Site icon UseHindi.com

कोलेस्ट्रॉल कम करने के रामबाण इलाज – Home remedies to maintain cholesterol level

Spread the love
5/5 - (1 vote)

Home remedies to maintain cholesterol level: आज के इस हिंदी लेख के माध्यम से एक बहुत ही अधिक महत्वपूर्ण विषय कोलेस्ट्रॉल क्या होता है? के बारे आपको बताने वाले है साथ ही कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण, कोलेस्ट्रॉल कम करने के रामबाण इलाज और नार्मल कोलेस्ट्रॉल लेवल कितना होना चाहिए आदि के बारे में भी जानेंगे!

गौरतलब है की आज के समय में हमे घर पर बने हुवे खाना की तुलना में बाहर का खाना अधिक पसंद आता है जो की कई तरह से हमारे शरीर के लिए ठीक नहीं होता है!

पिज़्ज़ा, बर्गर, मोमोस इत्यादि में बहुत अधिक मात्रा में कोलेस्ट्रॉल होता है जो की कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाते है जिससे मोटापा, डाइबिटीज, हृदय संबंधित परेशानिया शुरू हो सकती है!

तो आज का यह आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े जिसमे हम कोलेस्ट्रॉल से संबधित तथ्यों को जानने वाले है! जैसे की एक स्वस्थ व्यक्ति का नार्मल कोलेस्ट्रॉल लेवल कितना होता है?, कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए? इत्यादि! 

कोलेस्ट्रॉल क्या होता है? Cholesterol in hindi

Cholesterol Kya hota Hai: कोलेस्ट्रॉल लिवर द्वारा बनाया जाने वाला एक प्रकार का वसायुक्त पदार्थ होता है! शरीर में नर्वस सिस्टम और हॉर्मोन्स के निर्माण के लिए कोलेस्ट्रॉल बहुत आवश्यक होता है! इसके साथ ही यह शरीर में वसायुक्त पदार्थो को पचाता है!

कोलेस्ट्रोल शरीर में उपस्थित प्रोटीन के साथ मिलकर लिपोप्रोटीन नामक तत्व का निर्माण करता है जो की वसा को खून में घुलने से रोकता है!

कोलेस्ट्रॉल जितना शरीर के लिए लाभदायक है उससे कई अधिक यह बॉडी के लिए हानिकारक भी होता है!

शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल के प्रति हमे सजक रहना चाहिए क्यंकि यह जितना शरीर के लिए लाभदायक है उससे कई अधिक यह शरीर के लिए हानिकारक भी होता है!

कोलेस्ट्रॉल कितने प्रकार का होता है? Types of Cholesterol

हमारे शरीर में दो प्रकार का कोलेस्ट्रॉल रहता है जो की इस प्रकार है!

HDL (High Density lipoprotein):

इसे हिंदी में अधिक घनत्व वाला लिपोप्रोटीन कहा जाता है! यह हमारे शरीर में उपस्थित अच्छा कोलेस्ट्रॉल होता है जो हृदय के लिए फायदेमंद भी होता है!

एच डी एल कोलेस्ट्रॉल शरीर में धमनियों को साफ़ करता है यह शरीर में सामान्य मात्रा में बना रहना चाहिए! शरीर में अधिक एचडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल हार्ट प्रॉब्लम को कम करता है!

LDL (Low Density lipoprotein)

एलडीएल कोलेस्ट्रॉल इसे हिंदी में कम घनत्व वाला लेपोप्रोटीन कहा जाता है! इसे जिसे शरीर के लिए बैड कोलेस्ट्रॉल जाता है! हाई एलडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल शरीर में हार्ट अटैक और स्ट्रोक के रिस्क को बढ़ाता है!

यह भी एक प्रकार का वसा होता है जो शरीर में उन खाद्य पदार्थो को लेने से मिलता है जो वसा युक्त होते है जैसे तेल, घी इत्यादि! ट्राइग्लिसराइड्स की मात्रा अधिक कैलोरी युक्त चीजों को खाने से भी आते है!

Triglyceride

हमारा शरीर एक्सट्रा कैलोरी को फैट सेल्स में जमा करता है और शरीर एनर्जी के लिए ट्राइग्लिसराइड्स को रिलीज़ करता है! शरीर में कम एचडीएल और अधिक एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड्स कई शारीरिक रोग उपन्न करते है!

