Site icon UseHindi.com

Covid-19 Vaccine के लिए Online Registration कैसे करें?

Spread the love
Rate this post

18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो के लिए कोविड-19 टीकाकरण (Covid-19 Vaccine) का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चूका है! आज के इस हिंदी लेख में हम कोविड-19 वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (How to Register online Covid-19 vaccine registration for 18 in Hindi) जानने वाले है!

भारत सरकार ने 28 अप्रैल से कोविड-19 वैक्सीन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी थी! लेकिन तब यह प्रक्रिया देश भर में 45 साल से ऊपर वालों के लिए थी!

1 मई से कोविशील्ड और को-वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए ही ओपन हो चुकी है! 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए कोविड-19 वैक्सीन लगाने के लिए पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है! 

[ How to Register online Covid-19 vaccine registration for 18 in Hindi ]

कोविन सिस्टम क्या हैं?

कोविड-19 वैक्सीन के लिए Co-WIN मोबाइल एप्प और वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को CoWIN System कहा जाता है इसमें सारी प्रक्रिया से सम्न्बधित जानकारी को स्टोर किया जाता है! Cowin System के लॉन्च होने के बाद सबसे पहले इसमें 3 लाख स्वास्थ कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन किया गया था!

वर्तमान में वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन CoWIN की वेबसाइट में जाकर किये जा रहे हैं! CoWIN System को वर्तमान में स्वास्थ मंत्रालय संचालित कर रहा है!

CoWIN System पांच मॉड्यूल्स से बनाया गया है! इसका उपयोग करना प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए जरूरी है! ये मॉड्यूल्स टीकाकरण अभियान का एक अहम हिस्सा है! 

  1. प्रशासनिक मॉड्यूल
  2. रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल
  3. वेक्सिनेशन मॉड्यूल
  4. स्वीकृति मॉड्यूल
  5. रिपोर्ट मॉड्यूल

1. प्रशासनिक मॉड्यूल में टिका लगाने वाले लोगों को और टिका लगने का समय निर्धारित किया जायेगा! सरकार द्वारा इस मॉड्यूल के अंतर्गत गवरमेंट आर्डर जारी किये जाते हैं!

2. रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल में लोग वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे!

3. वेक्सिनेशन मॉड्यूल में लोगों को वेक्सिनेशन प्रोग्राम का निरीक्षण किया जायेगा! 

4. स्वीकृति मॉड्यूल और रिपोर्ट मॉड्यूल में टीका लगाने के बाद रिपोर्ट तैयार की जाती है जिसके बाद लाभान्वित लोगों को क्यूआर कोड (QR Code) पर आधारित एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है!

कोविड-19 वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

आप कोविड-19 वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मुख्यता 2 तरह से कर सकते है! 

  1. CoWIN App से 
  2. CoWIN की ऑफिसियल Website से

1. CoWIN App से कोविड-19 वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

CoWIN App को भारत सरकार द्वारा दिसंबर, 2020 में लॉन्च किया गया था! इस एप्प में कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण केंद्र से लेकर टीका लगाने वाले लोगों की सूचि उपलब्ध रहती है! 

इस एप्प के द्वारा यह पता लगाया जा सकता है की देश भर में कब, कहाँ और कौन सा टिका दिया जा रहा है! CoWIN App को एंड्राइड और आईओएस दोनों मोबाइल में इनस्टॉल किया जा सकता है! रजिस्ट्रेशन करते समय आपको अपने किसी डॉक्यूमेंट जैसे – ड्राविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, या पहचान पत्र की जरूरत होगी! 

फिलहाल CoWIN Mobile App अच्छे से कार्य नहीं कर पा रहा है! और उपभोक्ताओं के शिकयतानुसार कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रशन करते समय मोबाइल में OTP समय पर नहीं आता है! इसलिए ऐसे में इस नाम के किसी अन्य ऐप को डाउनलोड करने से भी बचें! 

2. CoWIN की ऑफिसियल Website से कोविड-19 वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

आपको बता दे CoWIN की ऑफिसियल वेबसाइट cowin.gov.in है! तो चलिए स्टेप बाई स्टेप जानते है की CoWIN की ऑफिसियल Website से कोविड-19 वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे!

Step 1. सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर के किसी ब्रॉउज़र को ओपन कर लीजिये और ब्राउज़र के सर्च बार में नीचे दिए गए लिंक को सर्च कीजिये! अब आप CoWIN वेबसाइट के होम पेज में आ जायेंगे!

www.cowin.gov.in

Step 2. इसके बाद बायीं तरफ Register/Sign in Yourself ऑप्शन पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर दर्ज कीजिये! फिर Get Otp पर क्लिक कीजिये!

Step 3. अब आपके दर्ज किये गए मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP के द्वारा अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई कर लीजिये! आप यहां पर एक मोबाइल नंबर के द्वारा चार लोगों को रजिस्टर्ड कर सकते हैं! 

Step 4. आगे आप अपना Photo ID Proof, Photo ID Number, Name, Gender, और Date of Birth डाल लें और Register ऑप्शन में क्लिक कीजिये! अब आपको एक नए पेज में Account Details शो हो जाएगी!

आप नीचे दिए गए Add Member पर क्लिक करके अन्य लोगों को भी ऐड कर सकते हैं! 

Step 5. Appointments बुक करने के लिए Schedule ऑप्शन में क्लिक कीजिये! आपको आपके नाम के साथ एक पॉप अप दिखेगा! यहां पर पिले रंग के बॉक्स में बने Schedule Now ऑप्शन पर क्लिक करें! 

आगे Search Bar ऑप्शन में आप अपना पिन कोड दर्ज कीजिये! आप जिले के नाम से भी अपना वेक्सिनेशन सेंटर सर्च कर सकते हैं! 

Step 6. Search ऑप्शन में क्लिक करने के साथ ही आपको Appointment Date शो हो जाएगी! जिस पर क्लिक करने के बाद आप वैक्सीन लगाने की तारीख, जगह और कौन सी वैक्सीन आपको लगनी है यह चुन सकते हैं! 

अब आपकी कोविड-19 वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है! तो इस तरह आप कोविड-19 वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं! इसी तरह से आप CoWIN Mobile App से भी आप रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कर सकते हैं! 

निष्कर्ष – Conclusion

उम्मीद है इस हिंदी आर्टिकल से आप कोविड-19 वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (How to Register online Covid-19 vaccine registration for 18 in Hindi) जान चुके होंगे! आप अपने एक मोबाइल नंबर से अधिकतम 4 लोगो का Covid-19 Vaccine के लिए Online Registration कर सकते है!

अंत में आपसे विनम्र निवेदन है की आप कोविड-19 वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करें और अपने और अपने शुभचिंतको को शीघ्र कोविड-19 का वैक्सीन लगवाये! 

यदि इस जानकारी से आपको लाभ हुआ है और आपको हमारा यह प्रयास पसंद आये तो इस पोस्ट को अपने प्रियजनों के साथ सोसियल मीडिया (Facebook, WhatsApp, Twitter, Instagram) के जरिये जरूर शेयर करें! ताकि सभी लोग कोविड-19 वैक्सीन लगा सकें!

इस पोस्ट को जरूर लाइक कीजिये साथ ही यदि आप कोई विचार या सवाल हम तक साझा करना चाहते है तो निचे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके हमे अवगत कराये!

आपका पूरा पोस्ट पढ़ने हेतु बहुत बहुत धन्यवाद! 

स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें! 

Exit mobile version