Site icon UseHindi.com

Sensex क्या है in Hindi – सेंसेक्स कैसे घटता और बढ़ता है? 

Spread the love
Rate this post

क्या आपको पता हैं शेयर बाजार में सेंसेक्स क्या होता हैं? Sensex kya hai और स्टॉक मार्किट में हर दिन सेंसेक्स कैसे घटता और बढ़ता है? आज के इस हिंदी लेख में हम आपको सेंसेक्स के बारे में (Sensex in Hindi) पूरी जानकारी बताने वाले है!

दरअसल शेयर बाजार में Sensex शब्द का खूब इस्तेमाल होता है! अक्सर आपने देखा और सुना भी होगा शेयर बाजार में सेंसेक्स इतने अंक ऊपर चला गया इतने अंक की गिरावट के साथ नीचे आ गया!

सेंसेक्स और Nifty जो एक मुख्य index हैं! विशेष रूप से अख़बार और टीवी में हमें यह खबर बहुत सारे चैनलों द्वारा दिखाई जाती हैं! ऐसे में हमें कई बार यह Sensex Kya Hai जानने की उत्सुकता रहती है!

तो हम आज के इस ब्लॉग में यह जानेंगे की Sensex क्या है in Hindi, सेंसेक्स कैसे घटता और बढ़ता है? और साथ ही शेयर बाजार में Sensex के महत्व के बारे में जानेंगे!

Sensex kya hota hai in hindi

सेंसेक्स का फुल फॉर्म – Sensex Full Form in Hindi

Sensex का Full Form: सेंसेक्स का फुल फॉर्म Sensitive Index होता हैं! अर्थात शेयर मार्किट में Sensitive Index को ही Sensex कहते हैं!

Full Form of Sensex in Hindi: Sensex का हिंदी में Full Form संवेदी सूचकांक होता हैं! यह सूचकांक BSE शीर्ष कम्पनियों की तुलना करता है!

सेंसेक्स क्या होता है – Sensex Kya Hai

वास्तव मे sansex एक तरह की कंपनियों की सूचि है! मुम्बई शेयर बाजार में 1986 में sansex की स्थापना हुई! सेंसेक्स BSE (Bombay Stock Exchange) में सूचित कंपनियों का एक मूल्य भारित सूचकांक कहलाता है!

यह BSE का बैंच मार्क सूचकांक है ध्यान देने की बात ये है कि आज के समय में सिर्फ भारत के ही नहीं विश्व के प्रमुख इंडेक्स में sansex की गणना होती है!

Sensex में 30 कम्पनियों को शामिल किया गया है! जिनकी गणना मार्केट में Capitalization wattage Methodology के आधार पर की जाती है!

Sensex की शुरुआत कैसे और कहाँ से हुई?

दरअसल Sensex शब्द sansitiv और Index से मिलकर बना है इसका हिंदी में अर्थ संवेदी सूचि हैै! Sensex की शुरुवात दीपक मोहिनी द्वारा की गयी थी! इसकी स्थापना 1986 में हुई थी!

sansex का आधार वर्ष 1978 -79 को माना जाता है! 2013 में BSE और S&P Dow jones के बीच एक रणनीति हुई थी! जिसके बाद Sansex को S&P को BSC sansex का एक ब्रांड मिल गया!

S&P का मतलब Standard & poors Financial Services LLC होता है!

अधिक जानकारी के लिए पढ़े – शेयर बाजार क्या हैं? Stock Market से पैसे कैसे कमाते हैं?

कितनी कम्पनियों से मिलकर Sensex बना है?

गौरतलब है कि Sansex सूचि में कुल 30 कंपनियां शीर्ष पर रहती हैं इनको ब्लू चिप कंपनी भी कहा जाता है! स्टॉक मार्केट में अक्सर ब्लू चिप कंपनी का नाम तो आपने सुना ही होगा!

BSE में 5000 से ज्यादा कंपनियां सूचीबद्ध हैं जो BSE को मिलकर एक बड़ा Stock Exchange बनाते हैं! Sensex में कम्पनियों के प्रवाह पूंजीकरण को सूचकांक विभाजक से बांटा जाता है। यह सूचकांक कम्पनियों की तुलना करता है!

उसके बाद ही 30 मुख्य कम्पनियों को सेंसेक्स में स्थान दिया जाता है! शेयर बदलने या आर्थिक बदलाव सूचकांक में होने वाले परिवर्तन के कुछ मुख्य शर्तें होती हैं! जो Blue Chip Companies को पूरी करनी होती है!

यह 30 कम्पनिया अलग अलग सेक्टर से चुनी जाती है! जिन Companies के Shares सबसे ज्यादा बेचे और ख़रीदे जाते है उनको इसमें शामिल किया जाता है!

सेंसेक्स कैसे घटता और बढ़ता है? 

सेंसेक्स में उतार चढ़ाव होता रहता है इसका सीधा अर्थ समझिये सेंसेक्स के अंदर सूचीबद्ध कंपनियों की वेल्यू कम ज्यादा होना! कंपनियों में हर दिन का हिसाब रखा जाता है जिससे कंपनियों के शेयर्स का मोल भाव का अनुमान लगाया जा सकता है!