सामान्य कोलेस्ट्रॉल लेवल कितना होना चाहिए! Cholesterol Level Normal Range

शरीर में सामान्य कोलेस्ट्रॉल लेवल उम्र के आधार पर निम्नलिखित होना चाहिए! 

Normal cholesterol level by age

उम्र के आधार परवयस्कों में बच्चो में 
कुल कोलेस्ट्रॉल  200mg/dl से कम 170mg/dl से कम 
HDLMen में कम से कम 40 mg/dl और अधिक 
Women में कम से कम 50 mg/dl और अधिक  
45 mg/dl और अधिक 
LDL100 mg/dl से कम 110 mg/dl से कम 
Triglycerides149 mg/dl से कम 9 साल तक के बच्चो में 75 mg/dl से कम और 10 -19 साल तक के बच्चो में 90 mg/dl
Non – HDL130 mg/dl से कम 45 mg/dl से कम 

कोलेस्ट्रॉल कैसे बढ़ता है! – Cholesterol badhne ke Karan

शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के एक नहीं कई अलग अलग कारण हो सकते है जैसे:

आज के समय में कोलेस्ट्रॉल एक बहुत ही गंभीर समस्या बनता जा रहा है! 

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण – High Cholesterol symptoms

जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने लगता है यह शरीर के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है! कोलेस्ट्रॉल शरीर में नसों (veins) के दीवारों में इकट्ठा होने लगता है जिसके कारण नसों में खून सही प्रकार से Circulate नहीं हो पाता है! 

कई बार बहुत अधिक कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाने के कारण Blood Vessels Blockage हो सकते है और  हार्ट अटैक होने का चांस बहुत अधिक बढ़ जाता है!

शरीर में कोलेस्ट्रॉल यानि की फैट बढ़ने पर निम् लक्षण दिखाई दे सकते है जो की इस प्रकार है!

कई बार ऐसा होता है की कोई लक्षण नहीं दिखाई देते है लेकिन व्यक्ति को इसका अहसास हो सकता है! कोलेस्ट्रॉल को चेक करते रहना चाहिए इस बारे में डॉक्टर्स के पास जाकर consult जरुर कर लेना चाहिए!

कोलेस्ट्रॉल कम करने के रामबाण इलाज – Home remedies to maintain cholesterol level

जब हम उम्र के साथ बड़े होते रहते है तो हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी बढ़ती जाती है! कोलेस्ट्रॉल लेवल को maintain रखना बहुत आवश्यक होता है! लापरवाही न करें! 

शरीर में फैट बढ़ता है जिससे मोटापा होना शुरू हो जाता है! जो की कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने में मदद करता है! इसलिए अपने डाइट पर ध्यान दे और अपने बॉडी को एक्टिव रखने का प्रयास करें!

Home remedies to maintain cholesterol level: तो आइये अब जान लेते है कोलेस्ट्रॉल कम करने के रामबाण इलाज(घरेलू उपाय) जो शरीर में फैट को कम करने में सहायक होते है!

1. प्रतिदिन व्यायाम करें! 

प्रतिदिन व्यायाम करने से हमारे शरीर की चर्बी खत्म होती है और और बॉडी में मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है! व्यायाम करने से शरीर का मोटापा और तनाव कम होता है! 

एक्सरसाइज करने से मनुष्य स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है! व्यायाम करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के अलावा कहीं बीमारियां हमारे शरीर से दूर हो जाती है! 

प्रतिदिन व्यायाम करने से शरीर सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है जो मनुष्य को पूर्ण रूप से ऊर्जावान बनाती है!फाइबर युक्त पदार्थो का सेवन करें!

2. Alcohol और स्मोकिंग से परहेज 

यदि आपको स्वस्थ और शारीरिक परेशानियों से दूर रहना हो तो शराब और सिगरेट के सेवन से परहेज करें! यह हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने के सबसे प्रमुख कारण होते हैं! 

स्मोकिंग और alcohol लेने से शरीर के कहीं भाग जैसे; लिवर, किडनी, दिमाग, हृदय और फेफड़ों इत्यादि पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है! 

सिगरेट और शराब पीने से मनुष्य के शरीर में दिल के दौरे, हार्ट स्ट्रोक होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है! इसलिए हमेशा ध्यान रखें शराब और सिगरेट का सेवन से परहेज करें!

3. पर्याप्त नींद लें!

