Site icon UseHindi.com

NRI Full Form in Hindi: NRI क्या होता है? – पूरी जानकारी

Spread the love
Rate this post

नमस्कार दोस्तों, क्या आप एनआरआई क्या होता है? (NRI Kya Hota Hai), NRI कौन होते है? और NRI Full Form in Hindi जानते है! आज के इस लेख में हम NRI के बारे में पूरी जानकारी बताने वाले है!

आम तौर लोग पर गूगल में NRI से सम्बंधित सवाल जैसे की NRI व्यक्ति को भारत में क्या छूट मिलती है? NRI व्यक्ति भारत में vote दे सकता है या नहीं? के बारे में जानकारी ढूढ़ते है! तो यदि आप भी एनआरआई के बारे में जानना चाहते है तो हमारे इस आर्टिकल को जरूर अंत तक पढ़ें!

एनआरआई फुल फॉर्म – NRI Full Form

एनआरआई (NRI) का English में full form “Non Resident Indian” होता है! और इसका हिंदी में भी फुल फॉर्म “नॉन रेसिडेंट इंडियन” ही होता है!

NRI Full Form in Hindi: जबकि एनआरआई का Hindi meaning “प्रवासी भारतीय” होता है!

एनआरआई क्या होता है? – NRI in Hindi

NRI Kya Hota Hai: जब एक ऐसा व्यक्ति जो भारत का नागरिक है या जो मूल रूप से भारत का निवासी है! लेकिन जब किसी काम या अध्ययन के लिए भारत से बाहर कुछ समय अवधि के लिए रह रहा हो! उसे NRI प्रवासी भारतीय या अनिवासी भारतीय कहा जाता है!

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि, विकिपीडिया के अनुसार, हर साल 25 लाख भारतीय, भारत से बाहर चले जाते हैं और NRI बन जाते है!

और पूरी दुनिया में वार्षिक स्तर पर, भारत से ही सबसे ज्यादा लोग विदेश में जाकर NRI बनते हैं! मगर प्रवासी भारतीयों को भारत के बैंक खाता बनाए रखने, भारत में रहने और जायदाद रखने की अनुमति है!

कई एनआरआई लोगों का कहना है कि भले ही वे बाहर देशों में सेटल हो गए हों लेकिन भारत के लिए लगाव उनके दिलों में कभी कम नहीं होगा!

इस बात का यकीन तब हुआ जब कोविड के समय कई एनआरआई लोगों ने ऑक्सीजन सिलेंडर, प्लांट, जरूरी महत्वपूर्ण सामान और पीएम केयर फंड में पैसा भेजा!

एनआरआई पर कौन से परिस्थितियाँ लागु होती है?

ऐसे व्यक्ति को NRI कहते है, जिसके ऊपर निम्नलिखित में से कोई भी एक परिस्थिति लागू होती हो –

1). जो व्यक्ति भारत का नागरिक हो लेकिन किसी Job के कारणवश विदेश जाकर रह रहा हो, NRI कहलाएगा! या

2). एक ऐसा व्यक्ति जो भारत का नागरिक हो लेकिन विदेश में अपना व्यापार या पेशा चलाने के लिए रह रहा हो, उसे NRI कहेंगे! या

3). ऐसा व्यक्ति जो भारत का नागरिक होते हुए, पढ़ाई के उद्देश्य से विदेश में रह रहा हो, उसे NRI कहेंगे! या

4). भारत का ऐसा नागरिक, जो किसी कारणवश विदेश में रह रहा हो और वह अनिश्चित समय के लिए विदेश में ही रहने के इरादे को indicate कर रहा हो, उसे भी NRI कहेंगे! या

वित्त अधिनियम 2020 के अनुसार, वित्तीय वर्ष के दौरान भारत में आने वाले व्यक्ति की कुल भारतीय आय (यानी, भारत में होने वाली आय) 15 लाख रुपये से ज्यादा की हो और वह भारत में 120 दिनों से कम रहा हो तो उसे NRI कहेंगे!

लेकिन जिस व्यक्ति की total income(taxable income) 15 लाख रुपये तक है, उसे तब NRI कहा जायेगा जब वह वित्तीय वर्ष में भारत में 182 दिनों से कम रहा हो!

