Site icon UseHindi.com

कंप्यूटर क्या है इसके प्रकार? Computer Full Form in Hindi और उपयोग क्या है?

Spread the love
Rate this post

नमस्कार दोस्तों, आज के इस हिंदी लेख में कंप्यूटर क्या है इसके प्रकार? Computer Full Form in Hindi, और कंप्यूटर की विशेषताएं के बारे में विस्तार से जानेंगे! साथ ही कंप्यूटर के इतिहास, Generations, उपयोग और कंप्यूटर के Advantage और Disadvantage के बारे में विस्तारपूर्वक बताएंगे!

कंप्यूटर आज मनावजाति के जीवन का एक महत्त्वपूर्ण अंग बन गया हैं! Computer अब केवल एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस तक ही सीमित नही रह गया है बल्कि आज यह विकास का एक माध्यम बन गया है! घरों से लेकर स्कूल तक,सरकारी दफ्तरों से लेकर अस्पतालों तक में कंप्यूटर देखे जा सकते है!

इसके अलावा जैसे–जैसे सारी चीजे ऑनलाइन शिफ्ट होती जा रही है वैसे–वैसे ही computer की importance बढ़ती ही जा रही है! टेक्नोलोजी की इस दुनिया में कई सारे काम ऐसे है जो बिना कंप्यूटर की सहायता के करना मुमकिन ही नही है!

जब से कंप्यूटर का आविष्कार हुआ है तब से लेकर आज तक कंप्यूटर ने विकास के कार्यों में बहुत योगदान दिया है!

वर्तमान समय में यदि आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट नौकरी के अप्लाई करते हों तो कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक हो गया है! एक सामान्य व्यक्ति के लिए यह जरूरी हों गया हैं की उसे कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी हो!

तो आइये अब कंप्यूटर क्या है और इसके प्रकार कौन–कौन से है?, कंप्यूटर के इतिहास, कंप्यूटर की विशेषताएं, Computer Generations, उपयोग और कंप्यूटर के Advantage और Disadvantage के बारे में सही प्रकार से जान लेते है!

कंप्यूटर फुल फॉर्मFull Form of Computer in Hindi

C – Commonly (आम तौर पर)

O – Operating (संचालित)

M – Machine (मशीन)

P – Particularly (विशेष रूप से)

U – Used in (प्रयुक्त)

T – Technology (तकनीकी)

E – Educational & (शैक्षणिक)

R – Research (अनुसंधान)

अंग्रेजी में कंप्यूटर का फुल फॉर्म कुछ इस प्रकार से है! यदि इस पूरे शब्दो को जोड़ा जाए तो यह Commonly Operating Particularly Machine Used in Technology Educational and Research के रूप में एक sentence बनता हैं!

कंप्यूटर का पूरा नाम क्या है हिंदी में?

अक्सर बच्चों के प्रश्न पत्र में कंप्यूटर का पूरा नाम क्या है? सवाल कई बार पूछा जाता है!  कंप्यूटर का पूरा नाम “अभिकलित्र, संगणक, अभिकलक, परिकलक” होता है!

कंप्यूटर को हिंदी में संगणक (SANGANAK) कहते हैं! यानी की कंप्यूटर गणना करने वाला यंत्र होता है!

कंप्यूटर का दूसरा नाम क्या है?

कंप्यूटर का दूसरा नाम “अभिकलक यंत्र” होता है! क्युकी यह यंत्र तार्किक संक्रियाओं को क्रमबंद तरीके से स्वचालित करने में सक्षम होता है!

कंप्यूटर क्या है – What is Computer in Hindi

Computer Kya Hai: कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जिससे की सैंकड़ों गतिविधियां एक साथ की जा सकती है! जी हां आपने सही सुना एक कंप्यूटर कई सारे काम अकेले करने की क्षमता रखता है!

अधिकतर लोगों को यही लगता है की एक कंप्यूटर केवल बड़े–बड़े calculation हल करना होता है! एक हद तक यह भी सही है लेकिन सिर्फ इस कथन से कंप्यूटर के सही अर्थ को नही समझा जा सकता है!

एक कंप्यूटर के का उपयोग कई सारे कार्यों को करने के लिए किया जाता है! लोग अपनी सहूलियत के अनुसार कंप्यूटर का इस्तेमाल करते है!

हर इंसान के लिए कंप्यूटर के लिए अपना अलग अर्थ हो सकता है! यदि आप किसी गेम खेलने वाले व्यक्ति से पूछे तो उसका जवाब होगा की कंप्यूटर एक gaming machine है वही किसी टाइपिंग करने वाले से पूछे तो उसका जवाब होगा की कंप्यूटर एक Typing Machine हैं!

