Site icon UseHindi.com

विदेशी कर्ज में डूबे दुनिया के 10 सबसे ज्यादा कर्जदार देश | 10 Most Indebted Countries in The World Hindi

Duniya ke 10 Sabse Karjdar Desh UseHindi
Spread the love
4/5 - (1 vote)

नमस्कार दोस्तों, आज के इस ब्लॉग में हम दुनिया के 10 सबसे कर्जदार देश कौन से है? (Duniya Ke 10 Sabse Karjdar Desh) और इन देशो ने कितना कर्ज लिया हुआ है इसके साथ ही हमारे देश भारत पर कुल कितना विदेशी कर्ज है? के बारे में बताने वाले है!

दोस्तों, जैसे हम अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कभी कभार बैंक से कर्ज ले लेते हैं, ठीक वैसे ही दुनिया के अलग अलग देश अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरे देशों या फिर वर्ल्ड बैंक से कर्ज लेते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि कोई भी देश लाखों या करोड़ों में कर्ज नहीं लेता! बल्कि इनके द्वारा लिए गए कर्ज की रकम अरबों-खरबों में होती है।

इसलिए आज के इस हिंदी लेख में हम आपको दुनिया के 10 सबसे कर्जदार देश कौन से है? (Duniya Ke 10 Sabse Karjdar Desh), जिन्होंने खुद के विकास के लिए, दूसरे देशों से अरबों-खरबों का कर्ज ले रखा है! और क्या इन कर्जदार देशों में भारत और पाकिस्तान भी शामिल है?, के बारे में बताएँगे!

तो चलिए इन्हीं सवालों के जवाब के साथ हम अपनी आज के इस आर्टिकल को शुरू करते हैं! लेकिन उससे पहले अगर आप हमारे ब्लॉग पर नए हैं, तो इसे को सब्सक्राइब करके bell icon को जरूर दबा दें, ताकि आपको हमारे नये नये published आर्टिकल का नोटिफिकेशन सबसे पहले मिलता रहे।

विदेशी कर्ज में डूबे दुनिया के 10 सबसे ज्यादा कर्जदार देश | 10 Most Indebted Countries in The World Hindi

  1. United States
  2. China
  3. United Kingdom
  4. France
  5. Germany
  6. Japan
  7. Italy
  8. Spain
  9. Canada
  10. Australia

10). Australia

दोस्तों, एक highly developed country होने के बावजूद भी आज Australia दुनिया के सबसे कर्जदार देशों की लिस्ट में 10 वें स्थान पर आता है!

वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया की आबादी लगभग 2 करोड़ 60 लाख है यानी की यह भारत के किसी राज्य में रहने वाले लोगों की आबादी से भी काफी कम है!

इतनी कम आबादी होने के बावजूद भी ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे देशों से 1.83 trillion US dollar का कर्ज़ ले रखा है! जो कि इसकी कुल जीडीपी का करीब 130% है!

ऑस्ट्रेलिया के ऊपर जो कर्ज है, अगर उसकी तुलना ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले लोगों से की जाए! तो आज ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले प्रत्येक नागरिक के ऊपर करीब – करीब 71,906 US dollar का कर्ज है!

09). Canada

दोस्तों, Australia की तरह ही canada भी एक छोटी आबादी वाला विकसित देश है! लेकिन आज यह भी कर्ज में डूबा हुआ है और कर्जदार देशों की लिस्ट में नवें स्थान पर अपनी जगह बनाता है!

आपको बता दें, Canada की आबादी मात्र 3 करोड़ 75 लाख है! और यह area के हिसाब से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है!

लेकिन बात अगर कर्ज की करें तो आज के समय में Canada के ऊपर लगभग 1.93 trillion US dollar का कर्ज है! जो कि इसकी कुल जीडीपी का करीब 143% होता है!

वहीं बात अगर Canada के प्रति व्यक्ति औसत कर्ज की, की जाए तो Canada में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के ऊपर आज के समय में करीब – करीब 52,300 US dollar का कर्ज है!

08). Spain

दोस्तों, वैसे अर्थव्यवस्था के मामले में Spain एक highly developed country है ! यह nominal GDP के हिसाब से दुनिया का चौदहवां सबसे बड़ा और यूरोप में पांचवां सबसे बड़ा देश है!

इसके बावजूद यह दुनिया के सबसे कर्जदार देशों की लिस्ट में आज आठवें स्थान पर आता है! दरअसल इसकी सबसे बड़ी वजह Corona virus के वजह से स्पेन में आई महामारी भी है!

आपको बता दें, Spain में रहने वाले लोगों की संख्या लगभग 4 करोड़ 60 लाख से भी ज्यादा है ! वहीं बात अगर, इसके द्वारा लिए गए कर्ज की हो, तो आज Spain के ऊपर 2.26 trillion US dollar का कर्ज है!

