Site icon UseHindi.com

Mitron App Kya Hai | एक पाकिस्तानी App का सच क्या है? पूरी जानकारी

Mitron App Removed from Goolge Play Store

Mitron App Removed from Goolge Play Store

Spread the love
Rate this post

आज इस Hindi Blog में हम आजकल Popular हो रहे Short Video Sharing Mobile App Mitron app के बारे में बात करेंगे! जिसके User दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है.आखिर Mitron App क्या है? Mitron App Kya Hai और इस पाकिस्तानी App का सच क्या है?

आज के समय में हम बिना किसी पूरी जानकारी के हम बहुत कुछ खो बैठते हैं! जिसका नुकसान हमें ही भुगतना पड़ता है। मैं ऐसा इसलिये बोल रहा हूँ कि आप भी इन Clone app से दूरी बनाकर रखें।

आपको टिक टॉक app की रेटिंग गिरने के बाद अचानक जानकारी मिली होगी कि अब Short video maker app आ चुका है लेकिन इसमें कितना था सच। हम जानेंगे आज के इस ब्लॉग पर में Mitron App का पाकिस्तानी कनेक्शन क्या है?

आइये आज के इस ब्लॉग के माध्यम से Mitron App Kya Hai और What is Mitron App in Hindi जानते हैं!

Mitron App क्या है – Mitron app kya hai

यह एक Short video sharing mobile application है यह भी Tiktok official की तरह एक Social platform है जिसमे वीडियो बनाकर शेयर कर सकते है mitron app users को Video create करने के लिए के seamless interface प्रदान करता है इसमें खुद की वीडियो को बनाकर Edit कर सकते है और Share कर सकते है!

यह एक Entertain से जुड़ा हुवा Mobile application है Google Play Store में यह app बहुत popular हुवा था! 

क्या Mitron App भारतीय App है?

भारत में टिक टॉक की रेटिंग गिरने के बाद Mitron app का कद सा बढ़ गया! यह App भारत में अधिक संख्या में Download किया जाने लगा! लेकिन अब इसकी सच्चाई धीरे धीरे सामने आ रही है! यह Short Video Maker App खूब चर्चा में बना हुआ है! कुछ ही दिनों में भारत में इसके 50 लाख से ज्यादा यूजर हो गये!

आपने यह सुना होगा कि यह रुड़की के एक Developer ने बनाया है लेकिन जब इस डेवलपर की वेबसाइट जाँची गयी तो कुछ नहीं मिला।

यह भी मानना हैं की एक इंडियन App Development Company ने इसके Source Code को Pakistan Based Development Company QBoxus को बेचा! इसके बाद इसका सच परत दर परत सामने आने लगी।

अब आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा क्या Mitron App भारतीय App है? इसका जवाब है नहीं। यह भारतीय app नहीं है!

Mitron App की शुरूआत कहाँ से हुई? 

आपको सबसे पहले यह बता दें यह App भारत में नहीं बनाया गया है! इसको पाकिस्तान के एक सॉफ्टवेयर डेवलपर कंपनी Qboxus ने बनाया है! शुरुआत में इस App को भारत के प्रधानमंत्री के नाम से भी जोड़ा गया! जो बिलकुल निराधार था। बाद में मालूम चला कि यह किसी TikTik कंपनी ने बनाया है!

Qboxus के सीईओ इरफान शेख हैं। इरफान शेख ने इस ऐप का सोर्स कोड TikTik कम्पनी को 34 डॉलर (2500) में बेच दिया! कम दाम में बिका यह App किसी बड़े फायदे के लिए बेचा गया था! बाद में इरफान ने बताया कि उनकी कंपनी सोर्स कोड बेचती है!

इसके बाद उन्हें मतलब नहीं कि डेवलपर कैसे सोर्स कोड को Customize करें। उन्होंने बताया कि वो अभी तक इसकी 277 कॉपी बेच चुके हैं!

Mitron App Owner कौन हैं?

यह पाकिस्तानी कंपनी Qboxus ने बनाया है। Qboxus के सीईओ खुद पाकिस्तानी हैं। Qboxus ने इसका सोर्स कोड TicTic कंपनी को बेचा! वहाँ से इसको Mitron App में बदला गया! इसमें सिर्फ लोगो का बदलाव किया गया! और वहाँ से इसको मोबाईल स्टोर में ऐड कर दिया गया!

खरीदी गई चीज पर डेवलपर का हक था जरूरत तो app को एक रूप देने की थी! लेकिन समस्या तब आयी जब लोग इसको Indian App बताकर Install करने लगे! जो बिलकुल गलत था! Developer ने इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया! अब इसको Pakistani App ही कहा जाये यह सबसे बेहतर ही होगा।

Mitron App Popular क्यों हुआ?

असल में भारत में चीन के तमाम मोबाईल ऐप या अन्य वस्तुओं के बहिस्कार के चलते यह हवा चली! कुछ दिन पूर्व Tik Tok को भारत में बैन करने की माँग भी उठी!

यह एक चायना का app है! Shortly Videos Maker होने के कारण टिक टॉक और Mitron App में सीधे Competition आ गया! लोगों को स्वदेशी वस्तु इस्तेमाल करने को कहा गया।

इसके बाद Google Play Store में टिक टॉक को रेटिंग गिरनी शुरू हो गयी! भारत में बिना समझे परखे Mitron App को Launch कर दिया गया! कुछ ही दिनों में 5 मिलियन यूजर से यह अधिकतर डाउन लोड किया जाने लगा। लोगों का support मिलने लगा। यही कारण रहा कि यह popular हो गया। 

क्या यह Google Play Store से Delete हो चुका है?

आपको जानकारी के लिए बता दें, Mitron App को Google Play Store से 2 जून 2020 को मंगलवार को हटा दिया गया हैं! गूगल प्ले स्टोर से Delete हो कर दिए जाने से अब कोई Mitron App को Download नहीं कर पायेगा!

इसको हटाने का मुख्य कारण मोबाईल उपभोक्ता की Privacy का automatically ट्रांसफर हो जाना था!

अन्य सुरक्षा कारणों से भी इसको हटा दिया गया है! साथ में यह भी बताया जा रहा है कि इसको तुरन्त Uninstall कर दें क्योंकि भविष्य में आपके मोबाइल का Data transfer भी हो सकता है जिसका कोई भी गलत इस्तेमाल कर सकता है!

निष्कर्ष (Conclusion)

अंत में कुछ निष्कर्ष के रूप में आपको एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं! किसी भी वस्तु के इस्तेमाल से पहले अंदरूनी जानकारी रखना अति आवश्यक है! हमें आशा है! आज का यह हिंदी ब्लॉग Mitron app kya hai से आपको बहुत कुछ जानकारी मिली होगी!

अतः Mitron App की कोई भी Official website मौजूद नहीं है। ना ही कोई ठीक ठाक जानकारी इसके बारे में इंटरनेट पर देखी गयी है। और इस App को जहां तक मेरा विचार है इस्तेमाल न करें। और इस जानकारी को अपने ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!   

Exit mobile version