Site icon UseHindi.com

2022 में भारत की जनसंख्या कितनी है India Population 2022

Bharat ki jansankhya

Bharat ki jansankhya

Spread the love
Rate this post

नमस्कार दोस्तों आज के इस ब्लॉग में हम भारत की जनसंख्या कितनी है 2022 में (India Population 2022) के विषय में चर्चा करेंगे! भारत की आबादी की बात की जाये तो भारत जनसंख्या के आधार पर विश्व में दूसरे स्थान पर है!

जनसंख्या की जनगणना भारत में 10 साल में एक बार होती है! 2011 में भारत में हुवी जनसंख्या की जनगणना के मुताबिक भारत की जनसंख्या 121 करोड़ के आसपास थी! अब यह जनगणना 2021 में की जाएगी।

इंडिया बड़े देशो में से एक देश है फिर चाहे आबादी के आधार पर हो या क्षेत्रफल के आधार पर हो। क्षेत्रफल के आधार पर भारत विश्व में सातवे स्थान पर आता है! भारत के राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशो की संख्या को भी अब बदल दिया गया है राज्यों की संख्या 29 से २8 कर दी गयी है और केंद्रशासित प्रदेशो की संख्या 9 से 8 कर दी गयी है। 

अगर पुरे world की जनसंख्या की बात की जाये विश्व की जनसंख्या 7.7 अरब से अधिक है अब 2022 में भारत की Population के बारे में जानकरिया Internet में कई Websites से पता कर सकते है ये Websites विश्व की जनसंख्या को काउंट करने का काम कर रही है!

भारत की जनसंख्या कितनी है? India population 2022

Bharat ki jansankhya: Bharat में आबादी निरंतर बढ़ती ही जा रही है! चीन के बाद दूसरे नंबर पर भारत की आबादी है! अगर देखा जाये कुछ वर्षो 2021-22 में भारत की आबादी में वृद्धि इस प्रकार से हुवी है!

इंटरनेट पर कई वेबसाइट और संस्थाएं है जो की world की Population को काउंट करती है! इंटरनेट पर Population counting websites के अनुसार भारत की जनसंख्या में 4 वर्षो में 0.99% की वृद्धि हुवी है!

इनमे से गूगल में एक वेबसाइट World meter के अनुसार भारत की जनसंख्या अभी वर्तमान में 137 करोड़ के आसपास है! इस websites में आप Live population counting देख सकते है!

एक प्रतिष्ठित सर्वे एजेंसी के मुताबिक भारत की जनसख्यां 2022 में करीब 1.412 अरब है! जो 2020 में जनसंख्या 1,379,048,498 थी ! यह United nation data के आधार पर ज्ञात किया गया है अभी भारत की जनसंख्या पुरे विश्व के जनसंख्या का 17.7 % है!

भारत के अधिक जनसंख्या वाले शहर

United nation report के अनुसार भारत के सबसे अधिक जनसंख्या Bharat ki sabse adhik jansankhya वाले शहर के नाम कुछ इस प्रकार है: 

क्रम संख्या शहरों के नाम  जनसंख्या 
1मुंबई 12,691,836
2दिल्ली10,927,986
3बेंगलुरु 5,104,047
4कोलकाता 4,631,392
5चेन्नई 4,328,063
6अहमदाबाद3,719,710
7हैदराबाद3,597,816
8पुणे2,935,744
9कानपूर2,823,249
10जयपुर 2,711,758

India population growth rate

2011 में की गयी जनसंख्या जनगणना के मुताबिक भारत की जनसंख्या वृद्धि काफी हद तक धीमी हो गई है! United nation की रिपोर्ट के अनुसार यह देखा गया कि 2010-2019 की अवधि में जनसंख्या वृद्धि दर कमी आ गई है!

लेकिन UP, MP और बिहार में जनसंख्या वृद्धि में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला! 2011 की जनगणना के हिसाब से 2001 और 2011 के बीच 10 साल की अवधि में Average annual growth rate 1.67% थी!

United nation report के अनुसार 2011 और 2020 बीच India population growth rate Average इस प्रकार है:

Yearऔसत वार्षिक विकास दर
20200.99%
20191.02%
20181.04%
20171.07%
20161.1%
20151.12%
20141.15%
20131.19%
20121.24%
20111.3%

भारत का जनसंख्या घनत्व (India population density)

आपको पता है! किसी राज्य, नगर कोई भी क्षेत्र के जनसंख्या घनत्व (India Population density) को निकालने के लिए उस क्षेत्र के क्षेत्रफल को उस क्षेत्र की जनसंख्या से भाग देने पर जनसंख्या घनत्व निकाला जाता है! 

अगर भारत में जनसंख्या घनत्व की बात की जाये तो जनसंख्या घनत्व के आधार पर भारत की आबादी को तीन भागों में विभाजित किया गया है! 