यह कर्ज इसकी जीडीपी का 170% है! और इस हिसाब से आज Spain में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के ऊपर औसतन 48,700 US dollar का कर्ज है!

S.NoCountry (देश)Debt (कर्ज)जीडीपी का करीबप्रति नागरिक के ऊपर कर्ज
1.United States30.4 Trillion US $102%60,526 US $
2.China13 Trillion US $75%8,248 US $
3.United Kingdom9.02 Trillion US $345%127,000 US $
4.France7.32 Trillion US $230%87,200 US $
5.Germany5.74 Trillion US $165%69,000 US $
6.Japan4.77 Trillion US $96%38,000 US $
7.Italy2.91 Trillion US $134%30 Lakh ₹
8.Spain2.26 Trillion US $170%48,700 US $
9.Canada1.93 Trillion US $165%52,300 US $
10.Australia1.83 Trillion US $165%71,906 US $

07). Italy

ये तो आप जानते होंगे की इटली एक काफी खूबसूरत देश है! और इसलिए यहां हर साल लाखों की तादाद में टूरिस्ट घूमने जाना भी बहुत पसंद करते है!

टूरिज़्म के द्वारा अच्छी कमाई होने के बावजूद भी इटली आज कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है! और कर्जदार देशों की लिस्ट में 7 वें स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए है!

वर्तमान समय में, इटली की आबादी लगभग 6 करोड़ है! और इस समय इटली पर करीब 2.91 trillion US dollar का कर्ज है जो कि इसकी कुल जीडीपी का 134% होता है!

वहीं बात अगर, प्रति व्यक्ति औसत कर्ज की हो तो आज के समय इटली में रहने वाले हर एक आदमी के ऊपर लगभग 30 लाख रूपए का कर्ज है!

06). Japan

जापान जैसे हाई टेक्नोलॉजी और विकसित देश का नाम दुनिया के सबसे कर्जदार देशों की लिस्ट में छठवें स्थान पर देखकर आप भी चौंक गए होंगे पर दोस्तों यही सच्चाई है!

दरअसल जो देश बाहर से देखने में जितना अधिक संपन्न दिखाई देता है, वह अंदर से उतने ही बड़े कर्ज़ तले दबा हुआ है ! टेक्नालॉजी और अर्थव्यवस्था में कई बड़े देशों से आगे होने के बावजूद भी आज जापान कर्ज़ में डूबा हुआ है!

12 करोड़ से भी अधिक की आबादी वाले इस देश के ऊपर आज 4.77 trillion US Dollar का कर्ज है! जो कि इसकी कुल जीडीपी का करीब 96% है! और बात अगर जापान के प्रति व्यक्ति औसत कर्ज की हो तो, यह 38,000 US dollar है!

05). Germany

दोस्तों, जर्मनी ही वह देश है, जहां से महंगी ब्रांडेड गाडियां और Adidas जैसे कपड़ों और जूतों के ब्रांड निकल कर आते हैं, जो कि पूरी दुनिया में काफी famous हैं!

विदेशों के साथ अच्छा व्यापार होने के बावजूद भी आज जर्मनी दुनिया के सबसे ज्यादा कर्जदार देशों में पांचवे स्थान पर आता है ! दरअसल जर्मनी क्षेत्रफल और आबादी, दोनों के मामले में अन्य देशों से काफी आगे है!

जर्मनी की कुल आबादी लगभग 8 करोड़ 30 लाख है ! और वहीं बात अगर कर्ज की करें! तो आज के समय में जर्मनी के ऊपर 5.74 trillion US Dollar का विदेशी कर्ज है जो कि इसकी कुल जीडीपी का करीब 165 % होता है!

आबादी और कर्ज के हिसाब से आज जर्मनी के प्रत्येक नागरिक पर औसतन 69,000 US Dollar का कर्ज है!

04). France

दोस्तों, फ्रांस ही वह देश है, जहां Eiffel tower जैसा खूबसूरत historical landmark मौजूद है! और आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वर्ल्ड बैंक ने फ्रांस को wealthy and high-income nation के रूप में classify किया है!

लेकिन इसके बावजूद भी आज फ्रांस कर्जदार देशों में चौथे स्थान पर आता है! फ्रांस की आबादी लगभग 6 करोड़ है और बात अगर विदेशी कर्ज की करें! तो फ्रांस ने विदेशों से 7.32 trillion US Dollar का कर्ज ले रखा है!

यह कर्ज फ्रांस की कुल जीडीपी का लगभग 230% है! ऐसे में फ्रांस में रहने वाले हर एक नागरिक के ऊपर औसतन 87,200 US Dollar का कर्ज है!

