Site icon UseHindi.com

NCERT Full Form in Hindi – एनसीआरटी क्या है? और NCERT के इतिहास, उद्देश्य और कार्य

Spread the love
2.3/5 - (11 votes)

नमस्कार दोस्तों, अक्सर छात्रों द्वारा NCERT के बारे में बहुत सारे सवाल पूछे जाते है! जैसे की एनसीआरटी क्या है? (NCERT Kya Hai) एनसीआरटी का फुल फॉर्म क्या है (NCERT Full Form in Hindi) NCERT के कार्य क्या है?

NCERT किसके लिए कार्य करता है! एन.सी.ई.आर.टी की स्थापना कब की गयी? साथ ही साथ एन.सी.ई.आर.टी का सिद्धांत और मुख्य उद्देश्य क्या है? यदि आप भी इस तरह के सवालों का जवाब जानना चाहते है तो आप बिलकुल सही जगह पर पहुंचे है!

जैसा की आप सभी ने यह नाम NCERT बहुत बार सुना होगा जो की शिक्षा क्षेत्र से संबंधित है! और अपने NCERT की Books तो पढ़ी ही होंगी! सभी जानते है की Education हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा है!

बिना शिक्षा के कोई एक बेहतर जिंदगी व्यतीत नहीं कर सकता है! भारत सरकार द्वारा आज के समय में देश भर में विद्यालयों में शिक्षा का प्रचार प्रसार किया जा चूका है!

आज इस Hindi पोस्ट में हम NCERT के बारे में इन सभी सवालों का जवाब देने वाले है! तो चलिए जानते है एनसीआरटी क्या है? (NCERT Kya Hai in Hindi) एनसीआरटी का फुल फॉर्म क्या है (NCERT Ka Full Form)

NCERT kya hai

[ What is NCERT in Hindi – NCERT Full Form ]

यदि आपके मन में भी NCERT को लेकर सवाल आते है जैसे की इस NCERT के क्या कार्य है और NCERT और CBSE में क्या अंतर है?

आज आपके सभी सवालों के बेहतर जवाब इस Hindi Post में मिलने वाले है तो चलिए जान लेते है! यह NCERT क्या है इसका पूरा नाम क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?

एनसीआरटी का फुल फॉर्म क्या है – Full Form of NCERT

NCERT Ka Full Form: एन.सी.ई.आर.टी (NCERT) का full form National Council of Educational Research and Training होता है! Education System के रेगुलेशन का कार्य NCERT का होता है!

NCERT Full Form in Hindi

NCERT Full Form in Hindi: NCERT का full form या पूरा नाम राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद होता है!

जिसके अंतर्गत शिक्षा संबंधी सूचनाओं तथा शैक्षिक ट्रेनिंग (Education Training) प्रदान कराई जाती है! ताकि Education System को आसानी से Manage किया जा सके!

एनसीआरटी क्या है? | NCERT Kya Hai in Hindi

NCERT (नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग) भारत में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के पाठ्यक्रम के बाद के स्कूलों के लिए पाठ्यपुस्तक प्रकाशित करता है! इन पुस्तकों को उनकी बोर्ड परीक्षाओं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए जानकारी का सबसे विश्वसनीय और प्रामाणिक स्रोत माना जाता है!

ये किताबें कक्षा 1 से 12 के लिए उपलब्ध होती हैं और गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी और अन्य भाषाओं सहित विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करती हैं!

एनसीईआरटी की किताबें छात्रों को concepts को बेहतर ढंग से समझने में मदद करने के लिए detailed explanations और अलग अलग examples भी प्रदान करती हैं!

एन.सी.ई.आर.टी भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय द्वारा बनाया गया! यह एक Self-Governing संगठन है! जिसे भारत सरकार द्वारा Societies Registration Act के तहत स्थापित किया गया!

NCERT (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) भारत में साहित्यिक, वैज्ञानिक और धार्मिक शिक्षा से संबंधित एक Organization है! जो भारत में कक्षा 1 से कक्षा 12 के छात्र के लिए विभिन्न भाषाओं में सभी विषयों के लिए किताबें प्रकाशित करता है!

स्थापना:27 जुलाई 1961
निदेशक:डॉ. ऋषिकेश सेनापति
वर्तमान अध्यक्षडॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’
मुख्यालय:श्री अरबिंदो मार्ग (नई दिल्ली)
सिद्धांत:विद्ययाऽमृतम्श्नुते
उद्देश्य:शिक्षा में सुधार और गुणवत्ता लाना
NCERT Official वेबसाइटncert.nic.in

एनसीआरटी का इतिहासNCERT History in Hindi

एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) एक स्वायत्त संगठन है जिसे 1961 में भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया था!

इसका मुख्य उद्देश्य देश में शिक्षा के विकास के लिए नीतियों और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में सरकार की सहायता और सलाह देना है!

एनसीईआरटी की स्थापना relevant और high-quality वाली पाठ्यपुस्तकें, teacher training programs और research and development activities को प्रदान करके भारत में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लक्ष्य के साथ की गई थी!

