Site icon UseHindi.com

भारत के प्रधानमंत्री की सूची (1947 -2022)

Spread the love
Rate this post

आज के इस पोस्ट में हम एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक Prime Minister of India List in Hindi के बारे में जानने वाले है! 1947 में जब भारत देश स्वतंत्र हुवा इसके बाद ही पुरे देश में एकजुट होकर एक सत्ता का निर्माण किया गया! जिसमे देश में प्रधानमंत्री का चयन किया गया!

जैसा की यह एक General knowledge से संबंधित विषय है और इसके बारे में जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है! यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए तैयारी कर रहे है! तो आज का हमारा यह ब्लॉग आपके लिए बहुत ही अधिक helpful रहने वाला है!

चलिए जान लेते है भारत के प्रधानमंत्री की सूची  के बारे में और भारत गणराज्य में प्रधानमंत्री कौन होता है?

किस प्रकार देश में प्रधानमंत्री पद की नियुक्ति की जाती है? इसके साथ ही जानेंगे आज तक के प्रधानमत्री पद पर नियुक्त किये जाने वाले व्यक्तियों के बारे में!

[ Prime Minister of India List in Hindi – भारत के प्रधानमंत्री की सूची ]

भारत का प्रधानमंत्री कौन होता है?

देश में प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है! भारत के सविंधान में देश के प्रधानमंत्री को सरकार का प्रमुख माना जाता है! प्रधानमंत्री के पद का कोई निर्धारित Time – Period नहीं होता है!

जब तक उसके पक्ष में लोकसभा के बहुमत है तभी तक व्यक्ति अपने प्रधानमंत्री पद पर रह सकते है! और देश में प्रधानमंत्री यूनियन कौंसिल ऑफ़ मिनिस्टर का प्रमुख होता है!

देश में प्रधानमंत्री को देश के राष्ट्रपति का सलाहकार माना जाता है! भारत देश में केंद्रीय मंत्री मंडल का नेतृत्व भी देश के प्रधानमंत्री के पास होता है! 

देश में केंद्रीय मंत्री मंडल का नेतृत्व भी देश के प्रधानमंत्री के पास होता है विश्व की तीसरी बड़े सैन्य बलों के नेता होने के कारण देश के प्रधानमंत्री को एक प्रभावशाली और शक्तिशाली व्यक्ति माना जाता है!

भारत देश के प्रधानमंत्री के प्रमुख कर्तव्य मंत्रिपरिषद में होने वाले सभी प्रकार के कार्यो देश में होने वाले कोई भी आपातकाल मामलों की जानकारी राष्ट्रपति को सौपना होता है! 

प्रधानमंत्री पद पर नियुक्ति 

देश के प्रधानमंत्री की नियुक्ति देश के राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है! प्रधानमंत्री पद में नियुक्त होने के लिए उम्मीदवार के पास लोकसभा या राज्यसभा में से किसी एक संसद की सदस्यता होनी चाहिए!

ऐसा न होने पर पद में नियुक्ति के 6 महीने बाद में उम्मीदवार को संसद के दो सदनों में से किसी भी एक सदन में सदस्य बनना पड़ता है। जो अनिवार्य होता है!

राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा में बहुमत – धारी दल के नेता को प्रधानमंत्री पद हेतु आमंत्रित किया जाता है! इसके बाद उम्मीदवार को लोकसभा में मतदान द्वारा मत प्राप्त करने होते है। प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त उम्मीदवार को सपथ दिलाई जाती है। इस प्रकार प्रधानमंत्री पद में चयन किया जाता है!

प्रधानमंत्री पद में नियुक्ति हेतु पात्रता 

देश के प्रधानमंत्री पद पर पात्रता हेतू उमीदवार के पास सांसद होने की सम्पूर्ण योग्यताएं होना अनिवार्य होता है! यह योग्यताओ का विवरण सविंधान के 74वें अनुच्छेद में पूर्ण रूप से किया गया जो इस प्रकार निम्न है:

देश के प्रधानमंत्री के पद पर चयनित व्यक्ति को देश एक राष्ट्रपति द्वारा सपथ दिलाई जाती है! और प्रधानमंत्री का कार्यभार सभालने के लिए निर्देशित किया जाता है। 

भारत के प्रधानमंत्री की सूची ( List of Prime minister of India in Hindi)

