते हैं!

कौन सा सुडोकू सबसे कठिन है?

सुडोकू कठिनाई के स्तर को बताने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय मानक है, जो “शार्प रेटिंग” कहलाता है! इसमें संख्याओं की संख्या, पहेली के विवरण और समय आदि भी शामिल होते हैं!

सबसे कठिन सुडोकू का शार्प रेटिंग 10.0 होता है, जो एक अत्यधिक कठिन सुडोकू पहेली को दर्शाता है! यह समाधान के लिए बहुत समय लेता है और बहुत धैर्य और अभ्यास की जरूरत होती है!

लेकिन आमतौर पर सबसे आम और सरल सुडोकू पहेली 5×5 या 9×9 ग्रिड के साथ होती हैं, जिसके लिए बेशक कोई भी अभ्यास कर सकता है और इसे हल कर सकता है!

निष्कर्ष

उम्मीद है आज की यह पोस्ट सुडोकु क्या है? और इसको कैसे खेला जाता है(Sudoku kese khelte hain) आपके लिए बहुत मजेदार और जानकारी पूर्ण रही होगी! एक डेडीकेशन के साथ को Sudoku सॉल्व करने की कोशिश करें! इसके नियम सही प्रकार से समझे जिससे इसको सॉल्व करना इजी हो जाता है!

सुडोकू गेम आसान नहीं होता इसको मिलने के लिए हमें अपने दिमाग को कंसंट्रेट करना होता है! तभी आप इस पहेली को सुलझा सकते हैं! यदि आपको चैलेंजिंग गेम पसंद है तो इस गेम को जरूरी खेलें!

आशा करते हैं हमारा यह आर्टिकल (Sudoku Solving tips and tricks) आपको पसंद आया हो! लेख को लाइक करें और फाइव स्टार की रेटिंग अवश्य दें!
इस प्रकार की इनफॉरमेशनल लेख को सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूलें!

Exit mobile version