इस परिषद की स्थापना स्कूली शिक्षा में एक राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य को बढ़ावा देने और देश भर के सभी स्कूलों के लिए एक सामान्य पाठ्यक्रम प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी!

शुरुआती दिनों में, एनसीईआरटी ने पाठ्यपुस्तकें और शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया! साथ ही इसने क्षेत्रीय भाषाओं में पाठ्यपुस्तकों को विकसित करने के लिए कई क्षेत्रीय भाषा संस्थानों की भी स्थापना की!

वर्षों से लगातार, संगठन ने अनुसंधान, पाठ्यक्रम विकास और शिक्षक शिक्षा को शामिल करने के लिए अपनी गतिविधियों का विस्तार किया है! एनसीईआरटी ने भारत में शिक्षा के विकास में विशेष रूप से स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रमुख भूमिका निभाई है!

इस संगठन ने प्रासंगिक और उच्च गुणवत्ता वाली पाठ्यपुस्तकें, शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम और अनुसंधान और विकास गतिविधियाँ प्रदान करके शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने में योगदान दिया है! और यह आज भी भारत में शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है!

विशेष रूप से NCERT को भारत के 7 राष्ट्रीय केंद्रीय सरकारी शिक्षा संगठनों को मिलकर बनाया गया जो देश में NCERT परिषद से पहले कार्यरत थे!

7 राष्ट्रीय सरकारी शिक्षा संस्थान (7 National Institute of Government Education) के नाम इस प्रकार है!

  1. The Central Institute of Education (केंद्रीय शिक्षा संस्थान)
  2. The National Institute of Basic Education (राष्ट्रीय बेसिक शिक्षा संस्थान)
  3. The National Fundamental Education Center (राष्ट्रीय मौलिक शिक्षा केंद्र)
  4. The Central Bureau of Educational and Vocational Guidance (केंद्रीय शैक्षिक ब्यूरो और व्यावसायिक मार्गदर्शन)
  5. The Directorate of Extension Programs for Secondary Education (माध्यमिक शिक्षा के लिए विस्तार कार्यक्रम निदेशालय)
  6. The National Institute of Audio-Visual Education (ऑडियो-विजुअल शिक्षा राष्ट्रीय संस्थान)
  7. The Central Bureau of Textbook Research (पाठ्यपुस्तक अनुसंधान केंद्रीय ब्यूरो)

NCERT को बनाने के बाद इसके अंतर्गत 1963 में एक राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभा खोज योजना का गठन किया गया! जिसका उद्देश्य देश के प्रतिभाशाली छात्रों का सहयोग करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना था!

इसके साथ ही NCERT द्वारा एक National Talent Search Examination (NTSE) राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा का भी आयोजन किया गया! जो एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है!

यह परीक्षा माध्यमिक विद्यालय स्तर पर कराई जाती है! और इसमें भाग लेने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थिओं को भारत सरकार द्वारा छात्रवृति उपलब्ध कराई जाती है!

भारत में शिक्षा पर पहला राष्ट्रीय निति को 1968 में जारी किया गया! इस राष्ट्रीय निति के अंतर्गत देश भर में एक समान स्कूली शिक्षा प्रणाली को अपनाने के लिए समर्थन किया गया था! इस निति में 12 वर्षो तक का स्कूली शिक्षा पाठ्यक्रम शामिल था!

NCERT का उद्देश्य क्या है? Aim of NCERT in Hindi

एन. सी. ई. आर. टी. (NCERT) का मुख्य और महत्वपूर्ण उद्देश्य इस प्रकार है:

  1. शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से गुणवत्ता लाना तथा देश में शिक्षा स्तर को उच्च करना!
  2. भारत सरकार द्वारा शिक्षा और समाज कल्याण को विशेष रूप से स्कूली शिक्षा के संबंध में सलाह देना और शिक्षा नीति – निर्धारण करने में मदद करना!
  3. देश में  शिक्षा  के क्षेत्र में होने वाले नए नए अनुसंधान में बढ़ावा देना, सहायता और समन्वय करना!
  4. देश में शिक्षा पाठ्यक्रम में होने वाले बदलाव को लागु करना तथा देश के विकास में सहयोग देना!
  5. स्कूली शिक्षा पाठ्यक्रम, समाचार पत्र, मॉडल शिक्षा पद्धति और साहित्य पत्रिकाओं को प्रकाशित करना!
  6. देश के शैक्षणिक संस्थानों, शिक्षा विभाग, विद्यालयों, और सरकारी संगठनों का सहयोग करना!
  7. विद्यालयों में नए  प्रकार के शैक्षिक तकनीकों और साहित्य, प्रथाओं का प्रचार करना!

NCERT के कार्य क्या है? | Work of NCERT in Hindi

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT ) यह एक राष्ट्रीय शैक्षिक संस्थान है जो एक कार्यकारी संगठन के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करता है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय (शिक्षा मंत्रालय ) द्वारा देश में शिक्षा विभाग के कार्यभार की जिम्मेदारी ली जाती है!