S.NoPrime Minister of India List in Hindiकार्यकाल (कब से कब तक )
1.जवाहर लाल नेहरू1947- 1964
*).गुलज़ारी नंदा (कार्यवाहक)13 दिन के लिए
2.लाल बहादुर शास्त्री 1964 – 1966
*).गुलज़ारी नंदा (कार्यवाहक)13 दिन के लिए
3.इंदिरा प्रियदर्शनी गांधी1966 – 1967
4.मोरारजी देसाई1977 – 1979
5.चरण सिंह 1979 – 1980
*).इंदिरा प्रियदर्शनी गांधी1980 – 1984
6.राजीव गाँधी 1984 – 1989
7. विश्वनाथ प्रताप सिंह 1989 – 1990
8.चंद्र शेखर सिंह1990 – 1991
9.पी. वी.नरसिम्हा राव1991 -1996
*).अटल बिहारी बाजपेयी16 दिन के लिए
10.H. D. देवे गौड़ा 1996 – 1997
11.इंद्रा कुमार गुजराल1997 – 1998
12.अटल बिहारी बाजपेयी1996 -1996
13.मनमोहन सिंह2004 – 2014
14.नरेंद्र मोदी2014 – वर्तमान
 भारत के प्रधानमंत्री की सूची

1. जवाहर लाल नेहरू

भारत की स्वतंत्रता के बाद जवाहर लाल नेहरू को देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया! जो आज तक सबसे लम्बे समय तक प्रधान मंत्री रहने वाले व्यक्ति रहे! 

भारत में नेहरू को चाचा नेहरू के नाम से जाना जाता है वो बच्चो को अत्यधिक प्रेम किया करते थे! जवाहर लाल नेहरू जी ने अपनी शिक्षा नेचुरल साइंस में अपना ग्रेजुएशन Trinity collage, Cambridge से पूर्ण किया! इसके अलावा उन्हें राजनैतिक, इतिहास, अर्थशास्त्र और साहित्य विषयो में रूचि थी!

जन्म14 नवंबर 1889
जन्मस्थानइलाहबाद 
पिता का नाममोती लाल नेहरू 
माता का नामस्वरुप रानी
राजनैतिक पार्टीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 
प्रधानमंत्री पद पर कार्यकाल1947- 1964
मृत्यु27 May 1964

2. लाल बहादुर शास्त्री 

जवाहर लाल नेहरू जी के बाद  भारत देश के दूसरे प्रधान मंत्री के रूप में राजनेता लाल बहादुर शास्त्री जी को नियुक्त किया गया! उन्होंने दुग्ध उत्पादान के लिए श्वेत क्रांति को बढ़ावा दिया। इसके साथ ही उन्होंने हरित क्रांति को भी प्रोत्साहन दिया!

उन्होंने अपनी हाईस्कूल की पढाई हरीश चंद्र हाई स्कूल से उत्तीर्ण की! सन 1965 में जब भारत और पाकिस्तान का युद्ध हुवा, शास्त्री जी द्वारा ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया गया। 

और जब यह युद्ध समाप्त हुवा उसके दूसरे दिन ही शास्त्री जी का देहांत हो गया। बाद में लाल बहादुर शास्त्री जी को मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मानित किया गया!

जन्म2 अक्टूबर 1904
जन्मस्थानमुगलसराय (उत्तर प्रदेश)
पिता का नामशारदा प्रसाद श्रीवास्तव
माता का नामरामदुलारी देवी 
राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस 
प्रधानमंत्री पद पर कार्यकाल1964 – 1966 
मृत्यु11 January 1966 

*). गुलज़ारी नंदा (कार्यवाहक)

1964 में जवाहर लाल नेहरू जी की मृत्यु और 1966 में लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद गुलजारी नंदा को कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया! लाहौर, अमृतसर और प्रयागराज से उन्होंने अपनी शिक्षा प्राप्त की!

जन्म4 जुलाई 1898
जन्मस्थानसिआलकोट (पंजाब)
पिता का नामबुलाकी लाल नंदा
माता का नामईश्वरी देवी नंदा 
राजनैतिक पार्टीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
प्रधानमंत्री पद पर कार्यकाल1964 – 1964 
सम्मानित पुरस्कारभारत रत्न(1997)
मृत्यु15 January 1998 

3. इंदिरा गाँधी (इंदिरा प्रियदर्शनी गांधी)

इनका पूरा नाम इंदिरा प्रियदर्शनी गांधी था! इंदिरा गाँधी भारत देश की प्रथम महिला प्रधान मंत्री के रूप में कार्यरत रहीं! उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से प्राप्त की।

जवाहर लाल नेहरू जो देश के प्रथम प्रधान मंत्री के रूप में चुने गए। राजनीति के लिए वे अपने  परिवार से अधिकतर दूर ही रहे!