इससे आप समझ ही गए होंगे की कंप्यूटर को शब्दो के जाल में बांधना मुश्किल है क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति के लिए कंप्यूटर का अर्थ इसके कार्य के आधार पर अलग–अलग हो सकता हैं! कंप्यूटर वैसे तो अंग्रेजी का शब्द हैं अर्थ कैलकुलेशन यानी की गणना करना है!

लेकिन एक कंप्यूटर को सिर्फ कैलकुलेशन करने वाली मशीन समझा जाए ये बिल्कुल गलत हैं! एक कंप्यूटर के अलग–अलग अर्थ होने के बाबजूद मैं आपको बताने जा रहा हूं की आप की आखिर एक कंप्यूटर क्या है?

कंप्यूटर की परिभाषा – Computer Definition in Hindi

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो बड़े–बड़े calculation को कुछ ही मिनटों में हल करने की क्षमता रखता हैं!

इसके साथ कंप्यूटर इसके उपयोगकर्ता से प्राप्त Input डाटा को CPU के द्वारा Process करने के बाद यूजर को परिणाम output डाटा के रूप में प्रदर्शित करता है! हिंदी में कंप्यूटर को संगणक कहा जाता है!

इस अर्थ को पढ़ने के बाद यह तो आपको यह तो समझ में आ ही गया होगा की कम्प्यूटर पहले हमसे कुछ डाटा लेता है जिसे input कहते है!

बाद में computer इस डाटा को analyze करके CPU के जरिए process करता है और आखिर में output devices जैसे monitor, printer और speaker आदि के जरिए परिणाम दिखाता है!

आपके द्वारा दिए गए निर्देश के कई प्रकार के डाटा हो सकते है! यदि आप सही डाटा कंप्यूटर को देंगे तो आपको सही परिणाम मिलेगा और यदि गलत निर्देश दिए तो परिणाम भी गलत प्राप्त होगा!

सबसे पहला कंप्यूटर का नाम क्या था?

सबसे पहला कंप्यूटर 1938 में Konrad Zuse के द्वारा बनाया गया था जो की एक Programmable Computer कंप्यूटर था और इसका नाम z1 रखा गया! 

इसके बाद 1945 में J. Presper Eckert और John Mauchly के द्वारा दुनिया का सबसे पहला इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर तैयार किया गया! 

और इस सबसे पहले इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का नाम ENIAC यानी की Electronic Numerical Integrator And Computer रखा गया!

कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया – Father of Computer in Hindi

आधुनिक कंप्यूटर के जन्मदाता “चार्ल्स वैबेज़” को माना जाता है! उन्होंने सन 1837 में Analytical Engine का आविष्कार किया था!

इस इंजन में उन्होंने ALU, Basic Control Flow और Integrated memory का उपयोग किया था!

आज के कम्प्यूटर भी एनालिटिकल इंजन का आधार पर ही बनाया जाता है! अगर देखा जाए तो अन्य कई सारे लोगो ने कम्प्यूटर के क्षेत्र का अपना योगदान दिया था!

लेकिन चार्ल्स वैबेज का योगदान बाकियों से कही ज्यादा था इसीलिए उन्हें कंप्यूटर के जन्मदाता के रूप में जाना जाता है!

कंप्यूटर का इतिहास – Generation of Computer in Hindi

Computer के इतिहास के अंतर्गत हम बात करने वाले है कम्प्यूटर की पीढ़ियों के बारे में! जैसे–जैसे कंप्यूटर का विकास हुआ है और उन्हें update किया गया है!

उस हिसाब से कंप्यूटर को अलग–अलग पीढ़ियों में विभक्त कर दिया गया हैं! Computer के इतिहास को Generations के अनुसार सही प्रकार से समझा जा सकता है हमारे पिछले आर्टिकल में हमने Computer के 5 Generations के बारे विस्तार से बताया है! 

Computer के लाभ कौन–कौन से है – Advantages of Computer in Hindi

आधुनिक समय में कंप्यूटर ने इंसानों का काम आसान कर दिया है! अकेला कंप्यूटर 3 से 4 लोगों का काम काम समय में अकेले ही कर सकता है!

कंप्यूटर के अपने आप में बहुत से Advantages है! चलिए कम्प्यूटर के कुछ advantages के बारे जानते है! जो की निम्न है!

  1. Speed
  2. Accuracy
  3. Multitasking
  4. Storage Capacity
  5. Automatic

1). Speed

Computer के पहले लाभ की बात करे तो यह अकेले ही कई लोगो का काम बड़ी तेजी से कर सकता है! इसके साथ कंप्यूटर लाखों–करोड़ों की गणना कुछ ही मिनटों में हल कर सकता हैं! आप कोई भी task को कंप्यूटर की मदद से बड़ी तेजी से कर सकते हो!