उच्च घनत्व वाले क्षेत्र (High-density Areas)

उच्च घनत्व वाले क्षेत्र (High-density area) के अंतर्गत पश्चिमी बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा है! यहाँ जनसंख्या का घनत्व (population density) 500 व्यक्ति प्रतिवर्ग किमी से अधिक मिलता है! ये क्षेत्र भारतीय कृषि के प्रमुख क्षेत्र हैं. यहां लोग अधिकतर खेती करना पसंद करते है! बड़े बड़े फलों के बगान देखने को मिलते है यह खेती को अधिक महत्व दिया जाता है! 

मध्यम घनत्व के क्षेत्र (Moderate Density Areas)

भारत के मध्यम घनत्व के क्षेत्रों में जिलों को रखा गया है! जहां जनसंख्या घनत्व 300 – 500 व्यक्ति प्रतिवर्ग किमी है! इन क्षेत्रों में जल की कमी और धरातल की विषमता के कारण यहां कृषि के कार्य में महत्व कम दिया जाता है! पर यहाँ खनिजों का भण्डार है!

जिससे ये क्षेत्र औद्योगिक और आर्थिक रूप से विकसित हैं! पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कृषि तथा लघु उद्योगों के विकास के कारण मध्यम घनत्व के कुछ क्षेत्र विकसित हुए राज्यों के अंतर्गत आते है! भारत में लगभग १३० जिलों को मध्यम घनत्व के अंतर्गत आते है!

कम घनत्व के क्षेत्र (Low Density Areas)

भारत के उत्तर-पूर्व हिमालयी क्षेत्र में और पश्चिमी भारत में कमी और जनसंख्या का कम घनत्व मिलता है! Low घनत्व वाले क्षेत्रों के अंतर्गत लगभग 130 जिले आते है! जहां जनसंख्या घनत्व 300 व्यक्ति प्रतिवर्ग किमी से भी कम मिलता है!

कर्नाटक के पूर्वी भाग, मध्य प्रदेश और उड़ीसा के पठारी और जनजातीय क्षेत्रों और आंध्र प्रदेश के मध्यवर्ती भाग में भौतिक बाधाओं और कृषि के अविकसित होने के चलते कम जनसंख्या पाई जाती है! इस कारण जनसंख्या घनत्व भी कम पाया जाता है!

2011 में की गयी जनगणना के मुताबिक भारत में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व (India Highest population density) वाले राज्य इस प्रकार है!

2011 में की गयी जनगणना के मुताबिक भारत में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व (India Highest population density) वाले केंद्रशासित प्रदेश इस प्रकार है!

India population by religion

भारत विश्व में एक ऐसा देश है जहां धर्मो और धार्मिक प्रथाओं को अत्यधिक मान्यता दी जाती है! भारत में हिन्दू धर्म को सबसे बड़ा धर्म माना जाता है! और भारत के संविधान में यह भी कहा गया है की भारत संविधान हिन्दू धर्म पर निहित है!

लेकिन जब संविधान में धर्मनिरपेक्षता शब्द जोड़ा गया। तब भारत को धर्मो के आधार पर India population by religion विभाजित करने के बारे में विचार किया गया!

माना जाता है, भारत दुनिया के प्रमुख चार धर्मो का जन्मस्थान है हिन्दू धर्म, बौद्ध धर्म, सिक्ख धर्म और जैन धर्म! भारत हिन्दू धर्म के अनेक धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है! और भारत देवी देवताओ का देश है! भारत में जनसंख्या के आधार पर दूसरे स्थान पर इस्लामिक धर्म पाया जाता है!

2011 में की गयी जनगणना के मुताबिक भारत (India) में धर्मो (Religion) के आधार पर जनसंख्या (Population) प्रतिशत% इस प्रकार है!

Religious Group (धर्म)India Population by Religion (%)
हिन्दू79%
मुस्लिम14%
बौद्ध0.7%
सिक्ख1.7%
ईसाई2.3%
जैन0.4%

Conclusion [ निष्कर्ष ]

इस पोस्ट की मदद से आज हमने भारत की जनसंख्या कितनी है 2022 में (Bharat ki Jansankhya) बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की! जिसमे मुख्यतः भारत की आबादी India population growth rate, density और by religion के आधार पर विस्तृत हैं! 

सभी जानते है भारत एक बड़ा आबादी वाला देश है! और जब धर्मो और पुराणी प्रथाओं की बात की जाये तो इसमें भारत एकमात्र देश है! जो इन सब को अपने जीवन में महत्व देता है! अनेक धार्मिक स्थल का यह देश विश्व में सर्वोच्च माना जाता है!

हम आशा करते हैं आपको यह पोस्ट पसंद आयी होगी! इस पोस्ट से संबधित कोई विचार और सुझाव हो तो कृपया निचे कमेंट करके जरूर अवगत कराये! और यदि पोस्ट अच्छी लगे तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों में अवश्य शेयर कीजिये!

आपका बहुत बहुत धन्यवाद! 

Exit mobile version