इंदिरा गाँधी कुछ समय बाद अपनी माँ के साथ रामकृष्ण मिशन के एक मठ में चले गए। और उन्होंने अपनी पढाई शांतिनिकेतन पर विश्व भारती पर की। आगे की स्टडी उन्होंने university of oxford से प्राप्त किया!

जन्म19 नवंबर 1917
जन्मस्थानइलाहबाद
पिता का नामजवाहर लाल नेहरू
माता का नामकमला नेहरू
प्रधानमंत्री पद पर कार्यकाल1966 – 1967
राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 
सम्मानित पुरस्कारभारत रत्न (1971 ), बांग्लादेश स्वतंत्रता सम्मान
मृत्यु31 October 1984
भारत के प्रधानमंत्री की सूची

4. मोरारजी देसाई (मोरारजी रणछोड़जी देसाई)

इनका पूरा नाम मोरारजी रणछोड़जी देसाई था जो एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता भी थे। देसाई जी ने बड़े लम्बे समय तक राजनीति में कार्य किया! उन्होंने इंदिरा कैबिनेट में उप प्रधान मंत्री और वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया!

मोरारजी देसाई भारत देश के पहले गैर – कांग्रेस प्रधानमंत्री बने! 1990 में उन्हें पाकिस्तान के Highest Civilian Award द्वारा सम्मानित किया गया!

जन्म29 फरवरी 1896
जन्मस्थानभदली(बम्बई)
पिता का नामरणछोड़जी देसाई 
माता का नामवजिआबेन देसाई 
राजनैतिक दलजनता पार्टी 
प्रधानमंत्री पद पर कार्यकाल1977 – 1979
सम्मानित पुरुस्कारभारत रत्न (1991), निशान एक पाकिस्तान(1990)
मृत्यु10 अप्रैल 1995 

5. चौधरी चरण सिंह

यह भारत के पांचवे प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत रहे! उन्होंने 1925 में अपनी मास्टर डिग्री प्राप्त की इसके बाद उन्होंने आगरा यूनिवर्सिटी से अपनी लॉ की शिक्षा पूर्ण की!

वकीली की पढाई पूरी करने के बाद एक सिविल वकीली के रूप में अभ्यास किया। भारत की स्वतंत्रता में चरण सिंह द्वारा भाग लिया गया!

जन्म23 दिसंबर 1902 
जन्मस्थाननूरपुर (मेरठ)
पिता का नामचौधरी मीर सिंह 
माता का नामनेतर कौर 
राजनैतिक दलजनता पार्टी 
प्रधानमंत्री पद पर कार्यकाल1979 – 1980
मृत्यु29 मई 1987 

6. राजीव गाँधी 

भारत के छठवें प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गाँधी कार्यरत रहे। राजीव गाँधी भारत देश के youngest prime minister का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की स्टडी trinity collage, Cambridge से प्राप्त किया।

लेकिन इससे उन्होंने इससे कोई भी डिग्री प्राप्त नहीं कर पाए इसके बाद राजीव गाँधी जी ने इम्पीरियल कॉलेज, लंदन से मेकेनिकल इंजीनियरिंग का कोर्स start किया। इसके बाद उन्होंने एयर इंडिया में As a pilot भी कार्य किया। 

जन्म20 अगस्त 1944
जन्मस्थानबॉम्बे
पिता का नामफिरोज गाँधी
माता का नामइंदिरा गाँधी 
प्रधानमंत्री पद पर कार्यकाल1984 – 1989
राजनैतिक दलभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 
मृत्यु21 मई 1991 

7. विश्वनाथ प्रताप सिंह 

विश्वनाथ प्रताप सिंह 7 वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत रहे! उन्होने अपनी प्राथमिक शिक्षा देहरादून के Colonel Brown Cambridge School से प्राप्त की!

उसके बाद आर्ट से ग्रेजुएशन और वकीली की पढाई आगरा यूनिवर्सिटी से उत्तीर्ण की! बाद में उन्होंने फिजिक्स से बीएससी भी पूरा किया!