2). Accuracy

Accuracy का अभिप्राय शुद्धता से है! कंप्यूटर द्वारा किए जाने वाले कार्य के ज्यादातर शुद्धता पाई जाती है! यदि कोई गलती होती भी है तो वो मानव द्वारा हो सकती हैं!

3). Multitasking

जैसा कि मैंने बताया कि कंप्यूटर एक multitasking मशीन है जो कई सारे कार्य खुद अकेले करने की क्षमता रखता हैं!

4). Storage Capacity

Computer का एक अन्य लाभ यह भी हैं की इसकी स्टोरेज क्षमता काफी अधिक होती है!

आप इसमें अनेकों सूचनाएं और डाटा आसानी से स्टोर करके रख सकते हो! स्टोरेज का कार्य Memory Unit द्वारा किया जाता हैं!

5). Automatic

कंप्यूटर का अगला लाभ ये भी है की यह एक स्वचालित मशीन है जो कई सारे काम automatic यानी की बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के पूरा कर सकती हैं

कंप्यूटर की हानियां कौन–कौन सी है – Disadvantages of Computer in Hindi

एक तरफ जहां पर कंप्यूटर के कई सारे लाभ है वही दूसरी तरफ कंप्यूटर के कई सारी हानियां भी है! कंप्यूटर की हानियों को नीचे विस्तारपूर्वक बताया गया है!

1). बेरोजगारी

कंप्यूटर के आने से जहा एक ओर नई तकनीकी का विकास हुआ है कई सारी चीजे आसान हों गई है वही कंप्यूटर की वजह से ही बहुत ज्यादा बेरोजगारी बढ़ गई हैं! 

आज कल कंप्यूटर के कारण हर काम को ऑटोमेशन के जरिए किया जा रहा है! जहा पहले एक काम को करने में कई सारे लोगो की जरुरत होती थी आज उसी काम को एक व्यक्ति कंप्यूटर की मदद से कुछ ही समय में पूरा कर देता है!

कंप्यूटर ने बहुत हद तक मनुष्य की जगह ले ली हैं! ऐसे काम जो पहले मनुष्य द्वारा किए जाते थे वो अब कंप्यूटर द्वारा किए जा रहे है! जिस कारण लगातार बेरोजगारी की समस्या बड़ते जा रही है!

2). स्वास्थ्य पर प्रभाव

कंप्यूटर की अगली हानि यह की यदि आप ज्यादातर तक कंप्यूटर इस्तेमाल करोगे तो आपकी आंखे खराब हों सकती है,सिर दर्द और कमर दर्द की भी प्रोब्लम हो सकती है!

3). साइबर अटैक

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जिसपर हमेशा साइबर अटैक होने का खतरा बना रहता है! साइबर अटैक का मतलब है कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में वायरस का चले जाना और डाटा चोरी होने का खतरा!

कम्प्यूटर के उपयोग कौन–कौन से है? Uses of Computer in Hindi

कंप्यूटर का उपयोग अर्थव्यवस्था के हर एक क्षेत्र में धीरे–धीरे बढ़ता जा रहा है! चलिए कंप्यूटर के कुछ उपयोगों के बारे मे जान लेते हैं!

1). शिक्षा के क्षेत्र में

कंप्यूटर का इस्तेमाल अब शिक्षा के क्षेत्र में (स्कूल) में भी होने लगा है! बच्चों के लिए अब स्मार्ट क्लास बनाए जा रहे है जहां पर कंप्यूटर की सीखा दी जाती है और इसके साथ कंप्यूटर की मदद बच्चों को पढ़ाया जा रहा हैं!

2). स्वास्थ व्यवस्था बेहतर करने के लिए

स्वास्थ व्यवस्था बेहतर करने के लिए यानी की Hospital में आजकल अनेक तरह के टेस्ट किए जाते है जिनके लिए मशीनों का इस्तेमाल होता है! इन सभी मशीनों को कंप्यूटर के माध्यम से कंट्रोल किया जाता है!

3). खेल के क्षेत्र में

Computer का प्रयोग खेल के क्षेत्र में भी अधिक बढ़ गया हैं! खेल निरीक्षकों द्वारा decision making, replaying और score card दिखाने आदि के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता हैं!

4). सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों में

सरकारी दफ्तर हो या प्राइवेट दफ्तर अब बड़ी–बड़ी फाइल्स की जगह कंप्यूटर ने ले ली है! कंप्यूटर में बने फोल्डर्स के अंदर ही अब सारी information रखी जाती हैं!

Computer के दो मुख्य Components कौन से है?