एन आर आई का क्या काम होता है?

अनिवासी भारतीय का काम उसके प्रोफेशन पर निर्भर करता है! अलग-अलग देशों में रहकर व्यक्ति अपने पेशे के आधार पर कार्य को चुनता है! एन आर आई के कार्य इस प्रकार हो सकते हैं जैसे;

NRI को वोट का अधिकार और NRI आधार कार्ड डिटेल्स

NRI व्यक्ति को भारत में वोट देने का अधिकार होता है! इनके द्वारा डाले गए वोट को Proxy Vote कहते हैं।

इसके अलावा, NRI व्यक्ति को भारत में आधार कार्ड बनवाने का भी अधिकार है! आधार कार्ड बनवाने के लिए “प्रवासी भारतीय” को भारत ही आना होगा!

एनआरआई सर्टिफिकेट – NRI Certificate

NRI व्यक्ति के पास NRI certificate होना जरूरी है! बिना NRI certificate के NRI व्यक्ति के बच्चों को विदेश में किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन नहीं मिल पाएगा।

इसके अलावा, विदेश में NRI व्यक्ति को मिलने वाली सुविधाओं से भी वह वंचित हो जायेगा।

NRI certificate बनवाने के लिए आपके पास कम से कम Indian passport होना अनिवार्य है! अन्य डॉक्यूमेंट की जानकारी के लिए आप NRI certificate बनवाने की ऑफिशियल वेबसाइट देखें।

एनआरआई बैंक अकाउंट – NRI Bank Account

विदेश में काम कर रहे NRI व्यक्ति की होने वाली कमाई को भारत में अपने परिवार या किसी अन्य को भेजने के लिए भारत के बैंक में अकाउंट खुलवाना पड़ता है! पर यह कोई साधारण अकाउंट नहीं होता है। यह स्पेशल अकाउंट होता है जो सिर्फ NRI व्यक्ति ही खुलवा सकते हैं।

भारत में NRI व्यक्ति निचे बताये गये तीनो (3) में से किसी भी एक तरह का अकाउंट खुलवा सकता है!

  1. NRO (Non- Resident Ordinary) Account
  2. NRE (Non-Resident External) Account
  3. FCNR (Foreign Currency Non-Resident) Account

1). NRO (Non- Resident Ordinary) Account

NRO अकाउंट में आप विदेश और भारत दोनों जगहों से कमाया हुआ पैसा जमा कर सकते हैं! यह अकाउंट ऑटोमैटिक रूप से दूसरे देश की करेंसी को भारतीय रुपए में बदल देता है।

यानी अगर आप इसमें डॉलर में पैसे भेजेंगे तो भारत में इसे आप भारतीय रुपए के रूप में निकाल सकते हैं!

चूंकि इस अकाउंट में विदेश और भारत दोनों जगहों से कमाया हुआ पैसा जमा कर सकते हैं! इसलिए इसमें Tax लगता है!

  1. फिशिंग अटैक से कैसे बचें?
  2. ऑनलाइन एफआईआर कैसे करें? 
  3. पेगासस जीरो क्लीक अटैक क्या है 

2). NRE (Non-Resident External) Account

इसमें NRI व्यक्ति केवल विदेश में कमाया हुआ पैसा ही जमा कर सकता है! इस अकाउंट पर कोई Tax नहीं लगता है!

NRE account में भी पैसे विदेशी करेंसी से ऑटोमैटिक भारतीय करेंसी में बदल जाते हैं।

3). FCNR (Foreign Currency Non-Resident) Account

FCNR अकाउंट पर भी कोई Tax नहीं लगता है! और इस अकाउंट में आप जिस करेंसी में पैसे जमा करते हैं इसी करेंसी में पैसे निकाल सकते हैं।

यानी अगर आप डॉलर जमा करते हैं तो निकालने पर आपको डॉलर ही मिलेगा ना की भारतीय रुपया।

ऐसे लोग जो विदेशी करेंसी में खरीदारी या लेनदेन करते हैं उनके लिए FCNR अकाउंट काफी अच्छा होता है।

एनआरआई व्यक्ति के लिए Income Tax में छूट – NRI Taxation in Hindi

भारत में NRI व्यक्ति के लिए Income Tax में छूट होती है! विदेश में व्यापार कर रहे NRI व्यक्ति को अपनी आय (income) का tax भारत में नहीं देना पड़ता है! विदेश में कमाए गए पैसों का tax विदेश की गवर्नमेंट को देना पड़ता है!