राजनिति के क्षेत्र में उन्होंने कई अलग अलग पदों में कार्यभार संभाले। कांग्रेस पार्टी के सदस्य भी रहे! उन्होंने 1980 में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया! और कई साल राज्य सभा के लीडर और लोकसभा के सदस्य के रूप में भी कार्यरत रहे!

जन्म23 जून 1930  
जन्मस्थानइलाहबाद 
पिता का नामराजाराम बहादुर गोपाल सिंह 
राजनैतिक पार्टीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
प्रधानमंत्री पद पर कार्यकाल1989 – 1990
मृत्यु27 नवम्बर 2008 

8. चंद्र शेखर सिंह (1990 – 1991)

भारत के आठवें प्रधानमंत्री के रूप में चंद्र शेखर सिंह को चुना गया! उन्होंने अपनी बैचलर डिग्री सतीश चंद्र पी. जी. कॉलेज से प्राप्त की! उसके बाद Political Science में मास्टर डिग्री आगरा विश्वविद्यालय से प्राप्त की! बाद में वे दो बार उत्तर प्रदेश मे राज्यसभा के सदस्य भी रहे!

1964 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी में भाग लिया! चंद्र शेखर सिंह सूचना और प्रसारण मंत्री, गृह मामलों के मंत्री, रक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत रहे!

जन्म17 अप्रैल 1927 
जन्मस्थानइब्राहिमपट्टी (उत्तर प्रदेश)
पिता का नामश्री सदानंद सिंह
माता का नामदुरपई देवी
राजनैतिक पार्टीसमाजवादी जनता पार्टी 
प्रधानमंत्री पद पर कार्यकाल1990 – 1991 
मृत्यु8 July 2007 

9. P . V. नरसिम्हा राव (1991 -1996)

 पी. वी.नरसिम्हा राव  का पूरा नाम पामुलपर्थी वेंकट नरसिम्हा राव है! जो भारत देश के नौवें  प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत रहे! उन्होंने अपनी बैचलर डिग्री के पढाई हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय से पूरी की!

नागपुर यूनिवर्सिटी से उन्होंने मास्टर डिग्री प्राप्त की। नरसिम्हा राव भारत स्वतंत्रता आंदोलन में स्वतंत्रता सेनानी भी रहे! 

जन्म28 जून 1921 
जन्मस्थानहैदराबाद 
पिता का नामपमुलपर्थी सीताराम राव
माता का नामपामुलपर्थी रुक्मिणी
राजनैतिक पार्टीभारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस 
प्रधानमंत्री पद पर कार्यकाल1991 -1996
मृत्यु23 दिसंबर 2004 

10. H. D. देवे गौड़ा 

इनका पूरा नाम हरदानाहल्ली डोड्डेगौड़ा देवे गौड़ा है! H.D. देवे गौड़ा भारत गणराज्य में ग्यारहवें प्रधानमंत्री के रूप में पदस्थ रहे! वे भारत के कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत रहे!

और कर्नाटक में राज्यसभा के सदस्य भी रहे! कई बार एच. डी. गौड़ा को लोकसभा मेम्बर के लिए चुना गया! इसके अलावा वे रेलवे कमेटी के सदस्य भी बने रहे!

जन्म18 मई 1933 
जन्मस्थानकर्नाटक 
पिता का नामदोड्डे गौड़ा
माता का नामदेवम्मा
राजनैतिक पार्टीजनता दल 
प्रधानमंत्री पद पर कार्यकाल1996 – 1997

11. इंद्रा कुमार गुजराल 

भारत देश के स्वतंत्रता कार्यकर्ता, महान राजनैतिक इंद्रा कुमार गुजराल जी को बारहवें प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया! उन्होंने अपनी शिक्षा लाहौर से पूर्ण की! इंद्रा कुमार AISF (All India student federation) के सदस्य के रूप में भी कार्यरत रहे!

1958 में उन्हें नई दिल्ली नगरपालिका समिति के उप राष्ट्रपति के रूप में चुना गया! 1964 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी में भाग लिया! इंद्रा गुजराल राज्य सभा सदस्य भी रहे। 1980 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर जनता दल को ज्वाइन कर लिया!

