Site icon UseHindi.com

रेड क्रॉस सोसाइटी(Red Cross Society)क्या है? | 8 मई को World Red Cross Day क्यों मनाया जाता है?

Spread the love
5/5 - (1 vote)

नमस्कार दोस्तों आज के इस हिंदी लेख में हम रेड क्रॉस सोसाइटी क्या है(Red Cross Society Kya Hai), 8 मई को World Red Cross Day क्यों मनाया जाता है? से संबंधित तथ्यों के बारे में विस्तार से जानेंगे! 

एक ऐसा संगठन जो दुनिया भर में सामाजिक सेवा और समाज कल्याण के लिए प्रसिद्ध है! Red Cross Society किसी भी आपदा या परेशानी के समय लोगो को सहायता और सुरक्षा प्रदान करता है!

रेड क्रॉस सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य सभी लोगों के बीच पारस्परिक समझ, मित्रता, सहयोग और स्थायी शांति को बढ़ावा देना होता है! 

8 मई को दुनिया भर में वर्ल्ड रेडक्रॉस डे के रूप में मनाया जाता है!  यदि आप देश की रक्षा में योगदान देना चाहते है तो आप एक समाज सेवी के रूप में रेड क्रॉस को ज्वाइन कर सकते है! 

तो आइये जान लेते है आखिर यह रेड क्रॉस सोसाइटी क्या है? (Red Cross Society Kya Hai)8 मई को अंतराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस क्यों मनाया जाता है? और रेडक्रॉस सोसायटी के उद्देश्य(Purpose of Red Cross Society) के बारे में विस्तार पूर्वक जान लेते है!

Red Cross society kya hai

30 + Retail Business Ideas in Hindi 2022 – रिटेल बिज़नेस कैसे स्टार्ट करें

रेड क्रॉस सोसाइटी क्या है? What is Red Cross Society

IRCS(Indian Red Cross Society) एक स्वैच्छिक मानवीय संगठन है जिसकी शुरुवात मानव जीवन के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए की गयी! भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी इंटरनेशनल रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट मूवमेंट का हिस्सा है! 

रेड क्रॉस सोसाइटी का लक्ष्य मानवता के रूप में लोगो को प्रोत्साहित करना और खराब परिस्थितियों में मनुष्य के मनोबल को बढ़ाना! 

यह संगठन शांति के लिए एक प्रकार से अनुकूल वातावरण बनाने में योगदान देता है!

रेडक्रॉस सोसाइटी की प्रदेश, जिला और खंड स्तर पर शाखाएं बनायीं जाती है! स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री सोसायटी के अध्यक्ष के रूप में चुना जाता है!

भारतीय रेड क्रॉस की स्थापना कब हुवी?

IRCS (Indian red cross society) की स्थापना 1920 में इंडियन रेड क्रॉससोसाइटी एक्ट के तहत की गयी थी!

भारत में सबसे पहले रेडक्रॉस संगठन को युद्ध में घायल होने वाले सैनिकों की सहायता करने के लिए बनाया गया था!

2022 में Best फोटो एडिट करने वाला ऐप्स डाउनलोड (Photo Edit Karne Wala Apps Download)

8 मई को रेडक्रॉस दिवस क्यों मनाया जाता है?

इंटरनेशनल रेडक्रॉस दिवस रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनैंट के जन्म दिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है!

हेनरी ड्यूनैंट मानवतावादी, व्यवसायी और सोशल वर्कर थे। वह रेड क्रॉस के दूरदर्शी, प्रमोटर और सह-संस्थापक थे!

1901 में, उन्होंने शान्ति के लिए पहले नोबल पुरस्कार प्राप्त किया! जिससे ड्यूनेंट पहला स्विस नोबेल पुरस्कार विजेता के रूप में सम्मानित किया गया!

रेड क्रॉस सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य क्या है? (Purpose of Red Cross Society)

मोबाइल शॉप कैसे खोलें – Mobile Accessories Business Ideas in Hindi 2022

अंतराष्ट्रीय रेडक्रॉस का मुख्यालय कहाँ है? International Red Cross Headquarter

इंटरनेशनल रेडक्रॉस जेनेवा (Switzerland) में स्थित है!

भारतीय रेडक्रॉस का मुख्यालय कहाँ है? Indian Red Cross Headquarter

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है!

रेड क्रॉस संस्था का ध्येय वाक्य क्या है?

Red Cross का ध्येय वाक्य यानी की नारा है, Find the Volunteer in side you (अपने अन्दर के स्वयं सेवक को पहचाने।) सफेद पट्टी पर लाल रंग का क्रॉस का चिन्ह इस संस्था का निशान है!

रेडक्रास संस्था का क्या काम है? Work of Red Cross Society

यह संस्था लोगो के समूह तैयार कर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में देशहित का कार्य करते है! 

रेडक्रॉस पूरे देश में 1100 से अधिक शाखाओं और इकाइयों का नेटवर्क है, जो आपदाओं / आपात परिस्थितियों में जनता को राहत प्रदान करता है!

देश में युद्ध में घायलों की सेवा करता है! स्वास्थ्य संबंधित हर सम्भव उपचार प्रदान करता है!

यह संस्था ब्लड बैंक और कई अलग अलग स्वास्थ्य संस्थाओं में अपनी पूर्ण रूप से भूमिका प्रदान करती है

निष्कर्ष – Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने रेड क्रॉस सोसाइटी(Red Cross Society)क्या है? 8 मई को World Red Cross Day क्यों मनाया जाता है? और रेड क्रॉस से संबंधित जुड़े मुद्दों के बारे में आपको बताया! 

उम्मीद है की इस पोस्ट “Red Cross Society Kya Hai” को पढ़कर आपको बहुत कुछ जानने और समझने को मिला होगा आप भी इस प्रकार संगठन से जुड़कर आप भी देश सेवा में अपनी भूमिका निभा सकते है! 

पोस्ट अच्छी लगे तो लाइक कीजिये और इस प्रकार की जानकारियों को सोशल मिडिया (WhatsApp, Facebook, Instagram etc.)पर शेयर जरूर करें! 

रेड क्रॉस सोसाइटी से संबंधित कोई सवाल, विचार हो निचे कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताये!

Exit mobile version