अच्छी और पर्याप्त नींद मनुष्य के शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होती है! एक पर्याप्त नींद लेने से शरीर से कई बीमारियां दूर करती है! 

ठीक प्रकार से नींद में लेने से शरीर में मोटापा हार्ट अटैक और मानसिक बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं! शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल कुछ सामान्य रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत आवश्यक होता है!

4. तेलीय खाद्य पदार्थो का परहेज करें!

शरीर में फैट बढ़ने के चांस तब भी रहते है जब हम अपने प्रतिदिन खाने में दूध या दूध से बने पदार्थो का अधिक मात्रा में सेवन करते है! तेलीय पदार्थो में फैट बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है!

फैट हमारे खून की नलिकाओं में जमा होने लगता है जिससे शरीर में कई बीमारिया या अन्य परेशानिया हो सकती है! इसलिए अपने डाइट में ऑयली पदार्थो को कम से कम शामिल करें!

5. दलिया का सेवन करें 

यह गेहू के टुकड़ो से बना हुवा खाद्य पदार्थ होता है जो की शरीर के लिए पूर्ण रूप से पोषण युक्त होता है! दलिया में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है!

यह शरीर में ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में सहायक होता है! दलिया एक कोलेस्ट्रॉल फ्री पदार्थ होता है! वजन कम करने के लिए दलिया का सेवन फायदेमंद होता है!

दलिया शरीर में पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में सहायक होता है! इसके अलावा यह हृदय के लिए, ब्लड शुगर लेवल को कण्ट्रोल करने का कार्य करता है!

6. ओमेगा – 3 फैटी एसिड का सेवन करें!

Omega – 3 fatty acids एक प्रकार का पोषक तत्व होता है! जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है! यह ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में सहायक होता है! 

यह मछली, अखरोट, वनस्पति तेल, सोयाबीन के तेल, फ्लक्ससीड्स और हरी सब्जियों में पाया जाता है! ओमेगा Omega – 3 fatty acids गठिया रोग को नियंत्रित करने का कार्य करता है!

7. हैल्थी डाइट लें!

अपने रोज के डाइट में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स युक्त पदार्थो को रखे! बॉडी को हाइड्रेट रखे जिसके लिए  जूस और सलाद का प्रतिदिन सेवन करें!

खाने में फ्रूट्स, नट्स, सोयाबीन,  हरी सब्जियों को शामिल करे! यह सभी हमारे शरीर एचडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने में मदद करते है!

एक हैल्थी डाइट कई मात्रा में शरीर के एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है! इससे शरीर एक सही ढंग से अपना कार्य करता है!

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?

शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए जैसे अंगूर, संतरा, आवंला आदि! खट्टे पदार्थो में हैस्पेरिडीन नामक तत्व पाया जाता है जो हृदय संबंधी परेशानियों को कम करने में सहायक होते है!

इसके अलावा सेब, स्ट्रॉबेरी इत्यादि भी ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित करने में सहायक होते है!

क्या चावल खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है!

चावल में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है! इसमें अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स होता है, सफेद चावल खाने से ब्लड में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की संभावना हो सकती है इसके अलावा ब्राउन राइस शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में सहायक होता है!

Conclusion

आज के इस लेख में हमने अत्यंत महत्वपूर्ण विषय कोलेस्ट्रॉल कम करने के रामबाण इलाज के बारे में आपको बताया उम्मीद करते है आपको इस आर्टिकल को पढ़कर कोलेस्ट्रॉल क्या होता है और इसके बढ़ने के कारण क्या है और इसको नियंत्रित करने के घरेलू उपाय(10+ Home remedies to maintain cholesterol level)की जानकारी समझ आयी होगी!

प्रतिदिन अपने भोजन में विटामिन और मिनरल्स युक्त खाद्य पदार्थो को अवश्य शामिल करें जो हमारे शरीर को स्वस्थ और तंदुरस्त बनाने में सहायक होते है!

हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल हमारे बॉडी के लिए बहुत हानिकारक होता है इसलिए अपना कोलेस्ट्रॉल लेवल को चेक अवश्य करें! फैट युक्त पदार्थो के सेवन से हमेशा बचे!

पोस्ट अच्छी लगी हो एक लाइक अवश्य करें और ऐसे स्वास्थ्य से संबंधी जानकारियों को शेयर करना बिलकुल न भूले!

Exit mobile version