जन्म4 दिसंबर 1919 
जन्मस्थान झेलम (पंजाब )
पिता का नामअवतार नारायण 
माता का नामपुष्पा देवी 
राजनैतिक पार्टीजनता दल
प्रधानमंत्री पद पर कार्यकाल1997 – 1998
मृत्यु  30 दिसंबर 2012 

12. अटल बिहारी बाजपेयी 

भारत देश के महान पुरुषों में एक अटल बिहारी बाजपेयी जी देश में दशवें प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत रहे! उनका जन्म हिन्दू ब्रह्मण परिवार में हुवा! बाजपेयी जी पांच दशकों से भी अधिक समय तक राज्यसभा के सदस्य रहे और दस बार लोकसभा निचले सदन के सदस्य रहे!

उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर ग्वालियर से उत्तीर्ण की! इसके उन्होंने अपना बीए हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत से पूरा किया! और कानपूर से पोस्ट ग्रेजुएशन Political Science विषय से उत्तीर्ण किया!

एक ऐसे प्रधानमंत्री थे जिनको मानने वाले भारत में ही नहीं पुरे विश्व में मौजूद हैं! अटल जी की कवितायेँ आज भी जब यूट्यूब में सुनी जाती हैं तो हर व्यक्ति को ऐसा लगता है वो आज भी हम सब के बीच हैं! 

जन्म25 दिसंबर 1924
जन्मस्थानग्वालियर (मध्य प्रदेश)
पिता का नामकृष्णा बिहारी बाजपेयी 
माता का नामकृष्णा देवी 
राजनैतिक पार्टीभारतीय जनता पार्टी 
प्रधानमंत्री पद पर कार्यकाल1996 -1996
सम्मानित पुरुस्कारपद्म विभूषण (1992), भारत रत्न (2015) 
मृत्यु16 अगस्त 2018 

[Top 10+] Best Current Affairs App – UPSC और SSC की तैयारी के लिए

13. मनमोहन सिंह 

भारत देश तेरहवें प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह को चुना किया गया जो देश के पहले सिक्ख प्रधानमंत्री रहे। वो एक भारतीय अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री और मास्टर डिग्री इकोनॉमिक्स से पूरी की!

मनमोहन सिंह ने D. Phil (Doctor of Philosophy) यूनिवर्सिटी ऑफ़ ओक्सफोर्ड से प्राप्त की! इसके बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स के सीनियर lecturer के तौर पर कार्य किया!

जन्म26 सितंबर 1932 
जन्मस्थानपंजाब 
पिता का नामगुरमुख सिंह
माता का नामअमृत कौर
राजनैतिक पार्टीभारतीय कांग्रेस पार्टी 
प्रधानमंत्री पद पर कार्यकाल2004 – 2014
सम्मानित पुरुस्कारपद्म विभूषण, अदम स्मिथ प्राइज 

14. नरेंद्र मोदी 

वर्तमान में भारत देश के चौदहवें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी है! 2014 से मोदी जी देश के प्रधानमंत्री के रूप में पदस्थ है! इससे पहले वो गुजरात में मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत रहे! वो देश के पहले प्रधानमंत्री है जिनका जन्म भारत की स्वतंत्रता के बाद हुवा। मोदी जी RSS और BJP के Member भी है!

जन्म17 सितम्बर 1950 
जन्मस्थानवडनगर (गुजरात )
पिता का नामदामोदर दास मूलचंद मोदी 
माता का नामहीराबेन मोदी 
राजनैतिक पार्टीभारतीय जनता पार्टी 
प्रधानमंत्री पद पर पदस्थ 2014 – वर्तमान 

निष्कर्ष  (Conclusion)

आज के हिंदी लेख में हमने स्वत्रंता से आज तक भारत के प्रधानमंत्री की सूची (1947 -2022) Prime Minister of India List in Hindi जाना! उम्मीद करते है की हमारा यह लेख आप सभी के लिए बहुत ही जानकारी पूर्ण साबित होगा!

जैसा की सभी जानते है इस प्रकार का क्नोलाज बच्चों को भी दिया जाना चाहिए जो की अत्यधिक महत्वपूर्ण है! आशा है आपको यह पोस्ट पसंद आयी होगी!

इस प्रकार के सामान्य ज्ञान को सोशल मिडिया पर अवश्य शेयर करें! और साथ ही हमारी पोस्ट को लिखे अवश्य करें! आप चाहे तो अपने विचारो और सवालों को कमेंट बॉक्स में लिखकर हमारे साथ साँझा करें!

Exit mobile version