कंप्यूटर के दो मुख्य components है जिसकी मदद से कंप्यूटर के बाहरी और आंतरिक ढांचे को बनाया जाता है! एक Hardware और दूसरा Software हैं! चलो इनके बारे में जानते हैं!

1). कंप्यूटर हार्डवेयर (Computer Hardware)

Computer के वो पार्ट्स जिनको देखा और छुआ जा सकता है हार्डवेयर कहलाता हैं! हार्डवेयर के अंतर्गत कंप्यूटर के निम्लिखित अंगों को शामिल किया जाता है!

1. एक्सटर्नल हार्डवेयर (External Hardware)

2. इंटरनल हार्डवेयर (Internal Hardware)

B). कंप्यूटर सॉफ्टवेयर (Computer Software)

Computer Software, कंप्यूटर का वह भाग जिसका कोई भौतिक अस्तित्व नहीं होता है! सॉफ्टवेयर को अपनी आँखों से नहीं देख सकते है! कंप्यूटर में प्रोग्रामिंग सॉफ्टवेयर के मदद से किये जाते है!

MS Office, Photoshop, Adobe Reader, Picasa आदि सभी, कंप्यूटर में अलग अलग प्रकार के सॉफ्टवेयर होते है जिनका कंप्यूटर में अलग अलग कार्य होते है! 

1. सिस्टम सॉफ्टवेयर (System software)

यह कंप्यूटर अन्य सॉफ्टवेयर  के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया सॉफ्टवेयर होता है! सिस्टम सॉफ्टवेयर के चार प्रकार होते है!

2. एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (Application Software)

यह सॉफ्टवेयर को end user software कहा जाता है! एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर को मुख्य रूप से यूजर के लिए तैयार किया जाता है! एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के चार प्रकार होते है!

कंप्यूटर के कितने प्रकार होते हैं – Types of Computer in Hindi

जब से कंप्यूटर का आविष्कार हुआ है तब से लेकर आज तक कंप्यूटर के कई सारे रूप देखे जा सकते है! कंप्यूटर के कुछ मुख्य प्रकारों के बारे में नीचे बताया है!

  1. डेस्कटॉप कंप्यूटर
  2. लैपटॉप 
  3. टेबलेट 
  4. सर्वर

1). डेस्कटॉप कंप्यूटर

Desktop computer को PC यानी की पर्सनल कंप्यूटर भी कहते है! डेस्कटॉप कंप्यूटर साइज के काफी बड़े होते है जिसकी वजह से इन्हें टेबल पर रखा जाता है!

डेस्कटॉप के साथ keyboard, mouse और monitor जैसे अन्य चीज़े भी होती है जिसकी वजह से इसे एक जगह से दूसरी जगह shift करना आसान नही होता हैं!

2). लैपटॉप 

लैपटॉप आधुनिक computer का ही एक रूप है! यह साइज में छोटे है और पतले होते हैं! यह बैट्री से चलते है और सबसे बड़ी बात यह portable होते हैं!

3). टेबलेट 

टैबलेट,लैपटॉप के मुकाबले बोहोत छोटे है! इनको handheld computer भी कहते है क्योंकि यह हाथ में ही carry किए जा सकते है!

यह touch facility के साथ आते है! Example के लिए आप apple के Ipad को देख सकते है!

4). सर्वर

सर्वर ऐसे कंप्यूटर है होते है जिनके अंदर इन्टरनेट पर खोजी जाने वाली सारी information को स्टोर करके रखा जाता है!

यह कंप्यूटर अन्य कंप्यूटर को डाटा भेजने का काम करती हैं! एक सर्वर में बहुत सारे webpages होते है जो information को स्टोर करती हैं!

आमतौर पर कम्पनियो में दो प्रकार के कंप्यूटर सर्वर उपयोग में लाये जाते है!

  1. लिनक्स सर्वर 
  2. विंडो सर्वर 

Linux क्या है? लिनक्स का इतिहास – पूरी जानकारी इन हिंदी

निष्कर्ष – Conclusion

आज के इस हिंदी लेख में हमने Computer क्या है? कंप्यूटर के प्रकार, विशेषताएं और उपयोग क्या है? के बारे विस्तार से जाना! साथ ही कंप्यूटर के Advantage और Disadvantage, Computer Hardware, Software और कंप्यूटर के कितने टाइप्स होते हैं? के बारे जाना!

उम्मीद है आपको यह पोस्ट (Computer Kya Hai in Hindi) को पढ़कर कंप्यूटर के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला होगा! 

पोस्ट अच्छी लगे तो अपना एक लाइक अवश्य दें! और इस आर्टिकल से संबंधित अपने विचार, सवाल को कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताएं!

पोस्ट को सोशल मिडिया (व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम, ट्विटर) आदि पर अवश्य शेयर करें!

Exit mobile version