वर्तमान में मानव संशाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ है जो राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद में अध्यक्ष के रूप में पदेन है!

NCERT के कार्य निम्न है!

NCERT Guidelines in Hindi

विश्व में Covid -19 वायरस जो की एक महामारी का रूप ले चूका है! जिसके कारण पुरे विश्व को बहुत मुश्किल समय का सामना करना पड़ रहा है! महामारी के कारण उदासी, भय, चिंता, असहायता, अनिश्चितता, का भय बढ़ता जा रहा है!

इसका बुरा प्रभाव Education System पर हो रहा है! ऐसे समय में सरकार द्वारा Online Education की व्यवस्था शुरू की गयी!

NCERT द्वारा शिक्षा से संबंधित नीतियों में बदलाव किया गया है! जो आप हमारे ब्लॉग में निचे दिए गए लिंक में जाकर जान सकते है की सरकार द्वारा New Education Policy को किस प्रकार सुनिश्चित किया गया है!

NCERT के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप की NCERT वेबसाइट ncert.nic.in में भी विजिट कर सकते हैं! यहाँ पर आपको NCERT से जुडी कई सारी जानकारी मिल जाएँगी जैसे पाठ्यक्रम, ई संसाधन, पत्रिकाएं, पुस्तकालय, शैक्षिक सर्वेक्षण, राष्ट्रीय शिक्षा निति इत्यादि! 

Read More:

दिसम्बर 2021 में एनसीआरटी के पक्ष में एक प्रस्ताव संसद में पेश किया गया! जिसमें बताया गया एनसीआरटी के अनुसार अब दो भाषाओं में किताबें उपलब्ध की जाएँगी! विभाग का कहना है की जिस भाषा में बच्चा अधिक सहज रहता है उसके उपयोग से बच्चे की पढाई में सुधार होगा और परिणाम अच्छे होंगे! 

शोधकर्ताओं का मानना है कि क्षेत्रीय भाषाओँ में पुस्तकों को उपलब्ध कराना शिक्षा अर्जित करने  को सुखद और आकर्षक बनाता है! 

NCERT और CBSE में क्या अंतर है?- Difference Between NCERT vs CBSE in Hindi

No.NCERTCBSE
1.NCERT एक राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद है जिसे भारत सरकार द्वारा 1961 में बनाया गया!सीबीएसई एक Central board of secondary education है यह बोर्ड केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाता है!
2.NCERT द्वारा देश में केंद्र और राज्य सरकार स्कूली शिक्षा से संबंधित सूचनाओं, सलाह तथा सहयोग प्रदान किया जाता है! CBSE शिक्षा संबंधित नियमों को निर्धारित कराती है! परीक्षाओ को आयोजित कराती है था CBSE का कार्य पाठ्यक्रम समय समय पर होने वाले बदलाव को निर्धारित करना होता है!
3.NCERT द्वारा अपना कोई शिक्षण संस्थान नहीं चलाया जाता है!सीबीएसई द्वारा शिक्षण संस्थानों को चलाया जाता है! इसके साथ ही CBSE अपने साथ अन्य स्कूलो को जोड़े रखता है!
4. NCERT के आधार पर भारत में पुस्तकें प्रकाशित की जाती है! तथा कई प्रतियोगी परीक्षायें जैसे UPSC, SSC, NEET आदि में भी NCERT पुस्तकों के पाठ्यक्रम को चलाया जाता है!CBSE अपने शिक्षण संस्थानों में खुद के बनाये गए पाठ्यक्रम को फॉलो करते है तथा परीक्षाओ को आयोजित करता है!

निष्कर्ष | NCERT Kya Hai in Hindi

उम्मीद है आज का यह Hindi ब्लॉग पढ़कर आपने जाना होगा NCERT Kya Hai in Hindi और NCERT Ka Full Form Kya Hai. इसकी स्थापना कब की गयी? NCERT का सिद्धांत क्या है और इसका मुख्य उद्देश्य क्या है?

फरवरी 2022  में राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा स्टेज 2 का परिणाम भी घोसित किया जा चुका है! जिसे आप एनसीआरटी की वेबसाइट में जाकर देख सकते हैं! 

NCERT द्वारा देश भर में Education System को Support और Design किया जाता है। जो शिक्षा संबंधी सूचनाओं और सलाह प्रदान कराता है!

आशा करते है हमारी इस पोस्ट (NCERT Full Form) को पड़ने से आपने एनसीआरटी से जुड़े सवालो के जवाब जाने होंगे! और इस ब्लॉग  में आप ने जाना होगा की 2020 नई शिक्षा निति में बड़े बदलाव कौन कौन से है!

आशा है आज के इस पोस्ट से आपको बहुत कुछ जानने को मिला होगा! NCERT के बारे में आप अपने विचारो और सवालों को निचे कमेंट बॉक्स में अवश्य बतायें। 

इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के लिए शुक्रिया!

Exit mobile version