पर अगर विदेश में काम कर रहे व्यक्ति का भारत में भी कोई व्यापार है तो उसे अपने भारत के व्यापार से जुड़ा income tax देना होगा!

विदेशी जहाजों पर काम कर रहे NRI क्रू सदस्यों के लिए, उनके income को उनकी total taxable income से अलग रखा जाएगा! भले ही उनकी salary भारतीय बैंक के NRE खाते में जाती हो!

एनआरआई को लेकर गलत खबरें भी सुनने को मिलती है! कई अफ़्रीकी नागरिक दिल्ली जैसे शहरो में एनआरआई बनकर रहते हैं और अंत लाखों की ठगी लोगों के साथ कर जाते हैं! बीते दिनों नोएडा में एक ऐसी ही खबर सुनने को मिली थी!

साइबर अपराध पुलिस ने एक ऐसे अफ़्रीकी व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो एनआरआई बनकर महिलाओं से ठगी करता था जिसे पकड़कर जेल भेज दिया गया! 

FAQs – People Also Asks

Q 1. NRI किसे कहते हैं?

Ans. आमतौर पर जो लोग अधिकतर अपने देश से बाहर रहते हैं या फिर अपने बिजनेस के चलते बाहर देशों में जाते रहते हैं उन्हें एनआरआई कहते हैं। एनआरआई जिस बाहरी देश में रहते हैं वहां की नागरिकता ले लेते हैं।

Q 2. एनआरआई कैसे बनते हैं?

Ans. जब कोई व्यक्ति अधिक समय तक यह फिर हमेशा के लिए अपने देश से बाहर देश में रहता है तो धीरे धीरे एनआरआई बन जाते है!
एनआरआई बनने के लिए आपको बाहरी देश की नागरिकता लेनी होती है जिसके बाद आप कानूनी तौर पर एनआरआई बन सकते हैं!

Q 3. एनआरआई को हिंदी में क्या कहते हैं?

Ans. NRI को हिंदी में अप्रवासी भारतीय कहा जाता है। कॉमन लैंग्वेज में एनआरआई शब्द का ही अधिक इस्तेमाल किया जाता है।

Q 4. एनआरआई बनने में कितना समय लगता है?

Ans. अगर कोई भारतीय व्यक्ति को किसी अन्य देश में 182 से अधिक दिन हो जाते हैं तो वो एनआरआई या फिर वहां की नागरिकता के लिए उस देश की सरकार के पास अपना एनआरआई बनने का आवेदन पत्र भेज सकता है।

Read Also: Hindi Website in India

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने NRI Full Form in Hindi, एनआरआई क्या होता है? (NRI Kya Hota Hai) और NRI व्यक्ति को भारत में क्या छूट मिलती है? NRI व्यक्ति भारत में vote दे सकता है या नहीं? के बारे में विस्तार से जाना!  

NRI जिसका full form, “Non Resident Indian” होता है! ऐसे व्यक्ति को कहते हैं जो भारत का नागरिक होते हुए भी किसी पढ़ाई, रोजगार, व्यापार आदि कारणवश विदेश में रह रहा हो!

चूंकि प्रवासी भारतीय India के citizen होते हैं इसलिए उन्हें India के सभी अधिकार भी हासिल होते हैं। NRI व्यक्ति के द्वारा विदेश में कमाई गई आमदनी पर भारत सरकार द्वारा tax नहीं लगाया जाता है।

तो दोस्तों इसी के साथ हमारा यह आर्टिकल “NRI full form: NRI kya hota hai” समाप्त होता है।

आपको हमारी द्वारा दी गई Non Resident Indian (NRI) से जुड़ी जानकारी से संबधित कोई भी सवाल अगर आपके मन में हो तो हमारे कमेटं बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं!

हमें उम्मीद है आज का यह आर्टिकल आपको जरूर पसंद आया होगा! आप हमारे इस पोस्ट को सभी सोशल साइड (Facebook. WhatsApp, Instagram, Twitter) में शेयर जरूर करें! 

Exit mobile version