Site icon UseHindi.com

AM PM Full Form: एम और पीएम का मतलब क्या होता है? 

Spread the love
4/5 - (1 vote)

AM PM Full Form: क्या आपको पता है की असल में AM और PM क्या है? AM और PM का मतलब, पीएम और एम कब होता है? आज के इस हिंदी लेख में हम एम का फुल फॉर्म और पीएम का फुल फॉर्म क्या है? (AM Ka Full Form, PM Ka Full Form) और AM और PM के बारे में विस्तार से जानने वाले है!

अक्सर इन दो महत्वपूर्ण शब्दों का उपयोग हम हर दिन समय देखने के लिए करते है! लेकिन आपको बता दे इन दो शब्दों AM और PM के बारे में और इनसे जुड़े फुल फॉर्म के बारे में कई बार प्रतियोगी परीक्षाओ में पूछा जाता है!

आज के इस आर्टिकल में हम AM और PM क्या होता है? AM और PM का उपयोग कैसे किया जाता है? और AM का फुल फॉर्म और PM का फुल फॉर्म क्या है? AM PM Full Form के बारे में चर्चा करेंगे साथ ही AM और PM का उपयोग समय देखने के लिए कैसे किया जाता है?

AM PM Full Form: एम और पीएम का मतलब क्या होता है? 

[ एम और पीएम क्या है – AM PM Full Form in Hindi ]

एम पीएम का फुल फॉर्म क्या होता है? AM PM Full Form

यह प्रतियोगी परीक्षाओ में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालो में से एक है! और साथ ही अधिकतर लोग AM और PM का पूरा नाम नहीं जानने के कारण इन दोनों शब्दों में अंतर नहीं कर पाते है!

एम का फुल फॉर्म – AM Full Form in Hindi

एम का फुल फॉर्म Anti Meridiem होता है! और हिंदी में इसे ‘पूर्वाह्न‘ कहा जाता है!

पीएम फुल फॉर्म – PM Full Form in Hindi

पीएम का फुल फॉर्म Post Meridiem होता है! और हिंदी में इसे ‘अपराह्न’ कहा जाता है!

चलिए अब AM और PM के कुछ अन्य फुल फॉर्म क्या है? जान लेते है! जो की इस प्रकार है!

एम के अन्य फुल फॉर्म – AM PM Other Full Form

पीएम के अन्य फुल फॉर्म

एम और पीएम क्या है?

AM एक लेटिन भाषा की शब्दावली से लिया गया शब्द है! इसका तात्पर्य दोपहर के पहले समय से होता है!

PM भी एक लेटिन भाषा का शब्द है और लेटिन भाषा में इसका मतलब दोपहर के बाद का समय होता है!

लोगो द्वारा AM और PM का उपयोग घड़ी में समय का पता लगाने के लिए किया जाता है! AM और PM  के उपयोग से समय 12 घण्टे वाले फॉर्मेट में ज्ञात होता है!

जबकि 24 घण्टे वाले फॉर्मेट में समय को देखने के लिए AM और PM का उपयोग नहीं होता है! ऐसा इसलिए क्योंकि 24 घण्टे वाले फॉर्मेट में 1 से 24 तक का समय दिखाई देता है! 

पीएम और एम कब होता है?

एम और पीएम का उपयोग 12 घंटे के Format यानी की प्रारूप में समय का पता लगाने के लिए किया जाता है!

आसान भाषा में समझे तो एम अर्थात Anti-Meridiem का समय दोपहर से पहले अर्थात रात 12 बजे से दोपहर के 12 बजे तक के वक्त से होता है! AM लगता है।

और पीएम अर्थात Post-Meridiem का समय दोपहर के बाद अर्थात दोपहर 12 बजे से लेकर रात 12 बजे तक के वक्त से होता है!

AM और PM का इतिहास क्या है?

एक समय था जब वक्त का पता लगाने के लिए घड़ियां नहीं हुआ करती थी! तब के समय में सूर्य और चन्द्रमा को देखकर सही समय यानी की वक्त का पता लगाया जाता था! 

जैसे की पुराने दिनों में सूरज के उगने और अस्त होने की दिशा के साथ साथ सूर्य की चाल से समय का सटीक सटीक अंदाजा लगाया जाता था! उसके बाद रात में चन्द्रमा और तारो की दिशा और स्थिति के आधार पर समय का आंकलन होता था! 

इसके बाद धीरे धीरे समय के बदलने के साथ साथ समय का पता लगाने के लिए 12 और 24 घंटे की प्रणाली को विकसित किया गया जिसमे एक दिन को 24 घंटो में और घंटो को मिनट तो मिनट को सेकड़ो में विभाजित किया गया! 

सबसे पहले इस 12-घंटे की प्रणाली का उपयोग प्राचीन मिस्र मे किया जाता था! और वही से रोमन अपने दिन के समय का पता लगाने के लिए 12 Hours system का उपयोग करते थे!

इसलिए आपने कभी पहले की कुछ घड़ियों में रोमन भाषा में लिखे नंबर जैसे की डबल XII प्रणाली देखे होंगे! रोमन द्वारा ही अपनी घडियो में सबसे पहले am और pm का उपयोग किया गया!

AM और PM का उपयोग समय देखने के लिए कैसे किया जाता है?

चलिये अब हम जानते है की आखिर AM और PM का उपयोग समय देखने के लिए कैसे किया जाता है? तो सबसे पहले हमे यह पता होता है की एक दिन में पुरे 24 घंटे होते है और दिन के इन 24 घंटो को ही 12 घंटो के 2 भागो में विभाजित किया जाता है!

इसलिए पहले 12 घंटे के समय को AM तो बाद के 12 घंटो के समय को PM से दर्शाया जाता है! पहले AM वाले 12 घंटे रात के समय से दोपहर तक चलते है और फिर PM वाले 12 घंटे दोपहर के बाद से रात तक चलते है!

1 से 12 घंटे = AM 

13 से 24 घंटे = PM 

चलिए इसके बाद कुछ समय के उदाहरण को समझते है!

9  AM : इसका मतलब अभी सुबह के 9 बजे का समय हुआ हैं!
9  PM : इसका मतलब अभी रात के 9 बजे का समय हुआ हैं!

निष्कर्ष – Conclusion

आज के इस हिंदी आर्टिकल में हमने AM और PM क्या है? एम का फुल फॉर्म और पीएम का फुल फॉर्म क्या है? (AM Ka Full Form, PM Ka Full Form) इसके साथ ही AM और PM का उपयोग कैसे किया जाता है? के बारे में विस्तार से जाना!

उम्मीद करते है हमारी यह पोस्ट (AM PM Full Form in Hindi) से आप सभी को बहुत कुछ जानने को मिला होगा! यह कोर्स आज के समय में सबसे लोकप्रिय कोर्स माना जाने लगा है! पोस्ट को लाइक जरूर करें और सोशल मिडिया पर इस प्रकार की जानकारियों को शेयर अवश्य करें!

हमारी यह पोस्ट पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद!

स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें और अपनों का ख्याल रखें!

Exit mobile version