कोई कम्पनी बाजार में नई आयी है तो उसके  शेयर के भाव ज्यादा होंगे! इसी तरह कोई company मुश्किलों में है या loss में है तो लोग उसका शेयर्स नहीं ख़रीदेंगे!

इस तरह सेंसेक्स इन कंपनियों का एक ग्राफ बनांता है जिस पर निवेशकों की नजर रहती है ज्यादातर सेंसेक्स को अंकों में दर्शाया जाता है!

शेयर बाजार में कैसे निवेश करें – पूरी जानकारी

संवेदी सूचकांक यानि Sansex का महत्व

प्रायः माना जाता है शेयर बाजार देश के आर्थिक ढाँचे में मुख्य भूमिका निभाते हैं! Sansex दुनिया की वैश्विक पूँजीवाद में भारत की आर्थिक स्थिति का प्रतिनिधित्व करते हैं! सेंसेक्स का मुख्य काम हमें दिन भर की होने वाली शेयर बाजारों में शेयर्स के मोलभाव पहुँचाना!

सेंसेक्स में आने वाली कंपनियों को हर दिन में होने ट्रेड में और वेल्यू में शीर्ष की 150 कंपनियों में अधिक महत्वता दी जाती है। आज के समय में इसका महत्व हमारी जीडीपी का लगभग 40 प्रतिशत है! 1990 के समय सेंसेक्स 1000 के आसपास हुआ करता था!

आज के समय में यह 30000 के पार भी जाता है! जब शेयर बाजार में में निवेश अच्छा होता है तो सेंसेक्स ऊपर की ओर जाता है! जिससे हमारे देश में बाहरी नवेशक पैसा लगते है और रुपया मजबूत होता है!

2003 तक BSE में इस सूचकांक का अच्छा समाकलन नहीं था! इससे पहले इसमें प्रमोटर, सरकार और सांस्थानिक निवेशक के शेयर नहीं थे!

सेंसेक्स का सबसे बड़ा फायदा यह होता है की आप आज के समय में सेंसेक्स से भविष्य का अनुमान लगा सकते हो कौन सी कम्पनी के शेयर्स में आपको निवेश करना यह आप जान सकते हो जिससे आप नुकसान से बच सकें!

बेहतर प्रदर्शन करने वाले Sensex की 30 Top Companies

जैसा की Sansex सूचि में कुल 30 कंपनियां शीर्ष पर रहती हैं जिन्हे ब्लू चिप कंपनी के नाम से भी जाना जाता है निचे शुचिबद्ध हैं!

  1. Adani Ports and Special Economic Zone Ltd.
  2. Cipla
  3. Dr. Reddys Laboratories Ltd.
  4. State Bank Of India
  5. HDFC Bank Ltd.
  6. Kotak Mahindra Bank Ltd.
  7. Hero MotoCorp Ltd.
  8. Lupin
  9. Infosys Ltd.
  10. Oil & Natural Gas Corporation Ltd.
  11. Larsen & Toubro Ltd.
  12. Tata Steel Ltd.
  13. Mahindra & Mahindra Ltd.
  14. Reliance Industries Ltd.
  15. Tata Motors Ltd.
  16. ITC Ltd.
  17. Hindustan Unilever Ltd.
  18. Wipro Ltd.
  19. Asian Paints Ltd.
  20. Sun Pharmaceutical Industries Ltd.
  21. Bharti Airtel Ltd.
  22. ICICI Bank Ltd.
  23. Maruti Suzuki India Ltd.
  24. Axis Bank Ltd.
  25. NTPC Ltd.
  26. Power Grid Corporation Of India Ltd.
  27. Tata Consultancy Services Ltd.
  28. Tata Motors – DVR Ordinary
  29. Coal India Ltd.
  30. Bajaj Auto Ltd.

भारतीय शेयर बाजारों में निवेश करना अब बहुत आसान हो चुका है! आज के समय में आपको स्टॉक मार्किट के शेयर्स के भाव की भाव की जानकारी आपको रखना जरुरी हैं तभी आप एक सफल निवेशक के रूप मे उभर पाएंगे!

Conclusion [ निष्कर्ष ]

आज के इस ब्लॉग में हमने शेयर मार्किट में Sensex क्या होता है? Sensex kya hota hai in Hindi एवं Sensex का full form को जानने की कोशिश की! सेंसेक्स दुनिया की वैश्विक पूँजीवाद में भारत की आर्थिक स्थिति का प्रतिनिधित्व करती हैं! 

एक निवेशक को शेयर बाजार से संबंधित जानकारिया जानना बहुत आवश्यक होता है! जैसे – शेयर बाजार में निवेश कैसे करें? और Stock Market चार्जेज क्या और कौन होते हैं? हम आगे भी ऐसी तमाम जानकारियां आपके सामने लाते रहेंगे ताकि आप एक अच्छे निवेशक बन सकें!

हम आशा करते हैं आपको Sensex के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला! इस पोस्ट से संबधित कोई विचार और सुझाव हो तो कृपया निचे कमेंट करके जरूर अवगत कराये! और यदि पोस्ट अच्छी लगे तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों में अवश्य शेयर कीजिये!

Exit mobile version