03). United Kingdom

कभी दुनिया के लगभग आधे देशों पर राज करने वाले United Kingdom पर, आज के समय में इतना ज्यादा विदेशी कर्ज चढ़ा हुआ है! कि यह टॉप 3 कर्जदार देशों में शामिल हो चुका है!

वर्तमान समय में इसकी आबादी 6 करोड़ 80 लाख से भी ज्यादा हो गई है! और बात अगर इसके कर्ज की करें तो United Kingdom पर वर्तमान समय में 9.02 trillion US Dollar का विदेशी कर्ज़ चढ़ा हुआ है!

यह कर्ज इसकी कुल जीडीपी का लगभग 345% है! यानी इस हिसाब से आज के समय में United Kingdom में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के ऊपर औसतन 127,000 US Dollar का कर्ज है!

02). China

दोस्तों, कर्जदार देशों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर China का नाम सुनकर आप पक्का हैरान हो गए होंगे! क्योंकि आपने सुना ही होगा आजकल China पाकिस्तान जैसे गरीब देश को अक्सर उधार बांटते रहता है!

ऐसे में अगर China खुद कर्जदार है तो वह गरीब पाकिस्तान को कर्जा कैसे दे सकता है! खैर पाकिस्तान को उधार देना तो China की राजनीति का हिस्सा है, इसलिए हम इस पर बात नहीं करेंगे!

हम अपने मुद्दे पर आते हैं, आबादी के मामले में China, पूरे world में पहले स्थान पर आता है! और इसकी आबादी 1 अरब से भी ज्यादा है!

वर्तमान समय में China ने विदेशों से 13 trillion US Dollar का कर्ज ले रखा है! जोकि इसकी जीडीपी का करीब 75% होता है! लेकिन China की आबादी ज्यादा होने के कारण, China के प्रत्येक नागरिक पर मात्र 8,248 US dollar का ही औसतन कर्ज है!

01). United States

कर्ज़ लेने के मामले में United States of America ने बाकी देशों को कुछ ज्यादा ही पीछे छोड़ दिया है!

दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में से एक अमेरिका, आज इतने बड़े कर्ज़ के बोझ तले दब चुका है कि यह कब तक इस कर्ज का भुगतान कर पाएगा! इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है!

आपको बता दें, पूर्ण रूप से विकसित अमेरिका देश की आबादी 33 करोड़ के आसपास है ! वहीं बात अगर इसके कर्ज की करें तो, आज अमेरिका ने विदेशों से कुल 30.4 trillion US Dollar का कर्ज ले रखा है!

यह कर्ज अमेरिका के जीडीपी का करीब 102% है ! इस हिसाब से आज अमेरिका के प्रत्येक नागरिक के ऊपर 60,526 US Dollar का कर्ज है!

भारत ने दूसरे देशों से कितना कर्ज ले रखा है?

दोस्तों, ये तो हुए दुनिया के 10 सबसे कर्जदार देश, पर क्या आप यह जानते हैं की हमारे अपने देश भारत ने दूसरे देशों से कितना कर्ज ले रखा है?

और हमारा पडोसी देश पाकिस्तान दुनिया के 10 सबसे कर्जदार देशों की लिस्ट में क्यों नहीं आता ! तो चलिए हम इन दोनों ही सवालों का जवाब दे देते हैं!

दरअसल, कर्जदार देशों की लिस्ट में भारत सतरहवें स्थान पर आता है! भारत ने विदेशों से कुल 614.9 billion US Dollar का कर्ज ले रखा है! जोकि इसकी जीडीपी का मात्र 20% है!

इस हिसाब से भारत के प्रत्येक नागरिक के ऊपर मात्र 439 US dollar का कर्ज है!

पाकिस्तान ने दूसरे देशों से कितना कर्ज ले रखा है?

और बात अगर पडोसी देश पाकिस्तान की करें, तो कर्ज के मामले में यह बहुत नीचे है क्योंकि पाकिस्तान जैसे आतंकवादी और गरीब देश को कोई भी बड़ा देश कर्ज देने से कतराता है! क्योंकि उन्हें भी मालूम है कि पाकिस्तान जैसे देश को कर्ज देने में उनका सिर्फ और सिर्फ घाटा ही है!

निष्कर्ष – Conclusion

तो चलिए दोस्तों, इसी के साथ हमारा आज का यह हिंदी ब्लॉग ख़त्म होता है! हमारा अगला आर्टिकल आप किस टॉपिक पर चाहेंगे, हमें कमेंट्स में जरूर बताएं और हमारा यह ब्लॉग पसंद आया हो तो, कृपया इसे लाइक और शेयर कीजिये!

Exit mobile version